भीषण सड़क हादसे में 5 पुलिस कर्मियों की मौत, गाड़ी में बुरी तरह से फंसे थे शव

नूहः हरियाणा के नूंह में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के 5 जवानों की मौत हो गई। मृतकों में दो दारोगा, दो सिपाही और मुकदमा वादी शामिल हैं। अपहरण के केस में दबिश के लिए SOG टीम हरियाणा गई थी। मिली जानकारी के अनुसार कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे (KMP) पर धुलावट टोल प्लाजा के पास पुलिसकर्मी की स्कॉर्पियो गाड़ी आगे चल रही दूसरी गाड़ी से टकरा गई।

हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पांचों पुलिसकर्मियों के शव गाड़ी में बुरी तरह फंसे हुए थे। इसके बाद इनके शव को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिसकर्मियों की गाड़ी पलवल की ओर से आ रही थी। ड्राइवर ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान गाड़ी असंतुलित हो गई और सामने चल रही दूसरी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। घटनास्थल से पुलिस को एक यूपी पुलिस को आईकार्ड मिला है। यह सब इंस्पेक्टर मोहित कुमार यादव का है।

बाकी 4 पुलिसकर्मियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। बस इतना ही पता चल पाया है कि पांचों उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में तैनात थे। पांचों जिस काले रंग की स्कॉर्पियो में जा रहे थे, यह गाड़ी हरियाणा के जींद RTO में रजिस्टर्ड है। यह गाड़ी देखने में बिल्कुल नई लग रही है। तावड़ू सदर थाना प्रभारी शीशराम ने बताया कि पांचों शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर एंबुलेंस बुलाकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। यह पता लगाया जा रहा है कि पांचों कहां जा रहे थे।

 

 

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...