NationalPG में रह रही युवती की चाकू से गोदकर हत्या, देखें CCTV

PG में रह रही युवती की चाकू से गोदकर हत्या, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली :  बेंगलुरु के कोरमंगला के एक पीजी हॉस्टल में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। कर्नाटक के बेंगलुरु में बिहार की एक 24 साल की  युवती की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान कृति कुमारी निवासी बिहार के तौर पर हुई है।   पुलिस के मुताबिक बेंगलुरु के कोरमंगला में एक पीजी में 24 साल की युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतका एक निजी कंपनी में काम करती थी और कोरमंगला में वीआर लेआउट में एक आवास में रह रही थी। शुरुआती जांच में पता चला कि हत्यारा मध्य प्रदेश के भोपाल का मूल निवासी अभिषेक था।

अभिषेक कृति कुमारी की दोस्त और सहकर्मी के साथ रिलेशनशिप में था। अभिषेक की गर्लफ्रेंड महाराष्ट्र की रहने वाली थी। अभिषेक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पीजी में आता-जाता रहता था। हालांकि हाल ही में दोनों के बीच रिश्ते खराब हो गए थे और पीड़िता और उसकी सहेली ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी थी। कुछ समय पहले अभिषेक पीजी में आया और उसने हंगामा किया, जिसके बाद कृति ने अपनी सहेली को नए पीजी में शिफ्ट करने में मदद की और दोनों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया।  इससे गुस्साए अभिषेक ने रात को पीजी में आकर जहां कृति कुमारी रह रही थी।

वहां उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस को हत्या का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसके आधार पर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में अभिषेक हाथ में प्लास्टिक का थैला पकड़े कृति के कमरे की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके तुरंत बाद, अभिषेक उसे बाहर खींचता हुआ दिखाई देता है और कृति उसके चंगुल से छूटने के लिए कोशिश करती हुई दिख रही है। अभिषेक एक हाथ में चाकू पकड़े हुए था, इसके बाद कृति की गर्दन पकड़ लेता है और चाकू से उसका गला रेत देता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...