Himachalनकली शराब मामले में गौरव मिन्हास गिरफ्तार

नकली शराब मामले में गौरव मिन्हास गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: ऊना पुलिस द्वारा पकड़ी गई नकली शराब, नकली होलोग्राम व मार्का स्टीकर मामले में मुख्य आरोपित गौरव मिन्हास को पुलिस ने ऊना से गिरफ्तार लिया है। इस नकली शराब मामले में पहले से गिरफ्तार दो आरोपियों ने शराब गौरव मिन्हास से खरीदने की बात बताई थी। जिसके बाद पुलिस गौरव की तलाश में जुट गई थी। जवकि गौरव मामले की भनक लगते ही फरार चल रहा था।
जिला पुलिस की टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए पालमपुर, पठानकोट और जम्मू में सर्च कर रही थी। परंतु आरोपी ऊना में ही छुपा बैठा था।बढ़ते दबाव के बीच गौरव ने पुलिस को आत्मसमर्पण कर दिया। नकली शराब मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। इस मामले में गौरव की पत्नी को पहले ही पुलिस जांच में शामिल कर चुकी है।ऊना से गिरफ्तार किया गया मुख्य आरोपित गौरव मिन्हास कांगड़ा जिले के पंचरूखी का रहने वाला है। 
वहीं जिला मंडी में जहरीली शराब मामले में भी मुख्य आरोपित गौरव मिन्हास जमानत पर चल रहा है। जिला मंडी जहरीली शराब मामले में उसे पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार किया था। उस दौरान जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हुई थी। 
स्प्रिट ड्रमों को लेकर कुछ लोगों से पूछताछ हुई 
पुलिस शहर की एक निजी ट्रांसपोर्ट से स्प्रिट से भरे दस ड्रम बरामद कर चुकी है। इस मामले को लेकर भी कुछ लोगों से  पूछताछ की जा चुकी है। जबकि 420 पेटी नकली होलोग्राम व मार्का स्टीकर वाली शराब की पेटियां भी पकड़ी गई हैं। इस तरह से यह पूरा मामला नकली शराब से जुड़ता जा रहा है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...