Himachalयुवाओं को स्थाई नौकरी दे, उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं

युवाओं को स्थाई नौकरी दे, उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गेस्ट टीचर पॉलिसी प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा है : जयराम ठाकुर 

बैकडोर इंट्री कर अपने चहेतों को रेवड़ियां बाँटना चाहती है सरकार

क्या इसी तरह से प्रदेश के युवाओं को नौकरी देने की गारंटी दी थी 

कहां गये पहले कैबिनेट में एक लाख नौकरियां देने का ऐलान करने वाले

ऊना/सुशील पंडित :नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर फ़ेल है। तेरह महीनें में 13 हज़ार करोड़ रुपए के क़र्ज़ के अलावा इस सरकार के पास कोई उपलब्धि नहीं हैं। कांग्रेस ने सरकार बनने पर एक साल में एक लाख नौकरी देने की गारंटी दी थी। अब जब पहली बार सरकार नौकरी देने की घोषणा कर रही है तो वह भी सिर्फ़ युवाओं के साथ धोखा करने के अलावा कुछ भी नहीं है। गेस्ट टीचर पालिसी के ज़रिए सरकार युवाओं को नौकरी देने के बजाय उनके साथ छल कर रही है। इस तरह से सिर्फ़ युवाओं का भविष्य बर्बाद किया रहा है। सरकार युवकों को स्थाई नौकरी दे, जो वादा चुनाव के पहले किया था। उन्होंने कहा कि हिमाचल के युवाओं से पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियां देने का वादा करने वाले बड़े-बड़े कांग्रेसी नेता आज कहां हैं। हम हिमाचल के युवाओं साथ अन्याय नहीं होने देंगे। नेता प्रतिपक्ष सोमवार को कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होने के लिए ऊना पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने लोक सभा चुनाव के निमित्त दीवार लेखन अभियान में भाग लिया। इस मौक़े पर उनके साथ, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, हिमाचल प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफ़ेसर प्रेम कुमार धूमल, राज्य सभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार, बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती, विधायक त्रिलोक जमवाले समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार इस पॉलिसी के ज़रिए सिर्फ़ बैकडोर एंट्री को बढ़ावा देगी। इस तरह से न तो प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था सुधरेगी और न ही युवाओं को रोज़गार मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह की मनमानी से बाज आए और यह पालिसी वापस ले। हम प्रदेश के युवाओं  साथ इस तरह का व्यवहार नहीं देंगे। सरकार को हर दिन जनविरोधी फ़ैसले करने से बचना चाहिए। आज सरकार के कामों से प्रदेश में एक भी आदमी खुश नहीं हैं। हर तरफ़ निराशा का माहौल है। आज के पहले प्रदेश इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था जब इतने कम समय में किसी सरकार के ख़िलाफ़ इस तरह का माहौल हो। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि आज प्रदेश के लोगों में जो भी असंतोष है सरकार उसकी ख़ुद जिम्मेदार है। सत्ता में आने के लिए झूठे वादे किए झूठी गारंटियां दी। माताओं-बहनों को 15 सौ रुपये देने के झूठे फॉर्म भरवा लिए और जब सत्ता में आए तो अपनी कही बातों से मुकर गये। नौकरियां और सुविधाएं देने के नाम पर सत्ता में आए लेकिन पुरानी सरकार में दी गई नौकरियां और सुविधाएं छीनने का ही काम किया। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...