Blog

  • Punjab News: गोली लगने से महिला घायल, पति पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: गोली लगने से महिला घायल, पति पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में कानून का खौफ इस कदर खत्म हो चुका है कि घरेलू विवाद के कारण भी लोग गोली चला रहे हैं। ताजा मामला गांव बुक्कल वाला से सामने आया है। जहां गोली चलने से महिला घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं महिला ने गोली चलाने के आरोप पति पर लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसके पति ने पैतृक घर में आकर पहले उसकी पिटाई की और फिर बाद में उस पर गोली चलाई।

    घायल महिला का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी लड़की की गांव सद्देवाला के लड़के से शादी हुई है। आरोप है कि बेटी का पति उस पर शक करता है और शक के चलते लगातार वह उसके साथ मारपीट करता है। आज वह बेटी को घर बुक्कल वाला लेकर आए थे। जहां उनका दामाद अपने साथी के साथ आया और उसने उनकी बुरी तरह पिटाई की।

    जिसके बाद दामाद ने गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी में एक गोली उनकी बेटी को लग गई और वह घायल हो गई। बेटी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार ने मांग की है कि उन्हें न्याय दिया जाए और दामाद के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। वहीं दूसरी ओर जब सिविल अस्पताल के डॉक्टर से बात की गई तो डॉक्टर मानिक ने कहा कि लड़की को जख्मी हालत में लाया गया है। परिवार के अनुसार महिला को गोली लगी है, महिला का हालत गंभीर होने के कारण उसे फरीदकोट अस्पताल रैफर किया गया है।

  • Punjab News: भाजपा ने मनाया किसान फतेह दिवस, 15 अगस्त को लेकर की ये अपील, देखें वीडियो

    Punjab News: भाजपा ने मनाया किसान फतेह दिवस, 15 अगस्त को लेकर की ये अपील, देखें वीडियो

    मोगाः आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार हमेशा से किसानों की सरकार रही है, जिसने शुरुआत से ही किसानों के हितों को अपनी प्राथमिकता बनाया है। चाहे किसानों की कर्जमाफी हो, फसलों के लिए बेहतर दाम की लड़ाई हो, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हो या बिजली के बिलों में राहत हर कदम पर किसानों का भला सोचा गया है। इसी सोच के तहत लैंड पूलिंग पॉलिसी 2025 भी बनाई गई थी, जिसका उद्देश्य किसानों को विकास में सीधा साझेदार बनाना, उनकी जमीन के मूल्य को कई गुना बढ़ाना और उन्हें आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना था।

    लेकिन बीते दिन सरकार ने लैंड पुलिंग स्कीम वापिस ले ली है। वहीं पंजाब सरकार की ओर से लैंड पुलिंग स्कीम को वापिस लेने पर किसानों में काफी खुशी का माहौल पाया जा रहा है। दूसरी ओर इस स्कीम को वापिस लेने को लेकर क्रेडिट वार शुरू हो गया। इसी के चलते आज भाजप लैंड पुलिंग स्कीम का क्रेडिट अपने सिर पर ले रही है। भाजपा का कहना है कि केंद्र सरकार के जोर डालने पर राज्य की सरकार ने इस स्कीम को वापिस लिया है।

    इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान और पंजाब भाजपा के जरनल सैक्टरी डाक्टर हरजोत कमल ने भाजपा दफ्तर में किसान फतेह दिवस का आयोजन किया। इस मौके अलग-अलग गांवों से किसान और महिलाएं शामिल हुई। डाक्टर हरजोत कमल की ओर से जहां किसानों को लैंड पुलिंग स्कीम वापिस लेने को लेकर बधाई दी। वहीं उन्होंने सभी देश वासियों को 15 अगस्त पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।

  • आपके दिमाग को नुकसान पहुंचाएंगी ये Drinks, पीने से पहले हो जाएं Alert

    आपके दिमाग को नुकसान पहुंचाएंगी ये Drinks, पीने से पहले हो जाएं Alert

    सेहत: दिमाग को तेज और हेल्दी रखने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। मेडिटेशन और हेल्दी डाइट फॉलो करते हैं ताकि दिमाग तेज हो पाए परंतु आपने कभी सोचा है कि रोजमर्रा की जिंदगी में पी जाने वाली कुछ ड्रिंक भी आपके दिमाग को नुकसान पहुंचा सकती हैं। हैरानी की बात यह है कि इनमें से कुछ ड्रिंक्स हम लोग हेल्दी समझकर पी लेते हैं पर ये याददाश्त, सोचने की क्षमता और नींद की क्वालिटी पर बुरा असर डालेगी। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो जो चीज आपके दिल और पेट के लिए खराब होती है वो आपके दिमाग को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं। आज आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताते हैं जो आपके दिमाग को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

    मीठा सोडा और सॉफ्ट ड्रिंक्स

    ज्यादातर लोगों का यह मानना है कि सोडा सिर्फ वजन ही बढ़ाता है परंतु यह आपके दिमाग तक जाता है। इसमें पाई जाने वाली शुगर बिना फाइबर के आपका ब्लड शुगर और इंसुलिन लेवल बढ़ाती है। यह शरीर में सूजन भी पैदा करती है और दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती है। इसको पीने से आप समय से पहले बूढ़े हो सकते हैं। डाइट सोडा भी हेल्दी नहीं होता। इसमें पाया जाने वाला आर्टिफिशियल स्वीटर डायबिटीज और मेटाबॉलिक डिजीज का खतरा बढ़ाते हैं।

    शराब

    यह आपके शरीर को कैसे नुकसान पहुंचा रही है इस पर लंबे समय से बहस हो रही है। हाल ही के सालों में कुछ स्टडीज में यह साबित हुआ है कि यह दिमाग के लिए अच्छी नहीं है। शराब का असर धीरे-धीरे होता है। यह याददाश्त को कमजोर करती है, नींद का पैटर्न बिगाड़ती है और आंतों में मौजूद हैल्दी बैक्टीरिया को खत्म कर देती है। इसके अलावा गट हेल्थ का आपकी ब्रेन हेल्थ से सीधा कनेक्शन होता है ऐसे में यदि आपकी आंतों का बैलेंस बिगड़ेगा तो दिमाग पर भी असर पड़ेगा।

    नल का पानी

    कुछ लोग नल का पानी बहुत आम मानते हैं परंतु इसमें पाया जाने वाला फ्लोराइड लंबे समय से ब्रेन फंक्शंस को प्रभावित कर सकता है। कुछ रिसर्च यह भी बताती है कि फ्लोराइड का ज्यादा सेवन करने से बच्चों का आईक्यू लेवल कम हो सकता है। दांतों की सुरक्षा के नाम पर पानी में मिलाया जाने वाला फ्लोराइड निगलने पर शरीर में जमा होकर नुकसान पहुंचा सकता है। सुरक्षित रहने के लिए आरो या डिस्टिल्ड वाटर ही पिएं।  
  • Punjab News: मोबाइल पर Reel देखकर Bus चला रहा PRTC चालक, सुपरिटेंडेंट ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: मोबाइल पर Reel देखकर Bus चला रहा PRTC चालक, सुपरिटेंडेंट ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले से चंडीगढ़ जाने वाली पीआरटीसी बस के ड्राइवर की लापरवाह भरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। दरअसल, वायरल वीडियो में बस ड्राइवर एक हाथ से बस चला रहा है और दूसरे हाथ से मोबाइल पर सोशल मीडिया पर रील्स देख रहा है। बस के डैशबोर्ड पर पीने के लिए गिलास में चाय या कॉफी नजर आ रही है।

    इसी के साथ ही खाने के लिए कुछ सामान भी रखा हुआ है। पूरी घटना को बस में सवार किसी यात्री ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रही है। जिस व्यक्ति ने इस वीडियो को बनाने का दावा किया है, उसने जानकारी दी है कि यह पीआरटीसी बस नंबर PB03BH 9190 है, जो रोजाना सुबह बठिंडा से 4.20 बजे चंडीगढ़ को जाती है।

    वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पीआरटीसी के सुपरिटेंडेंट आकाश कुमार ने ड्राइवर के खिलाफ एक्शन लिया है। इस मामले में उन्होंने कार्रवाई करते हुए उक्त ड्राइवर को बस से उतार दिया है और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।
    पीआरटीसी के सुपरिंटेंडेंट आकाश कुमार ने कहा कि उनके द्वारा ड्राइवर को बस के रूट से हटा दिया गया है। जिसके बाद ड्राइवर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कानून के अनुसार कोई भी ड्राइवर चलते हुए बस के अंदर न तो कुछ खा-पी सकता है और न ही मोबाइल फोन पर बात कर सकता है। हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

  • Punjab News: इलाके में उफान पर जलालिया नदी, कई इलाकों में भरा पानी, फसलें तबाह, देखें वीडियो

    Punjab News: इलाके में उफान पर जलालिया नदी, कई इलाकों में भरा पानी, फसलें तबाह, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद आज सेक्टर बमियाल के नजदीक स्थित जलालिया नदी में बड़ी मात्रा में पानी आने के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई। बता दें कि सुबह लगभग 7 बजे इस नदी में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई। इसके बाद पूरे इलाके में पानी ही पानी नजर आने लगा। बताया गया कि जो भी फसलें इस नदी के किनारे थीं, लगभग सारी फसलें पानी की चपेट में आने से नष्ट हो गईं।

    इसके अलावा बमियाल के अधीन मनवाल मंगवाल मोड़ के पास नदी के नजदीक स्थित घरों में से लगभग 3 से 4 घरों के डूबने की खबर है। वहीं एक पोटरी फार्म, गुज्जर परिवारों के घर और लगभग किसानों की मोटरें नदी के पानी के नीचे आ चुकी हैं। मनवाल, मंगवाल के पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 7 बजे अचानक घर के अंदर पानी भर गया, जिससे हमें सामान बाहर निकालने का मौका भी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि परिवार को लेकर घर से बाहर निकलने की कोशिश की, जिसके कारण उनका कीमती सामान, राशन और पशुओं का चारा पानी में डूब गया।

    इसके अलावा बात करें तो दतियाल से बमियाल होते हुए फतेहपुर तक की सड़क भी पानी में डूबी हुई नजर आई। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर मंगवाल मोड़, जहां पुलिस की अहम चौकी है, वह भी पानी के घेरे में आ चुकी है। उस चौकी के आसपास पानी भर चुका है और मंगवाल मोड़ का रास्ता जो पठानकोट से जुड़ता है, बंद हो चुका है। बता दें कि जब भी जलालिया नदी में बाढ़ की स्थिति बनती है तो काशी बारमा स्थित सीमा सुरक्षा बल की पोस्ट प्रभावित होती है और इस बार भी इन पोस्टों और भारत-पाकिस्तान सीमा के पानी में डूबने की खबर सामने आ रही है।

  • Punjab News: पुलिस प्रशासन सतर्क, शहर में 38 जगहों पर की नाकेबंदी, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस प्रशासन सतर्क, शहर में 38 जगहों पर की नाकेबंदी, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में 15 अगस्त के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। कोई भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के दिशा-निर्देश में शहर में कड़े इंतजाम किए गए हैं। लुधियाना के फिरोजपुर रोड स्थित वेरका मिल्क प्लांट के बाहर विशेष नाकाबंदी की गई है। इस नाकेबंदी के दौरान छोटे-बड़े वाहनों की विशेष जांच की जा रही है। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने यह भी बताया कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण शहर रेड अलर्ट पर है और इसके साथ ही कई संदिग्ध वाहनों को भी जब्त किया गया है।

    इस बीच पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि लुधियाना शहर में कई जगहों पर नाके लगाए गए हैं। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड समेत सभी जगहों पर संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सीमावर्ती राज्य होने के कारण 15 अगस्त के मौके पर शहर में रेड अलर्ट लागू जारी है और शहर में कुल 38 नाके लगाए गए हैं।

    साथ ही, बाहरी जिलों से भी पुलिस बल लुधियाना शहर में तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की कोई गतिविधि आपराधिक गतिविधि न हो सके। इसके अलावा उन्होंने बताया कि कुछ संदिग्ध वाहनों को भी जब्त किया गया है जिनकी जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन जनता को सुरक्षित माहोल पैदा करने के लिए कड़े प्रयास जारी रखेगा।

  • Punjab News: Deepak Hospital में संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की की मौत, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    Punjab News: Deepak Hospital में संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की की मौत, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के सराभा नगर में स्थित दीपक अस्पताल में नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नर्स ने अस्पताल में सुसाइड किया है। मृतक नर्स के जीजा सुखदेव सिंह ने बताया कि वह 9 तारीख से घर से खुशी-खुशी आई, जिसके बाद वह उसे 11 बजे बस में चढ़ाकर आ गया। इस दौरान 2 बजे उसका फोन आया कि वह सही सलामत पहुंच गई है। नर्स की उम्र 30 वर्ष है और वह 2 से ढाई साल से अस्पताल में नौकरी कर रही थी। परिवार ने कहा कि उन्हें डॉक्टर ने घटना की सूचना दी।

    जिसने कहा कि लड़की को जब वह फोन कर रहा है तो वह फोन कोई व्यक्ति उठा रहा है। जिसके बाद भूंदड़ी में डॉक्टर को फोन किया और जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस दौरान पता चला कि 11 तारीख अस्पताल में नर्स ने सुसाइड कर लिया है। पीड़ित का आरोप है कि अस्पताल में वह रोती हुई 8.25 बजे अस्पताल आई है। जिसके बाद कैमरे की रिकार्डिंग के मुताबिक 8.38 बजे वह आती है और उसके बाद उसका व्हाट्सएप्प बंद हो गया। पीड़ित का आरोप है कि उसकी साली को अस्पताल का कोई या तो राज पता लग गया है या फिर उसके साथ किसी ने छेड़छाड़ की गई। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

    परिवार का आरोप है कि उसकी एक टांग डैमेज है और उसके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान है। इस दौरान साली के शरीर से खून निकला हुआ था। परिवार ने कहाकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद असल कारणों का पता लगेगा। वहीं परिवार ने कहा कि पुलिस ने उनके पहुंचने से पहले ही लड़की के शव को पंखे से उतार कर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में भेज दिया। परिवार को आशंका है कि लड़की को मारने के बाद पंखे से लटकाया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि अस्पताल में 3 दिन का कैमरे का रिकार्ड भी नहीं है।

    परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा वह 10 सालों से नौकरी कर रही थी और वह सुसाइड नहीं कर सकती। वहीं आरोप है कि साली के फोन का पासवर्ड भी चेंज किया गया। पीड़ित ने कहा कि जब अस्पताल में लगे कैमरों की चैकिंग की गई तो 3 दिन की कोई रिकार्डिंग नही थी।

  • Punjab News: YouTuber के घर पर फायरिंग करने वाले 4 आरोपी काबू, पिस्तौल बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: YouTuber के घर पर फायरिंग करने वाले 4 आरोपी काबू, पिस्तौल बरामद, देखें वीडियो

    मोहालीः हाल ही में गांव तोले माजरा में हुई फायरिंग की घटना को मोहाली पुलिस ने सुलझाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए एसएसपी मोहाली हरमंदीप हंस ने बताया कि उक्त आरोपियों ने धोखाधड़ी की नीयत से यूट्यूबर के घर फायरिंग की थी जिसमें लगभग 7 से 8 फायर किए गए थे।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुखमंदीप सिंह उर्फ सुख, सरूप सिंह उर्फ मनू, अभिषेक सिंह उर्फ अबू और प्रभजीत सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई .32 बोर पिस्टल समेत 4 जिंदा राउंड व कार बरामद की है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि इस घटना को अंजाम देने के लिए उन्हें विदेश में बैठे एकम संधू ने कहा था, जिसके लिए उक्त आरोपियों को पैसे दिए जाने थे।

    एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद से वह सतर्क थे और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की थी जिन्होंने कई सीसीटीवी चेक किए और सूत्रों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सुखमंदीप सिंह उर्फ सुख, सरूप सिंह उर्फ मनू, अभिषेक सिंह उर्फ अबू और प्रभजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने बताया है कि विदेश में बैठे व्यक्ति के कहने पर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को सख्त सजा दी जाएगी।

  • Punjab News: मोहल्ले के झगड़े में जाना प्रधान को पड़ा महंगा, हुई मारपीट, गंभीर घायल, देखें CCTV

    Punjab News: मोहल्ले के झगड़े में जाना प्रधान को पड़ा महंगा, हुई मारपीट, गंभीर घायल, देखें CCTV

    लुधियानाः सेंट्रल जेल के पीछे बने न्यू गुरु नानक नगर में व्यक्ति को पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े को शांत कराने के लिए देर शाम अस्पताल जाना महंगा पड़ गया। दरअसल, कुछ लोगों ने उसी के साथ ही बुरी तरह मारपीट कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे लुधियाना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    जानकारी मुताबिक, लुधियाना के न्यू गुरु नानक नगर में गली के प्रधान उमेश कुमार शर्मा देर रात मोहल्ले के झगड़े की आवाजें सुनकर अपने घर से बाहर निकले। उन्होंने देखा कि पड़ोसी लड़ रहे हैं। 15 से 20 अज्ञात आदमी भी शामिल थे और उनमें तीखी बहस चल रही थी और मारपीट हो रही थी। उमेश कुमार तुरंत झगड़े में आए और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की तो भीड़ ने उन पर ही हमला कर दिया और उसे मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।

    इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। करीब 3 बजे पीड़ित को लुधियाना के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया और देर रात पुलिस को सूचना दी गई। बड़ी बात यह है कि कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस पीड़ित व्यक्ति से पूछताछ करने और उसका बयान लेने नहीं पहुंची जिससे परिजनों में रोष है। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

  • Jalandhar News: पुलिस फोर्स के साथ सड़कों पर उतरी पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पुलिस फोर्स के साथ सड़कों पर उतरी पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब भर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। वहीं 15 अगस्त को लेकर कुछ बाहर से भी पुलिस बुलाई गई है। आज पुलिस फोर्स के साथ पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर भी सड़क पर उतरी है। पुलिस कमिश्नर की अगुवाई में बारीकी से आने जाने वाहनों की तालाशी ली जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर के 5 एंट्री प्वाइंट पर नाकेबंदी की गई है।

    इस दौरान एक एसीपी, एसएचओ पुलिस कर्मियों के साथ नाकेबंदी पर तैनात है। उन्होंने कहा कि कुछ फोर्स बाहरी राज्य से बुलाई गई है। इस दौरान चौपहिया और दोपहिया वाहनों की चैकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुबह और शाम चैकिंग की जा रही है। वहीं रात को पैट्रोलिंग को भी गश्त के दौरान बढ़ाया गया है। वहीं शाम को अलग-अलग जगह पर नाकेबंदी की जाएगी।

    कमिश्नर ने कहा कि स्वंतत्रता दिवस के साथ जन्माष्टमी को लेकर भी चैकिंग की जा रही है। इस चैकिंग के दौरान वाहनों के रिपोर्ट तैयार की जा रही है। वहीं 15 अगस्त को लेकर लगाई गई सिक्योरिटी की सुपरविजन को लेकर स्पेशल डीजीपी रैंक के अधिकारी लगाए गए है, जो रोजाना नाकेबंदी को लेकर मामले की जांच कर रहे है। उन्होंने कहा कि शहर में किसी को माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।