Phagwaraपंजाब : गैंगस्टर जग्गू इस जेल में हुआ शिफ्ट: जाने वजह

पंजाब : गैंगस्टर जग्गू इस जेल में हुआ शिफ्ट: जाने वजह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथला :  गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को एक बार फिर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व उसके गैंग से जान का खतरा सताने लगा है। दरअसल जग्गू भगवानपुरिया को पंजाब सरकार ने कपूरथला से बठिंडा जेल में शिफ्ट कर दिया है। इसके बाद जग्गू के वकील की तरफ से पंजाब DGP और जेल प्रशासन को लीगल नोटिस भी भेज दिया गया है। जग्गू के अलावा इस जेल में लॉरेंस व उसके कई साथी बंद हैं। 5 महीने पहले भी जग्गू को बठिंडा हाईटेक जेल में शिफ्ट करने को लेकर विवाद हुआ था। तब भी जग्गू की तरफ से पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में एप्लिकेशन दायर की गई थी। जिसमें जग्गू ने जान का खतरा बताया था। आरोप थे कि उसे बठिंडा जेल में किया गया तो लॉरेंस या उसके साथी उसे मार सकते हैं।

जेल में शिफ्ट करते समय भी उस पर हमला हो सकता है। तकरीबन 5 महीने पहले जग्गू की तरफ से हाईकोर्ट में एप्लिकेशन दायर की गई थी, जिसमें उसने उसे बठिंडा जेल में शिफ्ट न करने की मांग रखी थी। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई के बाद अक्टूबर महीने में एप्लिकेशन को डिस्पोजऑफ कर दिया था और आदेश दिया था कि उसे बठिंडा की जगह किसी भी अन्य सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया जा सकता है।

दोबारा जग्गू को बठिंडा जेल में शिफ्ट करने के आदेश होने व जग्गू को शिफ्ट करने के बाद उसके वकील की तरफ से DGP पंजाब को नोटिस भेजा गया है। पंजाब में 2022 में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड सबसे ज्यादा दहलाने वाली घटना थी। 2 कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया ने हाथ मिलाया और परफेक्ट प्लानिंग के साथ सिंगर-पॉलिटिशियन सिद्धू मूसेवाला को ताबड़तोड़ गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। मूसेवाला मर्डर के 9 महीने बाद ही क्राइम पार्टनर रहे यह दोनों गैंगस्टर एक-दूसरे के जानी दुश्मन बन गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...