Himachalफोक मीडिया ने नुक्कड़-नाटकों के जरिए दिया भूकंपरोधी भवन बनाने का जागरूकता...

फोक मीडिया ने नुक्कड़-नाटकों के जरिए दिया भूकंपरोधी भवन बनाने का जागरूकता संदेश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
रायपुर मैदान और धुंधला में ग्रामीण किए जागरूक
ऊना/ सुशील पंडित : जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकारण के सौजन्य से संचालित किए जा रहे समर्थ 2024 कार्यक्रम के अंतर्गत गुरूवार को उपमंडल बंगाणा में ग्रामीणों को भूकंपरोधी भवन निर्माण में प्रयोग की जाने वाली तकनीकों और सामग्री के साथ-साथ मकान निर्माण के समय बरती जाने वाली सावधानियों बारे जागरूक किया। इस दौरान सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध आरके कला मंच चिंतपूर्णी ने उपमंडल बंगाणा के ग्राम पंचायत धुंधला और रायपुर मैदान में लोगों को नुक्कड़-नाटकों के जरिए भूकंपरोधी भवन की निर्माण संबंधी आवश्यक जानकारी से अवगत करवाया।
कलाकारों ने बताया कि आपदाओं से सुरक्षित रहने के लिए उचित तकनीक से घरों का निर्माण करना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि भवनों निर्माण से पूर्व तथा किसी भी प्रकार का संरचनात्मक बदलाव करने से पहले अभियंता से परामर्श अवश्य लें ताकि भूकम्प से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। नाटय दलों ने सुरक्षित मकान बनाने के लिए प्रयोग की जाने वाली तकनीकों और गुणवत्तायुक्त सामग्री उत्तम सीमेंट मोर्टार, क्षैतिज भूकंपरोधी बैंडर्, इंट की दीवारों का सुदृढ़ीकरण, उद्धघाटनों के जांब्स में खड़ी सुदृढ़ीकरण, पिलर निर्माण, पायलिंग के तरीके, कंक्रीट के मानक बारे जागरूक किया। इसके अलावा 11 अक्तूबर शुक्रवार को बस अड्डा चिंतपूर्णी और ग्राम पंचायत पंजोआ में आरके कला मंच द्वारा नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को भूकंप सुरक्षित भवन निर्माण के साथ-साथ आपदा जोखिमों और उपायों बारे जागरूक किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...