Nationalपूर्व CM का हुआ निधन, राजनीति गलियारे में शोक की लहर

पूर्व CM का हुआ निधन, राजनीति गलियारे में शोक की लहर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः मेघालय दिग्गज राजनेता और 4 बार के मुख्यमंत्री डोनवा डेथवेल्सन लापांग का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इसी के साथ मेघालय की राजनीति में आज एक युग का अंत हो गया। उनका जीवन एक साधारण व्यक्ति के असाधारण बनने की कहानी है, जिसने अपनी मेहनत और लगन से राज्य की राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी। उनके निधन पर पूरा मेघालय शोकाकुल है और सोमवार को उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

क्या कोई सड़क मजदूर से मुख्यमंत्री बन सकता है? मेघालय की राजनीति में यह अकल्पनीय सफर डी.डी. लापांग ने पूरा किया था। उनका जीवन सिर्फ एक राजनीतिक करियर नहीं, बल्कि दृढ़ता, सादगी और जनता के प्रति समर्पण की एक अविश्वसनीय कहानी है। उनका जाना मेघालय के लिए एक युग का अंत है, लेकिन उनका जीवन आज भी लाखों लोगों को प्रेरणा देता है। डी.डी. लापांग पिछले काफी समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके परिवार के अनुसार, उन्होंने शुक्रवार शाम अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनते ही मेघालय के लोगों और नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता विन्सेंट एच पाला भी अस्पताल में मौजूद थे जब लापांग ने अंतिम सांस ली। आम जनता से लेकर राजनेताओं तक, सभी ने अस्पताल पहुंचकर और बाद में उनके नोंगपो स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।10 अप्रैल, 1932 को जन्मे लापांग का राजनीतिक सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने अपनी जिंदगी की शुरुआत एक साधारण व्यक्ति के रूप में की थी। एक समय था जब वे अपनी मां के साथ चाय की दुकान चलाने, मजदूर, शिक्षक और सरकारी कर्मचारी के रूप में भी काम करते थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...