अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहा था प्रेमिका का पति, चाकू मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

अमरोहाः उत्तर प्रदेश के अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के इस्लाम नगर में महिला के प्रेमी ने उसके पति की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सरफिरे आशिक का दिनदहाड़े  हत्या के बाद चाकू लेकर लोगों को डराने का वीडियो वायरल हुआ है। हत्या के बाद लोगों में दहशत का माहौल पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की घेराबंदी के बाद सरफिरे आशिक को अमरोहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला अमरोहा सदर कोतवाली के इस्लामनगर का है, जहां प्रेम-प्रसंग में बाधा बन रहे कारपेंटर की सरफिरे आशिक ने दिनदहाड़े चाकू से गोदकर की हत्या कर दी। हत्या के इलाके में हड़कंप मचा गया। आरोपी युवक हाथ में चाकू लेकर दहशत फैलाने लग गया।

5 बच्चों की मां का सरफिरे आशिक से काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान पत्नी ने अपने पति फोन कर बुलाया था। अमरोहा मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने नामजद सरफिरे आशिक शाहरुख और प्रेमिका मेहराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है। पुलिस ने आशिक को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ कर रही है। इस पूरे मामले में क्षेत्र अधिकारी विजय कुमार राणा ने बताया कि थाना अमरोहा नगर के मोहल्ला इस्लामनगर में चांद नामक व्यक्ति की हत्या के संबंध में उनके भाई निसार की तहरीर पर एक मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि मृतक की पत्नी ने 3 दिन पहले फोन कर षड्यंत्र के तहत अमरोहा बुलाया था तथा तथाकथित प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करा दी। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...