ऑपरेशन ‘अमृतपाल’ के दौरान इतने दिनों तक पंजाब में नहीं चलेंगी सरकारी बसें, सरकार ने आदेश किए जारी

चंडीगढ़ः वारिस पंजाब के मुखिया अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस का ऑपरेशन रविवार को भी जारी है। अमृतपाल सिंह को पुलिस ने भगोड़ा घोषित किया है। पूरे पंजाब में पुलिस प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसके अलावा राज्य में माहौल खराब होने की आशंका को देखते हुए रविवार दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इसके अलावा पंजाब सरकार की बस सेवाएं भी दो दिनों के लिए बंद कर दी गई हैं। सरकार के आदेश के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को कोई भी पनबस बस नहीं चलेगी।

सरकारी बसों को रोकने का फैसला अमृतपाल सिंह के समर्थकों द्वारा तोड़फोड़ की आशंका को देखते हुए लिया गया है। इसके साथ ही पीआरटीसी की बसें भी चलेंगी या नहीं यह भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।जालंधर जिले के नकोदर इलाके में पंजाब पुलिस ने देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया। सरींह गांव में तलाशी अभियान का नेतृत्व खुद जालंधर के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने किया। उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह भगोड़ा है, उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि पुलिस को नकोदर में अमृतपाल की कार खड़ी मिली।

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...