Breaking Newsफ्लैट में युवती की लाश मिली, बेड बॉक्स में रखा था शव

फ्लैट में युवती की लाश मिली, बेड बॉक्स में रखा था शव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके में शुक्रवार को एक नाइजीरियाई महिला का शव उसके किराए के फ्लैट में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला का शव बेड के बॉक्स के अंदर चादर में लिपटा हुआ था। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने बंद फ्लैट से बदबू आने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नकली चाबी बनाने वाले की मदद से फ्लैट को खोला गया और उन्होंने देखा कि एक महिला का शव चादर में लिपटा हुआ है। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान ओबिनोज एलेक्जेंडर के रूप में हुई है।

दरअसल पुलिस स्टेशन मैदान गढ़ी में 11:21 बजे पीसीआर कॉल मिली थी। कॉल करने वाले ने पुलिस को बताया कि मकीन नंबर 74/3 की तीसरी मंजिल के फ्लैट से बदबू आ रही है और कोई गेट भी नहीं खोल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि फ्लैट का दरवाजा लॉक था। फ्लैट के मालिक रविंदर सहरावत को पुलिस ने मौके पर बुलाया और चाभी वाले को भी बुलाया गया और चाभी वाले की मदद से फ्लैट खुलवाया गया। 

फ्लैट के दाहिनी ओर के कमरे में डबल बेड के बॉक्स में चादर में लिपटी महिला की लाश पड़ी थी। ये फ्लैट 2 बीएचके है। फ्लैट के मालिक रविंदर सहरावत ने बताया कि उन्होंने अपना फ्लैट दिसंबर-2021 में ओबिनोज एलेक्जेंडर जो कि  नाइजीरिया की रहने वाली है उसको 12000/- रुपये में किराए पर दिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...