नई दिल्ली: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो ने मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिकी राष्ट्रपति सच में नोबेल शांति पुरस्कार जीतना चाहते हैं तो उनको गाजा में चल रहे युद्ध को रोकना पड़ेगा। फ्रांस राष्ट्रपति ने न्यूयॉर्क में फ्रांस के एक टीवी चैनल से बात के दौरान कहा कि ट्रंप के पास इजरायल पर दबाव डालने की शक्ति है।
Read in english:
Want a Nobel, Trump? Macron Explains the Gaza Way to Peace Prize Gloryमैक्रो का यह मानना है कि अमेरिका के पास इतनी शक्ति इस वजह से है क्योंकि वही इजरायल के हथियार और युद्ध उपकरणों की सप्लाई पूरी करता है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति का यह कहना है कि – ‘एक शख्स है जो इस बारे में कुछ कर सकता है और वह अमेरिका के राष्ट्रपति है’। उन्होंने कहा कि – ‘अमेरिका के पास यह ताकत इसलिए है क्योंकि हम हथियार की आपूर्ति नहीं करते जो गाजा में युद्ध की अनुमति देते हैं। हम ऐसे उपकरण की आपूर्ति नहीं करते जो गाजा में युद्ध करने की अनुमति देते हैं, अमेरिका करता है’।
