Unaगगरेट:चैतन्य शर्मा निकले डोर टू डोर अभियान पर, सुक्खू सरकार पर जमकर...

गगरेट:चैतन्य शर्मा निकले डोर टू डोर अभियान पर, सुक्खू सरकार पर जमकर बरसे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : गगरेट से भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा शुक्रवार  डोर टू डोर अभियान शुरू कर दिया। इससे पहले वह वूथ स्तर पर बैठकें कर रहे थे। चैतन्य शर्मा ने सम्पर्क अभियान के तहत कुठेड़ा जसवालां में घर घर जाकर  लोगों के समक्ष अपना विजन रखकर जनसमर्थन माँगा। साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी में देश धर्म की बात करने की जगह मात्र वोट बैंक की कद्र होती है, इसी वजह से उन्होंने मजबूर होकर राज्यसभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया। चैतन्य शर्मा ने अपने देश में प्रभु  श्रीराम जी के मंदिर का विरोध करने वाले कांग्रेसी नेता आज, जनता को माता रानी की कसमें देकर वोट मांग रहे हैं, इससे बढ़कर शर्मनाक बात कोई नहीं हो सकती और उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग तुरंत इसका संज्ञान लेकर इसके खिलाफ कार्रवाई करे।इससे पहले उन्होंने गांव मरवाड़ी में नुक्कड सभा करके कांग्रेस पर खूब हमला बोला।

भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा  ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार के 15 महीने का कार्यकाल पूरा हो चुका है। लेकिन 15 महीनो में न तो महिलाओ को प्रति माह 15 सौ रुपए, न सौ रुपए किलो दूध, न तीन रुपए किलो गोबर यानी दस गारंटियों को सरकार ने बंद डिब्बे में बंद करके रख दी है। और अब लोकसभा चुनावों में एक बार फिर प्रति माह महिलाओं को 15 सौ देने के दुहाई दी जा रही  है। चैतन्य शर्मा  ने राज्य सरकार से प्रश्न करते हुए कहा कि एक तरफ राज्य सरकार महिलाओं को 15 सौ देने के फॉर्म भरवाती नजर आई  और दूसरी तरफ 700 करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। ताकि कर्मचारियों को सैलरी दी जा सके। यही से ही सुक्खू सरकार की झूठी गारंटियों की पोल खुलना शुरू हो चुकी है।  उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के साथ साथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत तय है क्योंकि जनता को  मोदी की गारंटी पर विश्वास है न कि कांग्रेस के झूठे वायदों पर। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...