Himachalगोल्डी बराड़ का खुलासाः मूसेवाला ने दिया था इतने करोड़ का ऑफर 

गोल्डी बराड़ का खुलासाः मूसेवाला ने दिया था इतने करोड़ का ऑफर 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के मर्डर को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। कनाडा बैठे गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला को लेकर बड़ा खुलासा किया है। गोल्डी बराड़ ने एक वीडियो जारी कर यह खुलासा किया है। उसने कहा है कि सिद्धू मूसेवाला ने अपनी जान बचाने के लिए उसे 2 करोड़ रुपये की ऑफर दी थी। बराड़ वीडियो में नकाब पहने हुए दिखाई दे रहा है, लेकिन उसकी आवाज की पुष्टि पंजाब और दिल्ली पुलिस ने की है। बराड़ ने कहा कि चुनाव के दौरान मूसेवाला के लोगों ने उससे कहा था कि आप उसकी जान बख्श दो, आपको दो करोड़ रुपये दिए जाएंगे। उसके बाद आपको गुरुद्धारा साहिब में जाकर कसम खानी पड़ेगी कि आप सिद्धू मूसेवाला का कुछ भी नहीं करोगे। बराड़ ने कहा कि इस ऑफर को उसने ठुकरा दिया था, चूंकि वह किसी भी सूरत में समझौता नहीं करना चाहता था।

बराड़ ने ली मौत की जिम्मेदारी

बराड़ ने वीडियो में सिद्धू मूसेवाला की कत्ल की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि ‘हमारे दो भाइयों के कत्ल में मूसेवाला का किसी न किसी तौर पर हाथ था। इसलिए हमने दोनों के नुकसान की भरपाई की है। हमें सिद्धू के कत्ल करने का कोई पछतावा नहीं है। मिड्डूखेड़ा और गुरलाल बराड़ के कत्ल के बारे में बात करते हुए गोल्डी बराड़ ने कहा कि उनके कत्ल के मामले में कानून ने सही तरीके से काम नहीं किया। कानून ने अपना काम नहीं किया और हमने हथियार उठाकर बदला ले लिया।’

लोग हमें बुरा कहते हैं, लेकिन हम बुरे ही अच्छेः बराड़

बराड़ ने कहा कि ‘लोग हमें बुरा कहते हैं, लेकिन हम बुरे ही अच्छे हैं, चूंकि लोग अच्छे आदमियों के घर उजाड़ देते हैं। गोल्डी बराड़ ने कहा कि आज सिद्धू मूसेवाला के मरने के बाद उसे एक शहीद और योद्धा कहा जा रहा है, लेकिन जब वह जीवित था तो 95 फीसदी लोग उसकी बुराई करते थे। बराड़ ने कहा कि सिद्धू को पता था कि हम उसे मारने वाले थे और हमने भी उसे बता कर ही उसका कत्ल किया है। हमें बदला लेना था और हमने बदला लेकर दिखा दिया।’

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...