Himachalपंजाब: तूफान और मोहना मर्डर मामले में जेल से लाइव हुए गैंगस्टर,...

पंजाब: तूफान और मोहना मर्डर मामले में जेल से लाइव हुए गैंगस्टर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर : गैंगस्टर मनदीप सिंह तूफान और मनमोहन सिंह मोहना की हत्या के बाद लॉरेंस गैंग के गैंगस्टरों ने लाइव हो एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने गैंगवार की जिम्मेदारी ली है। वीडियो में गैंगस्टर सचिन भिवानी, रजिंदर जौकर, अंकित सिरसा, अरशद खान और कशिश नजर आ रहे हैं। वीडियो में लॉरेंस गैंग का गुर्गा यह कहता हुआ नजर आ रहा है, “ये भगवानपुरिया को अपना बाप मानते थे, देखो..देखो तूफान, मोहना।” वीडियो में गैंगस्टर सचिन भिवानी भी कह रहा है, ”ये जग्गू के बंदे थे, ठीक है..उन्होंने जग्गू गैंग को बदमाशी दिखा दी।” 

हत्या करने के बाद लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर वीडियो में जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार बैरक 1 में लॉरेंस गैंग और बैरक 2 में जग्गू भगवानपुरिया गैंग था। बताया जा रहा है कि गैंगवार से 2-3 दिन पहले भी इनकी झड़प हुई थी जिसके चलते इनकी बैरकें अलग-अलग कर दी गई थी। फिर भी दोनों पक्षों ने आपस में रंजिश रखी और रविवार इस गैंगवार को अंजाम दिया। जग्गू गैंग  ने लोहे की पत्तियां लेकर लॉरेंस गैंग के गैंगस्टरों पर  हमला किया तो लॉरेंस गैंग ने उनसे लोहे की पत्तियां छीन कर उनके सिर पर ही कई वार किए जिससे 2 की मौत हो गई। जेल में हुई गैंगवार से जेल प्रशासन भी सवालों के घेरे में है। सीनियर अफसरों ने गोइंदवाल जेल में हुई गैंगवार की रिपोर्ट मांगी है। मिली जानकारी के अनुसार गैंगवार में शामिल सभी गैंगस्टरों को अलग-अलग बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...