Breaking Newsगैंगस्टर के नाम से IMA के पूर्व अध्यक्ष को 50 लाख की...

गैंगस्टर के नाम से IMA के पूर्व अध्यक्ष को 50 लाख की रंगदारी की मिली धमकी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्रीगंगानगर : विधायक राजकुमार गौड के भांजे सुनील शर्मा उर्फ सुनील पहलवान के बाद अब श्रीगंगानगर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुभाष राजोतिया को एक कुख्यात गैंगस्टर के नाम से मोबाइल फोन पर रंगदारी के लिए धमकी मिली है। सदर थाना पुलिस के अनुसार यूआईटी रोड पर राजोतिया हॉस्पिटल के प्रशासक हरीश स्वामी द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के नाम से किसी व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन पर 50 लाख रुपए की रंगदारी के लिए धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। वकील कॉलोनी निवासी हरीश स्वामी ने बताया कि कल शाम उसके मोबाइल फोन पर कॉल आई।

कॉल करने वाले ने कहा कि मैं अनमोल बिश्नोई बोल रहा हूं। उसने पूछा कि वह राजोतिया हॉस्पिटल से बोल रहा है ना। फिर गाली देते हुए बोला कि 50 लाख की व्यवस्था कर देना नहीं तो अपनी व्यवस्था कर लेना। इस कॉल को ऐसी वैसी कॉल मत समझ लेना पुलिस के अनुसार धमकी भरी यह कॉल किसी विदेशी नंबर से आई थी।

वहीं करीब10 दिन पहले विधायक राजकुमार गौड के भांजे सुनील पहलवान को भी चुनाव में किसी की सपोर्ट करने की बात को लेकर अनमोल बिश्नोई के नाम से धमकी दी गई थी। कर्मचारी कॉलोनी निवासी सुनील पहलवान की रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

इससे पहले जवाहरनगर थाना में एक कॉलोनाइजर ने भी अनमोल बिश्नोई के नाम से ही रंगदारी के रूप में बड़ी रकम की डिमांड किए जाने के लिए धमकी भरा फोन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया था। 4 महीने पहले गोल बाजार में एक स्वर्णकार को इसी प्रकार की धमकी मिलने पर उसने भी कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया। शहर पुलिस अभी तक इन चार मामलों में किसी को भी नहीं पकड़ पाई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...