Himachalऊना: पुखरू में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, देखें वीडियो

ऊना: पुखरू में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
परिजनों ने लगाया ससुराल वालों पर हत्या का आरोप: पुलिस ने मामला दर्ज किया ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव पुखरू में हुई नवविवाहिता की संदिग्धावस्था में हुई मौत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने नवविवाहिता के पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में मोहम्मद आर्यन पुत्र मोहम्मद रशीद निवासी व्लाक 100 डीडी नंगल जिला रूपनगर (पंजाब) में बताया कि इसकी बहन की शादी अप्रैल 24 को आमिर खान पुत्र कमरदीन निवासी पुखरू जिला ऊना के साथ हुई थी। इसकी बहन का पति व ससुराल वाले आए दिन इसकी बहन के साथ मारपीट करते थे। बीती देर शाम उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया था जिसकी कल मौत हो गई। उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
वहीं पुलिस सूचना मिलने के उपरांत अस्पताल पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद उन्होंने मृतक लड़की के पति और ससुर को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टि से यह सुसाइड का मामला लग रहा है पुलिस ने बॉडी को कब्जे में  लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो पाएगा की यह आत्महत्या है या हत्या, शिकायत के आधार पर पुलिस ने कमरदीन ,आमिर खान, प्रवीण निवासी पूखरू तहसील व जिला ऊना के विरुद्ध धारा 108,3(5) भा0न0स0 के तहत थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...