पूर्व डिप्टी सीएम की पत्नी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती 

नई दिल्लीः तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिसोदिया की पत्नी Multiple Sclerosis नाम की बीमारी से ग्रसित हैं। इस बीमारी में दिमाग का शरीर से कंट्रोल कम होता चला जाता है। मनीष सिसोदिया की पत्नी का धीरे-धीरे अपने शरीर से कंट्रोल घट रहा है। गिरफ्तारी से पहले जब मनीष सिसोदिया सीबीआई दफ्तर जा रहे थे तो उससे पहले उन्होंने राजघाट से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था, तब भी उन्होंने अपनी पत्नी की बीमारी को लेकर अपील की थी कि अगर मैं जेल चला जाऊं तो उनका ख्याल रखना।

जब मनीष सिसोदिया ने अपना भाषण खत्म किया था तो उसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि आप अपनी पत्नी की फिक्र मत करिए, हम उनका पूरी तरह ध्यान रखेंगे। जब मनीष जेल चले गए थे तो दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया की पत्नी से मुलाकात करने पहुंचे थे। वहीं मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से भी अपील करते हुए कहा था कि वो स्कूल में अच्छे से मन लगाकर पढ़ाई करें। उन्होंने कहा कि अगर मुझे पता चला कि मेरे बच्चों ने पढ़ाई में लापरवाही की है तो मुझे खराब लगेगा और मैं जेल में खाना छोड़ दूंगा।

सिसोदिया से पूछताछ से पहले अरविंद केजरीवाल ने उनकी गिरफ्तारी की अटकलों को लेकर बड़ा दावा किया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘भगवान आपके साथ है मनीष। लाखों बच्चों और उनके पेरेंट्स की दुआयें आपके साथ हैं। जब आप देश और समाज के लिए जेल जाते हैं तो जेल जाना दूषण नहीं, भूषण होता है। प्रभु से कामना करता हूं कि आप जल्द जेल से लौटें। दिल्ली के बच्चे, पैरेंट्स और हम सब आपका इंतज़ार करेंगे।’

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...