Breaking Newsबॉयफ्रेंड के पिता के साथ फरार हुई प्रेमिका

बॉयफ्रेंड के पिता के साथ फरार हुई प्रेमिका

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की गर्लफ्रेंड को उसके पिता से प्यार हो गया। एक दिन मौका देखकर दोनों घर से साथ भाग गए। लड़की के घरवालों ने अपहरण का केस दर्ज कराया। पुलिस ने जांच की तो पूरा मामला खुल गया। एक साल बाद दोनों को दिल्ली से बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि लड़की के बयान के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, कानपुर के चकेरी इलाके में कमलेश अपने 20 साल के बेटे के साथ औरैया से काम की तलाश में आया था। कमलेश का बेटा मकान बनाने का काम करता था। इसी बीच वहीं रहने वाली 20 साल की लड़की से उसके प्रेम संबंध हो गए। लड़की कभी-कभी युवक से मिलने उसके घर भी जाती थी। जब कभी बॉयफ्रेंड घर पर नहीं मिलता था तो लड़की की बातचीत उसके पिता कमलेश से होने लगी।

धीरे-धीरे लड़की अपने प्रेमी के पिता कमलेश से प्यार करने लगी। इसके बारे में बेटे को कुछ पता नहीं चला। लड़की मार्च 2022 में कमलेश के साथ घर से फरार हो गई। कमलेश का बेटा घर पर ही था, इसलिए लड़की के घरवालों को उस पर शक नहीं हुआ। लड़की के परिजनों ने चकेरी थाने में बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को इस मामले में कोई सुराग नहीं लग रहा था कि आखिर लड़की गई कहां। थानेदार रत्नेश सिंह का कहना है कि पुलिस को जांच में पता चला कि लड़की का कमलेश के लड़के से मिलना जुलना था। जब पुलिस ने कमलेश के लड़के से पूछताछ की तो उसने बता दिया कि मेरी प्रेमिका को पिता ही ले गए हैं।

इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कमलेश लड़की के साथ दिल्ली में रह रहा है और एक फैक्ट्री में काम करता है। इसके बाद पुलिस दिल्ली गई और दोनों को बरामद कर लिया। एसओ का कहना है कि कमलेश के बेटे को अपने पिता की इस करतूत के बारे में जानकारी थी, लेकिन शर्म की वजह से वह बता नहीं रहा था। पुलिस ने कमलेश को चकेरी थाने में रखा है। लड़की का मेडिकल कराया जाएगा और इसके बाद उसके बयान दर्ज होंगे। लड़की के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। थानेदार रत्नेश का कहना है कि अभी लड़की कमलेश के साथ ही रहने की बात कह रही है। लड़की और कमलेश दोनों बालिग हैं। ऐसे में उसके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...