Nationalपूर्व BSNL कर्मचारी की घर में घुसकर हत्या, रसोई में खून से...

पूर्व BSNL कर्मचारी की घर में घुसकर हत्या, रसोई में खून से लथपथ मिली लाश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जबलपुरः जिले में गुंडागर्दी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बदमाशों के हौंसले इतने बढ़ गए हैं कि वह शरेआम घरों में घुसकर हत्या या फिर अन्य वारदातों को अंजाम देते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि उनकों पुलिस का कोई डर ही नहीं है। ताजा मामला करमेता स्थित पुरानी बस्ती से सामने आया है। जहां रहने वाले रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मचारी का शव सोमवार सुबह उनके घर में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजकर जांच शुरू की है।

जानकारी अनुसार सोमवार सुबह संतोष चौबे के घर पर रहने वाले किराएदार ने जब आवाज लगाई तो काफी देर तक उन्होंने जवाब नहीं दिया। इसके बाद किराएदार ने संतोष के बेटे संजय चौबे को फोन पर जानकारी दी। कुछ देर बाद संजय जब मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोला तो देखा कि किचन में उनके पिता की लाश पड़ी हुई थी और सिर से खून बह रहा था। जानकारी मिलते ही मढ़ोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार टीम के साथ मौके पहुंचे। शव को देखकर लग रहा था कि संभवत किसी चीज से टकराने के कारण संतोष चौबे की मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में संतोष चौबे की हत्या की पुष्टि हुई।

मृतक के बेटे संजय ने बताया कि उनके पिता रिटायरमेंट के बाद से ही घर पर अकेले ही रहते हैं। मकान में किराएदार भी हैं। रोजाना सुबह करीब 11 बजे पिता के लिए घर से खाना भी भेजते थे। पुलिस अब किराएदार से भी पूछताछ कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...