Himachalपूर्व एनजीओ नेता सुदर्शन शर्मा लाला का निधन

पूर्व एनजीओ नेता सुदर्शन शर्मा लाला का निधन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: सुदर्शन शर्मा के निधन से कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी धर्मपत्नी उर्मिला शर्मा जो कि जिला परिषद सदस्य तथा महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष भी हैं। उनकी आकस्मिक मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा की लाला सुदर्शन एनएसयूआई से जुड़े हुए एक पूर्व छात्र नेता भी रहे तथा मास्टर प्रकाश चंद जो कि पूर्व विधायक और जिला ऊना के निर्माता भी रहे उनके सुपुत्र थे। लाला सुदर्शन न केवल एक स्वास्थ्य कर्मचारी रहे बल्कि स्वास्थ्य कर्मचारियों के हितों के लिए कर्मचारी यूनियनों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे। सेवानिवृत्ति के बाद लाला सुदर्शन ने समाज सेवा में भी अहम भूमिका निभाई। उनके इस आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बाबा बाल जी महाराज ने कहा कि एक प्रबुद्ध व्यक्ति का इस संसार से जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। बाबा बाल जी ने कहा कि परमात्मा उनकी आत्मा को शांति दें और अपने चरणों में स्थान दे ऐसी हम कामना करते हैं।

उनका अंतिम संस्कार 24 अगस्त को उनके पैतृक गांव रैंयसरी में किया गया। लाला सुदर्शन अपने पीछे धर्मपत्नी श्रीमती उर्मिला शर्मा तथा  बेटा व बेटी छोड़ गए हैं । शोक प्रकट करने वालों में सदर उना के विधायक सतपाल सिंह रायजादा, जिला अध्यक्ष कांग्रेस रणजीत राणा  ,प्रदेश उपाध्यक्ष वरिंदर धर्मानी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ विजय डोगरा ,प्रदेश सचिव देशराज गौतम देशराज मोदगिल, दविंदर भुट्टो, कर्नल धर्मेंद्र पटियाल, सुमित शर्मा, संजीव सैनी ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक शर्मा ,ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष दौलत राम, मोतीलाल , प्रधान गांव रांयसरी बलविंदर कुमार, प्रधान झलेडा गुलशन कुमार, युवा कांग्रेस महासचिव अंकुश शर्मा, प्रवक्ता सौरव सेखड़ी ,एडवोकेट विजय शर्मा इत्यादि ने गहरा दुख प्रकट करते हुए परिवार के  प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की हैं।

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...