Breaking Newsबाबा रामदेव के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला...

बाबा रामदेव के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला…

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुर : बाबा रामदेव के राजस्थान के बाड़मेर में दिए विवादित बयान का मामला अब गरमा गया है। बाड़मेर के चौहटन थाने में रामदेव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक रामदेव के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने, सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोपों पर FIR दर्ज हुई है। वहीं मामले में रामदेव के खिलाफधारा 153-ए, 295-ए और 298 लगाई गई है।

चौहटन थाने में दी गई शिकायत में बताया गया है कि बाड़मेर जिले के गांव पनाणियों का तला में संत धर्मपुरी महाराज के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान आयोजित एक धर्म सभा में बाबा रामदेव द्वारा इस्लाम धर्म और उसके अनुयायियों की आस्था में विश्वास रखने वाले व्यक्तियों को लेकर जानबूझकर ऐसा वक्तव्य दिया जिससे मुस्लिम धर्म के प्रति अन्य धर्मों या समुदायों में शत्रुता, घृणा या वैमनस्य की भावना उत्पन्न हुई।

शिकायत में कहा गया है कि बाबा रामदेव के बयान से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच शत्रुता बढ़ाने और सौहार्द बिगाड़ने का काम किया गया है जिससे इससे सद्भावना और आपसी भाईचारा प्रभावित हुआ है।

बता दें कि स्वामी रामदेव राजस्थान के बाड़मेर के पनोणियो का तला गांव में ब्रह्मलीन तपस्वी संत धर्मपुरी महाराज के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां एक धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि इस्लाम धर्म का मतलब सिर्फ नमाज पढ़ना है, मुसलमानों के लिए सिर्फ नमाज पढ़ना जरूरी है और नमाज पढ़ने के बाद कुछ भी करो, सब जायज है..चाहे हिंदुओं की लड़कियों को उठाओ, चाहे जिहाद के नाम पर आतंकवादी बनकर जो मन में आए वो करो, बस दिन में 5 बार नमाज जरूर पढ़ो।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...