Breaking News250 रुपये के लिए पूर्व सरपंच के बेटे का हुआ मर्डर, गली...

250 रुपये के लिए पूर्व सरपंच के बेटे का हुआ मर्डर, गली में मिला शव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हिसारः हरियाणा के हिसार से पूर्व सरपंच ओमप्रकाश के बेटे विकास की हत्या का मामला सामने आया है। सरपंच के बेेटे विकास की अपने दोस्त संदीप के साथ रात को शराब पीने के दौरान कहासुनी हुई थी। दोनों का 250 रुपए को लेकर झगड़ा हुआ था। इस पर संदीप ने विकास के सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। देर रात की दोनों दोस्तों की कई जगह से सीसीटीवी फुटेज मिली है।

पूर्व सरपंच ओमप्रकाश ने बताया कि उसकी दो बड़ी बेटियां हैं और विकास सबसे छोटा लड़का था। विकास की दो लड़कियां और एक लड़का है। विकास कल दिन में 2 बजे कोई काम होने की बात कहकर घर से चला गया ओर रात्रि ढाई बजे विकास ने अपनी बहन मंजू को फोन करके कहा कि संदीप के साथ कहासुनी हो गई और वह जाति सूचक गालियां दे रहा है। संदीप कह रहा है कि मेरे 250 रुपए दे नहीं तो जान से मार दूंगा। दोनों खरड रोड पर सुरेश सैनी की दुकान के पास हैं। उसकी बहन ने सोचा कि विकास मजाक कर रहा है और फोन सुनने के बाद सो गई। उसने भी विकास की बात को अनसुना कर दिया।

इसी बीच संदीप ने विकास के सिर पर ईंट से वार कर दिए ओर विकास लहूलुहान अवस्था में घर पहुंचने से पहले ही गली में गिर पड़ा। सुबह जब उसके पिता ओमप्रकाश पांच बजे घर से बाहर निकले तो उन्हें विकास का शव गली में पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...