Breaking NewsGoogle का एक्शनः Play Store से हटाए जाएंगे 10 बड़े App

Google का एक्शनः Play Store से हटाए जाएंगे 10 बड़े App

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः Cyber Crime से निपटने के लिए गूगल की तरफ से अलग-अलग कदम उठाए जाते रहते हैं। लेकिन इस बार मामला दूसरा है। गूगल ने भारत में 10 कंपनियों के ऐप्स को रिमूव करना स्टार्ट कर दिया है। इसमें कुछ पॉपुलर मैट्रीमोनी ऐप्स भी हैं। दरअसल ये मामला सर्विस फीस पेमेंट नहीं देने को लेकर है। यही वजह है कि टेक जायंट ने अब इन ऐप्स को रिमूव करने का फैसला किया है।

दरअसल स्टार्टअप्स चाहते थे कि गूगल की तरफ से ये चार्ज न लगाए जाएं। इसे देखते हुए ही उन्होंने ये पेमेंट नहीं की थी। ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंच गया था। स्टार्टअप्स इन-ऐप पेमेंट्स को रोकना चाहती थी। लेकिन गूगल को अब इस पर हरी झंडी मिल गई है। ऐसे में स्टार्टअप्स को फीस का भुगतान करना होगा या उनकी ऐप्स को रिमूव हो रही हैं। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से भी इसको लेकर ऑर्डर दिया गया है। 

सुप्रीम कोर्ट ने 9 फरवरी 2024 को भारत मैट्रिमोनी जैसी इंटरनेट कंपनियों को गूगल के प्ले स्टोर से हटाए जाने से बचाने के लिए एक अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया था। कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को है। Google की तरफ से कुछ ऐप्स पर एक्शन लिया है, जिनके नाम की जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये नाम Kuku FM, Bharat Matrimony, Shaadi.com, Naukri.com, 99 acres, Truly Madly, Quack Quack, Stage, ALTT (Alt Balaji) और दो अन्य ऐप हैं। 

इसके बाद 30 से ज्यादा भारतीय ऐप डेवलपर्स ने गूगल से अनुरोध किया कि संयम बरतें और 19 मार्च तक गूगल प्ले स्टोर से ऐप्स को न हटाएं। क्योंकि, उस दिन उनकी याचिक पर सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत नहीं मिलने के बादल कुछ डेवलपर्स ने कंपनी के बिजनेस मॉडल और इकोसिस्टम को अपना लिया, लेकिन कुछ ने ऐसा नहीं किया है। एक ब्लॉग पोस्ट में गूगल ने कहा कि वह डेवलपर्स के साथ मिलकर काम करने के लिए हमेशा तैयार रहती है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...