Breaking NewsPetrol से भरी मालगाड़ी पटरी से उतरी, टला बड़ा हादसा

Petrol से भरी मालगाड़ी पटरी से उतरी, टला बड़ा हादसा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रतलामः एमपी के रतलाम जिले में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। रतलाम रेलवे स्टेशन के पास ईंधन-पेट्रोल ले जा रही मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर गए। घटना देर रात करीब 9:40 बजे घटी। इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। वैगन को बाकी गाड़ी से काटकर अलग किया गया। उसके बाद इसे मांगरोल आईओसी भेजा गया। बताया जाता है कि रेलवे अधिकारी-कर्मचारी एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन लेकर मौके पर पहुंचे थे। इस बीच दिल्ली मुंबई रेल मार्ग की डाउन लाइन पर ट्रेनों को रोक दिया गया। इन ट्रेनों को अप लाइन से रवाना किया। देर रात तक पटरी पर काम चालू था।

अधिकारियों को सूचना मिली की रतलाम रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां पेट्रोलियम पदार्थ ले जाने वाली टैंकर ट्रेन बेपटरी हो गई। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त ट्रेन रतलाम से नागदा की ओर जा रही थी। वह रतलाम स्टेशन से निकलकर कुछ दूर पहुंची थी कि पटरी से उतर गई। टैंकर ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इस वजह से यह ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। बताया जाता है कि यह ट्रेन गुजरात से भोपाल के पास बकौनिया भौरी स्टेशन जा रही थी।

हादसा इतना भीषण था कि एक वैगन तो बिजली के तारों को क्षतिग्रस्त करता हुआ पलट गया। इसकी वजह से इस वैगन में भरा हुआ पेट्रोलियम पदार्थ का रिसाव होने लगा। इस वजह अधिकारियों ने राहत कार्य में अतिरिक्त सतर्कता बरती। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के आला अधिकारियों ने आपस में बैठक भी की। रतलाम रेल मंडल के डीआरएम रजनीश कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि ट्रैक को जल्द ठीक कर दिया जाएगा और घटना के कारणों का पता लगा रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...