Breaking Newsबिना बारिश शहर में आ गया सैलाब, सैकड़ों एकड़ भूमि हुई जलमग्न 

बिना बारिश शहर में आ गया सैलाब, सैकड़ों एकड़ भूमि हुई जलमग्न 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हरियाणाः सोनीपत में अज्ञात कारणों के चलते पश्चिमी यमुना लिंक नहर टूट गई। इससे कई इलाकों में जलभराव हो गया और कई एकड़ में फसलें डूब गईं। नहर टूटने के बाद पानी खेतों और कॉलोनियों की तरफ बढ़ता चला गया, जिसके चलते कॉलोनियों के साथ सड़कों पर पानी जमा हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि रात करीब 12 बजे नहर टूट गई थी। नहर टूटने के कारणों का पता नहीं लग सका है। नहर टूटने से गांव बड़वासनी के पास सैकड़ों एकड़ भूमि जलमग्न हो गई है। दिल्ली में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है। इसी नहर से दिल्ली में पेयजल आपूर्ति की जाती है। इससे दिल्ली में पेयजल संकट गहरा सकता है। हालांकि सिंचाई विभाग का दावा है कि पानी को पश्चिमी यमुना लिंक नहर में डायवर्ट कर दिया है। जिससे दिल्ली को पूरे पानी की आपूर्ति हो सकेगी।

गांव बड़वासनी के पास शुक्रवार रात करीब 12 बजे अचानक सीएलसी नहर टूट गई। करीब 40 फीट का कटाव होने से नहर का पानी गांव बड़वासनी के खेतों के साथ ही गोहाना-सोनीपत रोड से बहने लगा। जिससे वाहन चालकों की परेशानी भी बढ़ गई। इस नहर से दिल्ली में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। जिससे वहां भी पेयजल संकट होने का डर सताने लगा। रात को मामले का पता लगते ही सिंचाई विभाग के एक्सईएन गुलशन कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। बुलडोजर व अन्य से पानी का बहाव रोकने का प्रयास किया जा रहा है। गांव बड़वासनी के पास भूमि में पानी भर गया है। जिससे किसानों की कई एकड़ में खड़ी फसल में भी जलभराव हो गया है।

दिल्ली में आपूर्ति किया जाने वाला पानी खुबडू झाल के पास से सीएलसी की बजाय पश्चिमी यमुना लिंक नहर में डायवर्ट कर दिया गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का दावा है कि दिल्ली में पूरे पानी की आपूर्ति की जाएगी। पेयजल की कमी नहीं होने दी जाएगी। गांव बड़वासनी के पास नहर टूटने से पानी सड़क पर भी बह रहा है। वाहनों को अब दूसरे मार्गों से गुजारा जा रहा है। जिससे किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। इससे पहले 14 जून को भी सीएलसी नहर टूट गई थी। जिसे तीसरे दिन चालू किया जा सका था। तब नहर की सफाई भी कराई गई थी, लेकिन अब फिर से नहर टूट गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...