Nationalखुशखबरीः महिला सम्‍मान योजना को मिली कैबिनेट की मंजूरी, हर माह मिलेंगे...

खुशखबरीः महिला सम्‍मान योजना को मिली कैबिनेट की मंजूरी, हर माह मिलेंगे 2500 रुपए

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्‍ली: कैबिनेट बैठक में महिलाओं के लिए महिला दिवस पर बड़ा ऐलान किया गया। दरअसल, कैबिनेट बैठक में सरकार ने चुनावों से पहले दी गारंटी को पूरा करते हुए महिला सम्मान योजना को मंजूरी दे दी है। ऐसे में महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये मिलने का रास्‍ता साफ हो गया है। कैबिनेट मीटिंग में महिला समृद्धि योजना के रजिस्ट्रेशन की तारीख पर भी मुहर लग गई है। बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। सरकार की पहली प्राथमिकता है कि गरीब महिलाओं को इसका लाभ मिले। इसके साथ दिल्ली में उज्जवला योजना लागू करने का भी ऐलान किया गया है। महिला समृद्ध योजना को दिल्ली कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया।

महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकारों ने महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं किया। लेकिन हम आपकी अपेक्षाओं को पूरा करके दिखाएंगे। दिल्ली में बहनों से किया वादा पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं के सम्मान की अनदेखी की गई। लेकिन मोदी सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया। सीएम ने अपने भाषण की शुरुआत ये कहते हुए की कि बहुत कुछ मिला, वो सम्मान मिला, जिसके हम सपने देखते थे। वो अधिकार मिला, जो हमारी पहुंच से बाहर था। वो मंच मला, जिस पर खड़े होकर अपने दिल की बात कही जा सके। चुनाव लड़ते-लड़ते जब वो यहां तक पहुंचीं तो वो सोच और समझ मिली, जिससे देश हित के लिए काम किए जा सकते थे।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी ने इस बात को समझा कि देश की तरक्की सिर्फ एक वर्ग से नहीं होने वाली। इसका रास्ता महिलाओं की तरक्की से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जिस एजेंडा को महिलाओं के सम्मान के लिए देश में चला रहे हैं उसी तरह से दिल्ली में भी बहनों को सशक्त करने के लिए उनके स्वास्थ्य, उनकी शिक्षा, उनकी सुरक्षा और उनकी समृद्धि के लिए हर वो काम किया जाएगा, जिसका वादा हमने किया था।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के साथ डबल इंजन की सरकार के रूप में हर उस काम करने की प्लानिंग हो चुकी है, जो दिल्ली को और सुरक्षित और समृद्ध बना सके. सीएम रेखा ने कहा कि दिल्ली की बीजेपी सरकार ने पिछले 15 दिनों में अनेकों उन योजनाओं पर चर्चा की, जो दिल्ली की बहनों की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं। जिनमें सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने से लेकर पीसीआर को महिलाओं के साथ जोड़ते हुए उसमें महिला कॉस्टेबल की मौजूदगी तक, पिंक पीसीआर से पिंक पुलिस स्टेशन की संख्या बढ़ाने के लिए दिल्ली में काम किया जाएगा। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की महिलाओं से किया हर वादा पूरा किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...