Haryanaकोयले से भरी मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, देखें वीडियो

कोयले से भरी मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। आगरा से दिल्ली की तरफ जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी के दो डिब्बे सुबह करीब साढ़े नौ बजे फ़रीदाबाद रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। हालांकि इस दौरान किसी को चोट लगने की सूचना नहीं है। मालागाड़ी के डिब्बे पटरी से क्यों उतरे इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल रेलवे कर्मचारी डिब्बों को पटरी पर लाने का प्रयास कर रहे हैं।

मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतरे

रेलवे पुलिस के एसएचओ राजपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लूप लाइन से होकर एक मालगाड़ी मथुरा से दिल्ली जा रही थी। इस दौरान जब मालगाड़ी फरीदाबाद के अंडर पास के पहुंची तो अचानक उसके दो डिब्बे पर पटरी से उतर गए। सूचना मिलने के तुरन्त बाद आरपीएफ और जीआरपी के अलावा रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन को दोबारा पटरी पर लाने का प्रयास शुरू कर दिया।

सवारी वाली ट्रेन होती तो हो सकता था बड़ा नुकसान

एसएचओ राजपाल ने बताया कि हादसे के दौरान मालगाड़ी में कोयला भरा था वो बिखर गया। लेकिन अगर मालगाड़ी की जगह कोई सवार गाड़ी होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। हादसे की वजह से कोई सवारी गाड़ी प्रभावित नहीं हुई। रेलगाड़ियों का संचालन सुचारू रूप से जारी रहा। फिलहाल रेलवे कर्मचारी रेस्कयू में जुट हुए है। वहीं घटना को लेकर जांच की जाएगी कि आखिर पटरी से डिब्बे उतरने की वजह क्या रही।

पंजाब में भी कुछ दिन पहले हुआ था हादसा

बता दें कि बीती 2 जून को पंजाब में भी ऐसी घटना सामने आई थी। अमृतसर-दिल्ली रेलवे लाइन पर फतेहगढ़ साहिब के पास दो ट्रेनों की टक्कर हो जाने से दो लोग घायल हो गए थे। वहीं जानकारी के मुताबिक एक मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया और एक यात्री ट्रेन से टकरा गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...