Fazilkaयुवती का आरोप, प्रेमी धोखा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध, देखें वीडियो

युवती का आरोप, प्रेमी धोखा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिकायत करने पर दे रहा जान से मारने की धमकियां

मोहालीः पहले प्यार फिर शादी का झांसा देकर जीवन भर जीने मरने की कसम खाने वाले लडके ने लडकी को 12 साल बाद अपनी जिदंगी से बाहर निकालते हुए उसे धोखा दिया। इस दौरान अब पीड़ित युवति ने इसका विरोध कर पुलिस को शिकायत दे दी है। पीड़ित युवती का आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने के बाद अब लड़का उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा है। इस मामले को लेकर पीड़िता आज मीडिया के सामने आई और प्रैसवार्ता के दौरान युवती काल्पनिक नाम दिप्पी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उसका युवक के साथ स्कूल के टाइम से प्यार है और उसने आरोपी मनीष कुमार नाम के लड़के के साथ प्यार किया और लगभग कॉलेज के बाद भी लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

पीड़ित युवती का कहना है कि जब उसने मनीष को शादी करने को कहा तो उसने अभी नहीं सही समय आने पर विवाह करने की बात कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि पिछले 12 सालों के बीच आरोपी प्रेमी उसका गर्भ गिराने के लिए गोलियां इस शर्त पर खिलाता रहा है कि अभी हमें बच्चा नहीं चाहिए और विवाह करने के बाद बच्चे के बारें में सोचेगें। पीड़ित युवती ने आरोप लगाए है कि आरोपी ने एक बार नहीं पूरे 12 बार उसका गर्भ गिरवाया। जिसमें आरोपी लड़के की भाभी  भानू, माथा प्रोमिला और उसका भाई और स्वंय आरोपी प्रेमी भी शामिल रहा। पीड़िता का कहना है कि हद तो तब हो गई जब लड़के मनीष जो कि सन्नी खरड़ का निवासी है अब उसे उसकी जिदंगी से निकाल दिया और विदेश जाने की तैयारी कर रहा है।

पीड़िता ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस को भी शिकायत दी गई है लेकिन संबंधित थाने की पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है और उसे इंसाफ नहीं मिल रहा है। पीडिता का कहना है कि दूसरी ओर प्रेमी लड़का उसको जान से मारने की धमकियां दे रहा है और उसे और उसके परिवार को जातिसूचक शब्द से गालियां दे रहा है। पीडिता ने बताया कि वह एससी/ एसटी जाति से संबंधित है और इंसाफ के लिए पुलिस के पास गुहार लगा रही है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए पीड़िता ने बताया कि यदि उसे इंसाफ ना मिला तो वह जल्द ही मोहाली के एसएसपी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ जाएगी और अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेगी। पीड़ित युवती ने यह भी आरोप लगाए कि लड़का आरोपी बड़ी पहुंच वाला होने की धमकियां दे रहा है और उसे उसकी जान को खतरा भी है, इसलिए आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाए।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...