19 वर्षीय युवती से गैंगरेप, महाकुंभ पर गए थे माता-पिता

नरसिंहपुरः यहां से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां, 4 बदमाशों ने घर में घुसकर उसकी 19 वर्षीय बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार किया। दरिंदगी के बाद हैवानों ने युवती को छत से नीचे फेंक दिया। घटना में युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी मुताबिक, मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के करेली की है। युवती के दादा-दादी का आरोप है कि बदमाश रात में बेटी को घर से उठाकर ले गए थे और दरिंदगी के बाद उसे छत से नीचे फेंक दिया। चीख सुनकर वो बाहर आए तो बेटी अचेत पड़ी थी तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी और बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे।

बताया जा रहा है कि युवती के माता-पिता महाकुंभ के लिए प्रयागराज गए हुए हैं और वह घर में दादा-दादी के साथ थी। इसी दौरान दरिंदों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

वही मामले में एएसपी संदीप भूरिया का जो बयान सामने आया है वह परिजनों से अलग है। उन्होंने बताया कि देर रात 11 से 12 बजे के बीच पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुसा और युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता भागने लगी तो इसी दौरान उसे चोटें आई हैं। पुलिस ने एक आरोपी को कस्टडी में लिया है और 3-4 अन्य से भी पूछताछ की जा रही है। हालांकि सारी सच्चाई युवती के होश में आने के बाद सामने आएगी। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है उसे नरसिंहपुर से जबलपुर रेफर किया गया है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...