AmritsarJalandhar: हाईवे पर लोगों से लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच सदस्य...

Jalandhar: हाईवे पर लोगों से लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर,(ENS): थाना मकसूदां की पुलिस ने हाईवे पर तेज़धार हथियारों के बल पर लोगों से लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन तेजधार हथियार, पांच मोबाइल और दो मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान के लोहिया के रहने वाले गुरविंदर कुमार, साहिल, सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला के अनमोलप्रीत उर्फ प्रीत, थाना मेहतपुर के पलविंदर सिंह और सतनाम सिंह के रूप में हुई है।

डीएसपी परविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह गिरोह पठानकोट रोड से लेकर करतारपुर रोड सक्रिय था और इस गिरोह में बावू लाभ सिंह नगर की रहने वाली राजवंत कौर को अपनी लूटपाट का शिकार बनाया था, जिसकी शिकायत उसने मकसूदां थाने के प्रभारी बिक्रम सिंह की टीम के एएसआई केवल सिंह को दी थी। एएसआई केवल सिंह ने जांच के दौरान गुरविंदर सिंह, साहिल और अनमोल भेंट को गिरफ्तार कर उनके पास से दो तेजधार हथियार, चार मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाला मोटरसाइकिल बरामद किया।

इसी तरह उनकी टीम के एएसआई रजिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित रायपुर रसूलपुर के पास मौजूद जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली कि परविंदर और सतनाम सिंह हाईवे पर लोगों से लूटपाट करते हैं, जिसके बाद उन्होंने मौक़े पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक मोबाइल, तेजधार हथियार और बाइक बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर दिया ताकि यह पता चल सके कि यह गिरोह इससे पहले कहां कहां वारदातों को अंजाम दे चुके है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...