Himachalजनकल्याण के लिए समर्पित सरकार, करेंगे हर संभव विकास- मुकेश अग्निहोत्री

जनकल्याण के लिए समर्पित सरकार, करेंगे हर संभव विकास- मुकेश अग्निहोत्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हरोली में जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह के शिलान्यास मौके पर बोले उपमुख्यमंत्री

जनता की मांग और आवश्यकता के अनुरूप तैयार हो रही हैं योजनाएं

कुटलैहड़ के पिपलु मेले में उप-मुख्यमंत्री ने कहा-गारंटियों को राजधर्म की तरह निभाएंगे

ऊना / सुशील पंडित : वर्तमान प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित है। सरकार विभिन्न योजनाओं-परियोजनाओं को सिरे चढ़ाकर प्रदेश का हर संभव विकास सुनिश्चित करेगी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह बात आज हरोली में 6.21 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले विश्राम गृह के शिलान्यास मौके पर कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की मांग और आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न योजनाओं पर प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। इन विकासात्मक योजनाओं को पारदर्शी तरीके से धरातल पर उतारा जाएगा।
शिलान्यास मौके पर उन्होंने हरोली की जनता को विश्वास दिलाया कि आगामी समय में विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरोली देश का पहला ऐसा विधानसभा क्षेत्र होगा जहां हर खेत को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से जनता के साथ बेहतर संवाद और समन्वय स्थापित करने की अपील की ताकि क्षेत्र की जनता को असुविधा का सामना न करना पड़े।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली में जल्द ही महाविद्यालय का भव्य भवन बनकर तैयार होगा। खेल स्टेडियम बनाने के साथ साथ स्वां नदी पर बने प्रदेश के सबसे लंबे पुल पर यात्रियों-पर्यटकों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। क्षेत्र की जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने, सड़क और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का भी उन्होंने आश्वासन दिया। उन्होंने सहकारी विभाग के तहत विभिन्न संस्थाओं को भ्रष्टाचार मुक्त करने की बात कही। करीब 100 करोड़ रुपए से चिंतपुर्णी मंदिर में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करने का भी उन्होंने आश्वासन दिया।

इसके पश्चात जिला स्तरीय पिपलु मेला में उपमुख्यमंत्री ने भाग लिया। नरसिंह मंदिर में उन्होंने भगवान नरसिंह का आशिर्वाद प्राप्त किया। उप मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य लोगों को इस मौके पर सम्मानित किया गया। इस दौरान कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने जनता को संबोधित किया और उपमुख्यमंत्री को विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। पिपलू मेले में शहीद सुरेंद्र कुमार, ब्रजेश कुमार, वचित्र सिंह, अजय कुमार, अनिल कुमार के परिजनों सहित पूर्व सैनिकों, विभिन्न प्रतिभागियों को भी उप-मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। चिंतपुर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने भी जनता को संबोधित करते हुए लोगों को मेले की बधाई दी। 
हरोली में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर एसडीएम विशाल शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरोली विनोद बिट्टू, प्रदेश सचिव अशोक ठाकुर, जिला महासचिव प्रमोद कुमार, स्थानीय पंचायत प्रधान रमन कुमारी, जल शक्ति विभाग के चीफ इंजीनियर वीके डढवालिया, अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान, स्थानीय जन प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं जिला स्तरीय पिपलू मेले के दौरान विधायक कुटलैहड़ देवेंद्र भुट्टो, विधायक चिंतपुर्णी सुदर्शन सिंह बबलू, कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरे शर्मा, चिंतपुर्णी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र सहित विभिन्न कांग्रेस के नेता, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

गारंटियों को राजधर्म की तरह निभाएंगे

कुटलैहड़ के पिपलु मेले में जनता को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस की गारंटियों को राजधर्म की तरह निभाने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोअर कुटलैहड़ के लिए जल शक्ति विभाग की 46 करोड़ की योजना पर कार्य प्रगति पर है। विभाग के तहत लठियाणी क्षेत्र की 17 पंचायतों के लिए उठाऊ जल योजना पर 25 करोड़ खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ के लिए 18.5 करोड़ की सिंचाई योजना जल्द सिरे चढ़ेगी। उप-मुख्यमंत्री ने नरसिंह मंदिर पिपलू में विभिन्न कार्यों के लिए 10 लाख रुपए देनी की घोषणा की। 

केंद्र के समक्ष मजबूती से रखा पक्ष

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने बीते दिन शिमला और बिजली महादेव रोपवे प्रोजेक्ट पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष मामला मजबूती से पेश किया है। केंद्र को 17 रोपवे की सूची सौंपी गई है। केंद्र से मसले पर नीतिगत चर्चा भी की गई है। इलेक्ट्रिक बस खरीद और संचालन सहित कई अन्य मुद्दों पर केंद्र के समक्ष मामला उठाया गया है। उन्होंने विभिन्न प्रोजेक्टों पर साकारात्मक पहल होने की उम्मीद जताई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...