कोर्ट में समझौते के लिए आए पूर्व AIG ने IRS दामाद को मारी गोली, हुई मौत, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में आज गोली चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी ने अपने दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। इसी मामले में दोनों पक्ष शनिवार को चंडीगढ़ फैमिली कोर्ट में पहुंचे थे। आरोपी की पहचान पूर्व एआईजी मलविंदर सिंह सिद्धू के तौर पर हुई है। मरने वाला दामाद कृषि विभाग में आईआरएस था। दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी कि तभी आरोपी ने बाथरूम जाने की बात कही। इस पर उसके दामाद ने कहा कि मैं रास्ता बताता हूं।

दोनों कमरे से बाहर निकल गए। इसी दौरान आरोपी ने अपनी बंदूक से पांच फायर किए। इनमें से दो गोली युवक को लगी। वहीं एक गोली अंदर कमरे के दरवाजे पर लगी। दो फायर खाली चले गए। गोली की आवाज सुनते ही कोर्ट में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे वकीलों ने आरोपी को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल को सेक्टर 16 अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे में बंद आरोपी को हिरासत में लिया और थाने ले गई। हादसे के बाद कई जज भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...