Himachalस्वांनदी में दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, क्रास केस दर्ज

स्वांनदी में दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, क्रास केस दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित:  पुलिस थाना ऊना के अंतर्गत आते गांव खानपुर में स्वां नदी में दो गुटों के बीच आपसी विवाद के चलते जमकर खूनी संघर्ष हुआ है। मारपीट में दोनों गुटों की ओर से जमकर तलवारें चली है। मारपीट में दोनों ओर से एक-एक युवक लहुलुहान हुआ है। इस वारदात में घायल युवकों का ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार करवाया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केज दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऊना विस क्षेत्र के तहत पड़ते चढ़तगढ़ गांव के करणवीर सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त विशाल के साथ मंगलवार रात्रि को स्वां खड्ड खानपुर में अपनी जमीन देखने गया था। जैसे ही स्वां खड्ड के पास पहुंचे, तो वहां पर गुरजीत, पिंदू व फौजी ने मेरा रास्ता रोककर गाली-गलौच व मारपीट की। इस दौरान पिंदू ने तलवार से मेरे ऊपर हमला कर दिया। जबकि गुरजीत व फौजी ने हुरों व मुक्के मारने शुरू कर दिए। मारपीट में करणवीर लहुलुहान हो गया। जबकि विशाल अपने बचाव में मौके से फरार हो गया।

वहीं दूसरे पक्ष से गुरजीत सिंह निवासी उदयपुर ने बताया कि रात के समय जब अपने दोस्त ब्रजिंद्र सिंह के साथ उदयपुर मराला मोड़ के पास सैर कर रहे थे। तो अचानक एक गाड़ी में विक्की, करण तथा सेठी गाड़ी से उतरे व हमारा रास्ता रोककर गाली-गलौच करने लगे। जब मैंने उन्हे गाली निकालने का कारण पूछा तो विक्की ने अपने हाथ में लिए तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिससे मेरे बाजू से खून बहने लगा। इतना ही नहीं करणवीर ने उसके साथ मुक्कों से मारपीट करना शुरु कर दी। बाद में इस घटना में घायलों को उपचार के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं,जिला के एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रास केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...