Breaking Newsपहले सोशल मीडिया पर युवती से की दोस्ती, फिर किया सामूहिक दुष्कर्म

पहले सोशल मीडिया पर युवती से की दोस्ती, फिर किया सामूहिक दुष्कर्म

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर प्यार के झूठे वादे और मीठी-मीठी बातों में आकर नाबालिग, युवती और महिलाएं भी दुष्कर्म जैसे अपराध का शिकार हो रही हैं। ऐसा ही एक मामला थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव की युवती के साथ हुआ है। 

युवती से सोशल मीडिया पर अनजान युवक ने दोस्ती की और भरोसा जीतकर उसे मिलने के लिए गढ़मुक्तेश्वर बुलाया। इसके बाद युवती को कच्चे घाट पर ले गए जाहां युवक ने साथी संग मिलकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि लड़की की अगले साल शादी होनी है। इस घटना के बाद उसकी शादी में अड़चनें खड़ी हो गईं हैं।

पीड़ित युवती ने बताया कि करीब एक साल पहले अनूप ने सोशल मीडिया के जरिए उससे बात करनी शुरू की थी। बात करते-करते दोनों अच्छे दोस्त बन गए। आरोपी ने भरोसा जीतकर उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया। इसके बाद फोन कॉल व व्हाट्सएप पर दोनों अक्सर अपनी बातें एक दूसरे से शेयर करने लगे। युवती को युवक ने बताया कि वह किसी काम से हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर आया है। उसने पीड़ित पर गढ़मुक्तेश्वर आने का दबाव बनाया। युवक पर भरोसा कर युवती उससे मिलने चली गई। लेकिन, आरोपी ने अपने साथी संग मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि परिजनों ने उसका रिश्ता तय कर दिया है। अगले साल शुरुआती महीने में उसकी शादी होनी है। परिवार के लोग शादी की तैयारी में जुटे हैं। उधर, सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने उसे झकझोर कर रख दिया है। काफी समय तक वह वहीं खड़ी रही, जहां उसे दोनों आरोपी छोड़कर भागे थे। उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह परिजन या पुलिस से किस तरह शिकायत करे। फिर उसने पहले परिजनों को बताया, उसके बाद थाने जाकर तहरीर दी।

डीएसपी आशुतोष शिवम ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...