Breaking Newsदिनदहाड़े चली गोलियां 6 की मौत, 5 घायल, देखें वीडियो

दिनदहाड़े चली गोलियां 6 की मौत, 5 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुरैनाः मध्य प्रदेश में मुरैना ज़िले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिले के पोरसा के लेपा गांव में गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि, प्रभारी एएसपी रायसिंह नरवरिया ने तीन मौतों की ही पुष्टि की है। खबरों की मानें तो पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गयी। इस गोलीबारी में एक पक्ष के लोगों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना का वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पर लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

मामले को लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आयी है। प्रदेश अध्यक्ष और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि मुरैना जिले में दिनदहाड़े 5 लोगों की हत्या का नृशंस मामला सामने आया है। मैं सभी मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं। यह घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में एक के बाद एक कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटनाएं हो रही हैं लेकिन सरकार स्थिति पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं कि इस विषय में कानून के मुताबिक कार्यवाही की जाए और सुरक्षा की ऐसी व्यवस्था की जाए कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

राय सिंह नरवरिया (ASP, मुरैना, मध्य प्रदेश) ने कहा कि धीर सिंह और गजेंद्र सिंह के परिवार के बीच विवाद था। धीर सिंह के परिवार के 2 लोगों की साल 2013 में हत्या कर दी गयी थी। इन दोनों परिवारों के घर आमने सामने हैं। समझौता होने के बाद गजेंद्र सिंह पक्ष के लोग गांव में रहने के लिए पहुंचे थे। धीर सिंह पक्ष ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग में गजेंद्र सिंह और उनके 2 बच्चों की मृत्यु हुई है, 4 लोग घायल हैं। आरोपियों को शीघ्र गिरफ़्तार किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...