दवा फैक्ट्री में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान, भगदड़ में 2 कर्मचारी घायल

करनालः हरियाणा में करनाल के सेक्टर 3 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को एक दवा पैकेजिंग की फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। जिसमें 2 कर्मचारी घायल हो गए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं आग से फैक्ट्री में रखी लाखों की दवाइयां और कच्चा माल जलकर राख हो गया।

दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियों ने करीब अढ़ाई से 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री में आग लगने के बाद आसपास के क्षेत्र में भगदड़ मच गई। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 150 के करीब कर्मचारी काम कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे औद्योगिक क्षेत्र स्थित दवा पैकेजिंग की इजो पैक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। इससे फैक्ट्री में पड़ी दवाइयां, केमिकल सहित काफी सामान जलकर राख हो गया। पैकेजिंग के लिए फैक्ट्री में लाया गया कच्चा माल भी जल गया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री मे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। जैसे ही आग लगी तो वह फैक्ट्री में पड़े ज्वलनशील केमिकल के संपर्क में आई। देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री में आग फैल गई। फैक्ट्री से काला धुआं दूर से निकलता हुआ दिखाई दिया। फैक्ट्री के प्रथम फ्लोर पर आग लगी थी। जिस समय फैक्ट्री में आग लगी तो प्रथम फ्लोर पर करीब 100 कर्मचारी काम कर रहे थे। अन्य 50 के करीब कर्मचारी फैक्ट्री में ही दूसरी जगहों पर काम रहे थे। जैसे ही आग लगी तो सभी कर्मचारी अपने बचाव को लेकर फैक्ट्री से बाहर निकल गए।

इस दौरान दो कर्मचारी घायल हो गए। जिनका इलाज करनाल के अस्पताल में चल रहा है। ​​​​​​​सिटी थाना के एसएचओ कमलदीप ने बताया कि दोपहर को सेक्टर 3 स्थित दवा पैकेजिंग की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची करीब अढ़ाई से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। फैक्ट्री में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...