Breaking Newsनवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी पर दर्ज हुई FIR, जाने मामला

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी पर दर्ज हुई FIR, जाने मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुबंईः फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां मेहरूनिसा सिद्दीकी ने नवाजुद्दीन की दूसरी पत्नी जैनब उर्फ आलिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करावाई है। आरोप है कि जैनब जिस बंगले में गई थी, वहां नवाजुद्दीन की मां से उनकी बहस हुई। इस मामले में वर्सोवा पुलिस ने जैनब को पूछताछ के लिए बुलाया है। नवाजुद्दीन सिद्दीक़ी की मां की शिकायत के आधार पर मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने आलिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 323, 504, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है. गौरतलब है कि नवाजुद्दीन, नवाजुद्दीन की मां और आलिया के बीच सम्पत्ति विवाद है। नवाजुद्दीन और आलिया की शादी साल 2010 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं, एक बेटा यानी और बेटी शोरा।

अंजलि से बनी थीं जैनब

बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और जैनब उर्फ आलिया की शादी काफी जद्दोजहद के बाद हुई थी। शादी से पहले जैनब का नाम अंजलि थी। पहले दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और लिव इन में रहा करते थे। हालांकि रोज़ रोज़ के झगड़े की वजह से नवाजुद्दीन शादी करने से डर रहे थे। बाद में नवाजुद्दीन की शादी शीबा नाम की लड़की से कर दी। लेकिन ये शादी ज्यादा दिन नहीं टिकी और दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद फिर वो अंजलि से मिले और दोनों ने शादी की। शादी के वक्त ही अंजलि ने अपना नाम जैनब रखा था।

नवाजुद्दीन और आलिया के बीच हुआ था विवाद

साल 2020 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया के बीच काफी विवाद हुआ था। उनकी पत्नी ने उन्हें तलाक के लिए लीगल नोटिस तक भेज दिया था। हालांकि कुछ महीने बाद दोनों में सुलह हो गई थी। इस मामले को लेकर बाद में नवाजुद्दीन ने एक इंटरव्यू में कहा था, “मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करने से बचता हूं, मैंने अभी तक इस बारे में किसी से बात नहीं की। मैं खुद में निगेटिविटी और नफरत नहीं भरना चाहता। वो अभी भी मेरे बच्चों की मां है।” तब उन्होंने कहा था कि कुछ भी हो वो अपनी पत्नी को सपोर्ट करते रहेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...