Himachalमोटे अनाज से तैयार भोजन व अन्य खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए...

मोटे अनाज से तैयार भोजन व अन्य खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक – राघव शर्मा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

विकास खण्ड बंगाणा के स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बना रही बाजरे के लड्डू और रागी (मंडल) की बर्फी

ऊना/सुशील पंडित :  मोटे अनाज से तैयार किया गया भोजन व मिष्ठान सहित अन्य खाद्य पदार्थ अन्य अनाजों की तुलना में स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभदायक है यह न केवल पचाने में आसान है बल्कि इससे अनेक प्रकार के जीवन शैली से जुड़े रोग स्वतरू ही ठीक होने लगते हैं। यह बात उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने विकास खंड बंगाना की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी मिलेट्स मिष्ठान उत्पादक महिलाओं से मुलाकात के दौरान कही।राघव शर्मा ने बताया कि विकास खंड बंगाना तथा ऊना के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं मोटे अनाज के इस्तेमाल से अनेक प्रकार के मिष्ठान्न व खाद्य उत्पाद तैयार कर रही हैं जिनमें स्वच्छता व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पाद दिन प्रतिदिन आम लोगों में प्रसिद्ध हो रहे हैं जिसकी बदौलत उनकी मांग निरंतर बढ़ रही है। महिलाओं द्वारा मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे विशेष प्रयासों के बदौलत लोगों को न केवल मोटे अनाज के महत्व बारे ज्ञानवर्धक जानकारी मिल रही है बल्कि इससे इस कार्य में जुटी महिलाओं की आर्थिकी की में सुधार भी हो रहा है। उपायुक्त ऊना ने कहा कि इस कार्य के लिए आत्मा प्रोजेक्ट द्वारा महिलाओं का सहयोग व मार्गदर्शन किया जा रहा है उन्होंने बताया कि भविष्य में इस क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं के सहयोग के लिए कई और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। राघव शर्मा ने जिला वासियों से अपील की है कि वे जीवन में मिलेट्स से तैयार किए गए खाद्य पदार्थाे का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें तथा अन्य लोगों को भी इस बारे में प्रेरित करें।
इस मौके पर विकास खण्ड बंगाणा की ग्राम पंचायत बलह निवासी भावना देवी ने बताया कि उनके द्वारा निर्मित बाजरे के लड्डू और रागी (मंडल) की बर्फी लोगों को काफी पसन्द भी आ रही है तथा एक बार खरीदने पर लोग दोबारा इसकी मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह द्वारा मिलेट्स का इस्तेमाल से तैयार की जा रही बर्फी व लड्डू को बनाने के लिए देसी घी,शकर या गुड़ का प्रयोग किया जाता है तथा उत्पाद बनाते समय स्वच्छता, शुद्धता व गुणवता का विशेष ख्याल रखा जाता है। भावना देवी ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकास खण्ड बंगाणा की तरफ से उन्हें प्रशिक्षण के लिए सुंदरनगर भेजा गया था जहां पर एक सप्ताह तक मोटे अनाज से बनने वाले अनेक व्यंजनों तथा मिष्ठान इत्यादि को बनाने के बारे में महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा तैयार किए गए बाजरे के लड्डू, रागी (मंडल) की बर्फी और रागी की चाय काफी लोकप्रिय हो रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक उनके द्वारा लगभग एक क्विंटल तक मिलेट्स उत्पाद बनाकर स्थानीय उपभोक्ताओं के अलावा चंडीगढ़ तथा सुंदर नगर में भी बेचे जा चुके हैं। भावना देवी ने बताया कि इस कार्य के लिए जिला प्रशासन ऊना के साथ-साथ उप मंडल प्रशासन बंगाना तथा विकास खण्ड बंगाणा के एनआरएलएम स्टाफ का भरपूर सहयोग मिल रहा है।इस अवसर पर आत्मा प्रोजेक्ट के परियोजना निदेशक डा वीरेंद्र कुमार बग्गा, ग्राम पंचायत तनोह निवासी मीना देवी, ग्राम पंचायत बलह निवासी भावना देवी, ग्राम पंचायत बनगढ़ निवासी कृष्णा देवी, और ग्राम पंचायत लठियानी निवासी सपना देवी भी उपस्थित रही।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...