Himachalमिल रहा सिर्फ 2500 का Flip Phone

मिल रहा सिर्फ 2500 का Flip Phone

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मार्केट में इन दिनों फ्लिप फोन का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। लुक में शानदार और आसानी से पॉकेट में फिट हो जाने वाले फ्लिप फोन, सैमसंग और ओप्पो कंपनी की सबसे पहले याद दिलाते हैं। दोनों ही कंपनियों ने अपने लेटेस्ट फ्लिप फोन के जरिए मार्केट में एक अलग पहचान बना ली है और आईफोन को टक्कर भी दे रहे हैं, लेकिन अब यूजर्स की नजर कहीं न कहीं एक ऐसे फोन पर भी पड़ सकती है जो देखने में स्टाइलिश और बजट में बेहद कम होने के साथ-साथ ओप्पो और आईफोन जैसे फोन की याद दिला सकता है।

जी हां, आज हम आपके लिए एक ऐसा फ्लिप फोन लेकर आए हैं जो पहली नजर में आईफोन की याद दिला सकता है, जबकि फ्लिप फोन के कारण ओप्पो का फ्लिप फोन भी आपको याद आ सकता है। फोन को फ्लिप करके देखेंगे तो आपको पहले के समय में मिलने वाले कीपैड फोन का ध्यान आ सकता है। अगर आप स्टाइलिश दिखने के लिए फोन खरीदते हैं जो आपके लुक को और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करे या किसी ऐसे फोन की तलाश में है जो देखने में तो महंगा लगे लेकिन उसकी कीमत बहुत ही कम हो? तो आप 2,500 रुपये में आने वाला फ्लिप फोन ले सकते हैं। स्नेक्सियन रॉक एक्स नामक फ्लिप फोन सोशल मीडिया पर हमें ट्रेंड करता दिखा है, जिसे देखकर कोई कह ही नहीं सकता कि उसकी कीमत सिर्फ 3 हजार रुपये है।

बाहर का लुक तीन कैमरे के साथ है और कलर्स ऑप्शन भी इन दिनों मिल रहे फ्लैगशिप फोन के समान हैं। ऑनलाइन बाजार में स्नेक्सियन रॉक एक्स फ्लिप फोन खरीदने के लिए उपलब्ध है। अमेजन पर फोन को 2,500 रुपये में लिस्ट किया गया है। बाहर से तीन कैमरा और फोन का फ्लिप ओपन करने पर कीपैड देखा जा रहा है। इससे ये तो साफ है कि ये फोन आईफोन फ्लिप जैसा कहला सकता है लेकिन है नहीं। इसे फीचर फोन कहा जा सकता है जिसमें कैमरा समेत कई अन्य फीचर्स मिल रहे हैं।

जब बात आती है 3000 रुपये से कम में फीचर फोन लेने की तो ज्यादातर लोगों के मन में जियो फोन या नोकिया के फीचर फोन को लेने का विचार आता है। वहीं, बेहतरीन लुक के साथ अब कैमरे वाला किफायती कीपैड फोन  स्नेक्सियन रॉक एक्स खरीद सकते हैं। बात करें इस फोन के फीचर्स की तो इसमें 1.8 इंच का VGA डिस्प्ले है। फोन में कैमरा, 3000 एमएएच बैटरी, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, वायरलेस एफएम रेडियो, डुअल सिम सपोर्ट और एमपी 3 प्लेयर जैसे फीचर्स हैं। ये फोन 3 महीने की निर्माता वारंटी के साथ मिलता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...