ऊना/सुशील पंडित : बीहड़ू कलां में दो पक्षों की आपस में झड़प हो गई। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट के आरोप लगाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मंदली पंचायत प्रतिनिधि एक विषय को लेकर दोनों पक्षों से जुड़े एक विषय को लेकर मौके पर पहुंचे हुए थे। तभी बीहड़ू कलां गांव के अभिषेक पुत्र दविंदर कुमार और नीलम कुमारी की लड़ाई बृज बाला पत्नी राज कुमार और उसकी सास ईश्वरी देवी पत्नी आत्मा राम का आपस में गाली गलौच और मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्ष बंगाणा थाने पहुंचे जहां दोनों के विरुद्ध क्रॉस पर्चे हो गए हैं। दोनों पक्ष बीहड़ू कलां के रहने वाले हैं। बंगाणा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 504, 34 के तहत दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
