Himachalपूर्व मुख्यमंत्री ने बजट उपलब्ध कराकर सोमभद्रा नदी का तटीकरण सुनिश्चित किया...

पूर्व मुख्यमंत्री ने बजट उपलब्ध कराकर सोमभद्रा नदी का तटीकरण सुनिश्चित किया था: भाजपा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
उप मुख्यमंत्री बिना कुछ किए हमेशा की तरह श्रेय लेने की होड़ में
ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, ऊना के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, हरोली के अध्यक्ष गुलविंदर सिंह गोल्डी, चिंतपूर्णी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह, गगरेट के अध्यक्ष सतपाल सिंह और कुटलैहड़ के अध्यक्ष  चरनजीत शर्मा सहित तमाम भाजपा नेताओं ने सोमभद्रा नदी में आई बाढ़ के बावजूद दोनों किनारों पर बसे लोगों के सुरक्षित रहने का श्रेय पूर्व भाजपा सरकारों द्वारा करवाए गए नदी के चैनेलाइजेशन को दिया है। उन्होंने कहां की वर्ष 1988 में इसी नदी में आई भयंकर बाढ़ के चलते जिला में क्या त्रासदी झेली है, यह सभी लोग जानते हैं। लेकिन इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर धूमल ने एक ड्रीम प्रोजेक्ट की तरह तबाही की नदी कही जाने वाली सोमभद्रा को जिला की लाइफलाइन बनाने में अहम भूमिका निभाई।
पूर्व मुख्यमंत्री ने करीब 1400 करोड़ से ज्यादा बजट उपलब्ध कराकर इस नदी का तटीकरण सुनिश्चित किया था। उन्होंने कहा कि कई सालों के बाद यह पहली बरसात देखने को मिली है जब जिला मुख्यालय में जलभराव की समस्या पूरी तरह से गायब रही। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विधायक सतपाल सिंह सत्ती के प्रयासों से करीब 22 करोड़ से ज्यादा की योजना को मूर्त रूप देकर शहर और शहर वासियों को जलभराव की समस्या से पूरी तरह सुरक्षित किया गया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बिना कुछ किए हमेशा की तरह श्रेय लेने की होड़ में लगे हैं। लेकिन पांचवी बार विधायक बनने के बावजूद वह आज तक अपने विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल मुख्यालय हरोली में रैंप की जगह एक पुल का निर्माण नहीं करवा सके और उसी जगह से एक गाड़ी को पानी में बहते हुए सभी लोगों ने देखा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक का आज भी कई ऐसे नाले हैं जिनकी बरसात से पहले रसूखदार लोगों के प्रभाव के कारण सफाई ही नहीं हो सकी और यही नाले अब भारी बारिश के बीच लोगों की आफत का कारण बन चुके हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...