Breaking News512 KG प्याज बेचने में 70 Km का सफर करने पर मिला...

512 KG प्याज बेचने में 70 Km का सफर करने पर मिला 2 रुपये का चेक!

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महाराष्ट्र: सोलापुर के बोरगांव बारशी गांव के किसान राजेंद्र तुकाराम चव्हाण ने 17 फरवरी को 500 किलो प्याज मंडी में बेची। गाड़ी भाड़ा, तुलाई और मजदूरी का पैसा काटने के बाद उन्हें मात्र 2 रुपए मिले। इसी के साथ, उन्हें जो चेक मिला है उसपर तारीख भी 8 मार्च 2023 लिखी है। प्रदेश भर में जहां प्याज का दाम गिर रहे हैं, वहीं सोलापुर में भी एक किसान इसकी चपेट में आ गया है। किसान राजेंद्र तुकाराम चव्हाण को दिन-रात की मेहनत से उगाई गई 512 किलो प्याज के बदले उन्हें महज 2 रुपये का चेक मिला। दरअसल, सोलापुर जिले के बरशी तालुका के ग्राम बोरगांव (ज़ादी) के किसान राजेंद्र तुकाराम चव्हाण ने अपने 2 एकड़ खेत में प्याज की फसल लगाई थी। राजेंद्र चव्हाण ने अपना कर्ज चुकाने के इरादे से प्याज के दस बैग मंडी बेचने के लिए भेजे।

17 फरवरी 2023 को सोलापुर में सूर्या ट्रेडर्स प्याज को बेचे गए प्याज के 10 बोरों का वजन 512 किलो था, लेकिन दाम गिरने से किसान को 1 रुपये प्रति किलो का भाव मिला। हम्माली, तुलाई के साथ वाहन का भाड़ा कटने के बाद 2 रुपये ही किसान को मिल पाए। कृषि आय बाजार समिति के व्यापारी सूर्या ट्रेडर्स ने राजेंद्र चव्हाण को 2 रुपये का चेक दिया। महज दो रुपये का चेक हाथ में पकड़ बेबस किसान ठहर-सा गया और रुआंसा हो गया।

अब क्षेत्र के पूर्व सांसद ने किसान राजेंद्र चव्हाण का दर्द सोशल मीडिया पर साझा किया है। स्वाभिमानी शेतकर संगठन के अध्यक्ष राजू शेट्टी ने सत्ताधारियों की आलोचना करते हुए सवाल किया कि एक व्यापारी को दो रुपये का चेक देते हुए उन्हें शर्म क्यों नहीं आई। इस बीच, प्याज व्यापारी ने इस संबंध में किसान के सभी आरोपों का खंडन किया है। व्यापारी के दावे के मुताबिक, किसान राजेंद्र चव्हाण ने 31 दिसंबर से उसे प्याज बेचनी शुरू की। 5 बार प्याज बेचने के बाद उसे 2 लाख 30 हजार का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को लाई गई प्याज खराब थी, इसलिए उन्हें सही मूल्य नहीं मिल पाया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...