Himachalपूर्व PM पर फिर गिरी गाज, पुलिस ने कार्यालय किया सील

पूर्व PM पर फिर गिरी गाज, पुलिस ने कार्यालय किया सील

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पेशावरः पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के मध्य पंजाब मुख्यालय को अदालत के आदेश पर खोले जाने के एक दिन बाद अधिकारियों ने मंगलवार को सील कर दिया। आधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पर जारी कार्रवाई के तहत इसे सील किया। पुलिस ने लाहौर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ मिलकर लाहौर स्थित PTI के मध्य पंजाब मुख्यालय पर छापा मारा और उसे सील कर दिया। पुलिस ने वहां मौजूद पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में ले लिया। पार्टी के पंजाब सचिव शायन बशीर ने कहा, “पुलिस और एलडीए ने  PTI के पंजाब कार्यालय को अवैध रूप से सील करके लाहौर उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन किया है।

हम उनके खिलाफ अदालत के फैसले की अवमानना की ​​याचिका दायर करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पीटीआई के समर्थकों के अनुसार उनकी पार्टी को छोड़कर सभी राजनीतिक दलों को आठ फरवरी, 2024 के आम चुनावों से पहले अपनी राजनीतिक गतिविधियां शुरू करने की खुली छूट दी गई है। पीटीआई कार्यकर्ता देश में जहां भी कोई राजनीतिक कार्यक्रम करते हैं पुलिस उन पर कार्रवाई करती है। पार्टी के किसी भी नेता या कार्यकर्ता को प्रेस वार्ता करने की भी अनुमति नहीं है। पंजाब प्रांत की पुलिस ने बीते कुछ दिनों के दौरान नौ मई की हिंसा के सिलसिले में लगभग 500 पीटीआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...