Blog

  • गुरु ग्रंथ साहिब और गुरु पंथ के उलट कभी नहीं चलना चाहिएः गड़गज, देखें वीडियो

    गुरु ग्रंथ साहिब और गुरु पंथ के उलट कभी नहीं चलना चाहिएः गड़गज, देखें वीडियो

    अमृतसरः अमृतसर में आज श्री अकाल तख्त साहिब के सामने विधायक और कैबिनेट मंत्री पेश होने जा रहे है। जिसको लेकर अकाल तख्त साहिब के कुलदीप सिंह गड़गज कार्यकारी जत्थेदार हैं। उन्होंने श्री दरबार साहिब पहुंचने पर पत्रकारों को संबोधित करते कहा कि मीरी पीरी के मालिक श्री गुरु हरगोबिंद सिंह जी ने श्री अकाल तख्त साहिब की सृजना अपने हाथों की है। जहां भी गुरु नानक नाम बरसता है, वह श्री अकाल तख्त साहिब को समर्पित है। सरकार ने जो श्री अकाल तख्त साहिब में दखल दिया और कानून बनाया है। उसी का स्पष्टीकरण के लिए विधायकों और कैबिनेट मंत्रियों को श्री अकाल तख्त सामने पेश होने के लिए कहा है।

    उन्होंने कहा कि हम सभी को गुरु ग्रंथ साहिब और गुरु पंथ के उलट नहीं चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आत्मा गुरु ग्रंथ में और शरीर गुरु पंथ में होना चाहिए। मैं गुरु के आगे अरदास करता हूं कि हम सभी मिलकर रहे। वहीं श्री दरबार साहिब में मत्था टेकने पहुंचे शिरोमणि अकाली दल के नेता मनप्रीत सिंह अयाली ने मीडिया से बात करते कहा कि अकाल तख्त साहिब के आदेशों का पालन करना हर सिख का कर्तव्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अकाल तख्त साहिब को कोई चुनौती नहीं है और न ही उनके खिलाफ कोई टिप्पणी की जानी चाहिए।

    अयाली ने कहा कि हम विनम्र सिख हैं जो अकाल तख्त साहिब के आदेशों का पालन करते हैं और जत्थेदार जो भी कहेंगे, हम उसका सख्ती से पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि जत्थेदार साहिब द्वारा दिया कोई भी आदेश मानना ​​हमारा कर्तव्य है और हम उससे आगे नहीं जाएंगे।

    एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर कोई संशोधन करने की बात थी, तो वह पहले ही हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब जो भी आदेश दिया जाएगा, उसे पूरी ईमानदारी से स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर सिख के लिए अकाल तख्त साहिब की गरिमा और आदेशों का पालन करना सर्वोपरि है।

     

  • Punjab News: सरेआम गुंडागर्दी, BCM School के पास गोलियां चलाकर युवक को किया किडनैप, देखें वीडियो

    Punjab News: सरेआम गुंडागर्दी, BCM School के पास गोलियां चलाकर युवक को किया किडनैप, देखें वीडियो

    लुधियानाः सेक्टर-32 स्थित बीसीएम स्कूल के नजदीक रात उस समय दहशत फैल गई, जब कुछ कार सवार बदमाशों ने गोलियां चलाकर एक युवक का कथित रूप से अपहरण का मामला सामने आया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पूर्वी इलाके के एसीपी राज कुमार और थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। किडनैप किए गए युवक की पहचान शुभम, निवासी मोहल्ला सुभाष नगर, बस्ती जोधेवाल के रूप में बताई जा रही है।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शुभम अपने दो दोस्तों के साथ सेक्टर-32 स्थित नारायण डेयरी के बाहर मार्केट में बर्गर खा रहा था। इसी दौरान एक कार में सवार होकर कुछ युवक वहां पहुंचे और शुभम के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए और इलाके में दहशत फैलाने के लिए गोलियां चलाईं। घटना के दौरान शुभम के दोनों दोस्त जान बचाकर मौके से भाग गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर शुभम को लगातार पीटते रहे और दहशत फैलाने के लिए गोलिया चलाई।

    वहीं किडनैपरों की मारपीट जब वह बेसुध होकर सड़क पर गिर गया तो आरोपी उसे जबरन कार में डालकर अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां शुभम का एक दोस्त मिला, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है, जबकि दूसरा दोस्त अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि कार और उसमें सवार आरोपियों की पहचान की जा सके। पूर्वी इलाके के एसीपी राज कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वारदात में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, 13 घंटे से बिजली-पानी ठप, लोग परेशान, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, 13 घंटे से बिजली-पानी ठप, लोग परेशान, देखें वीडियो

    लुधियानाः ग्रेवाल कॉलोनी में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां की गली नंबर 4 में लगे एक बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक भयानक आग लग गई, जिसके बाद से पूरे इलाके की बत्ती गुल है। पिछले 13 घंटे से बिजली न होने के कारण घरों में पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई है। भीषण गर्मी के बीच बिजली और पानी न होने से स्थानीय निवासियों का हाल बेहाल है और पूरे इलाके का जनजीवन ठप होकर रह गया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी के अनुसार यह घटना रात करीब 9:30 बजे की है। नीरज चोपड़ा और स्थानीय लोगों ने बताया कि गली नंबर 4 में लगे इस ट्रांसफार्मर से काफी समय से तेल रिस रहा था। इसी रिसाव के कारण अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर इलाके में दहशत फैल गई। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड को दी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ट्रांसफार्मर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण ग्रेवाल कॉलोनी और उससे सटे इलाके में पिछले 13 घंटों से पूर्ण रूप से ब्लैकआउट है। बिजली न होने का सबसे बड़ा और सीधा असर पानी की सप्लाई पर पड़ा है। घरों में पानी की मोटरें न चलने के कारण टंकियां खाली हो चुकी हैं। लोग पीने के पानी से लेकर रोजमर्रा के इस्तेमाल के पानी की एक-एक बूंद को मोहताज हो गए हैं। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बिना पंखे और कूलर के इस भीषण गर्मी में बेहाल हैं। इलाका निवासियों में पावरकॉम की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते ट्रांसफार्मर से हो रहे तेल के रिसाव पर ध्यान दिया गया होता और उसे ठीक कर लिया जाता, तो आज इतना बड़ा हादसा नहीं होता। लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि तुरंत मौके पर नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए या कोई वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली सप्लाई बहाल की जाए, ताकि पानी की किल्लत दूर हो सके और लोगों को राहत मिले।  
  • बाढ़ का कहर: धेमाजी में ब्रिज ढहा और जोनाई में बहा पुल, ट्रेनें बंद, हजारों लोग बेघर, देखें वीडियो

    बाढ़ का कहर: धेमाजी में ब्रिज ढहा और जोनाई में बहा पुल, ट्रेनें बंद, हजारों लोग बेघर, देखें वीडियो

    धेमाजीः असम में बाढ़ का कहर देखने को मिला। जहां बाढ़ को लेकर लोगों में हाहाकार मचा है। दरअसल, कई इलाके पूरी तरह पानी में डूब गए हैं और सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। असम के धामाजी जिले में सिमेन नदी पर बना पुल ढह गया है। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे पुल भारी बारिश और नदी के किनारे के तेजी से कटाव के कारण आंशिक रूप से ढह गया, जिसके चलते इस रूट पर ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं। भूस्खलन के कारण सिजी नदी का बहाव रुक गया है, जिससे एक कृत्रिम झील बन गई है और नदी के निचले इलाकों में अचानक बाढ़ आने का खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन अलर्ट पर है क्योंकि पानी का बढ़ता स्तर असम समेत आस-पास के इलाकों को प्रभावित कर सकता है। यह पुल मूल रूप से 1965 में बनाया गया था और बाद में इसे ब्रॉड गेज में बदला गया था।

    यह सुरक्षित और चालू हालत में था। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण नदी के किनारे का एक बड़ा हिस्सा बह गया, जिससे पुल का एक खंभा (पियर) अस्थिर हो गया। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि किसी भी ट्रेन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और न ही किसी के घायल होने की खबर है, क्योंकि कम ट्रैफ़िक वाली इस ब्रांच लाइन पर बाढ़ के कारण ट्रेनों की आवाजाही पहले ही रोक दी गई थी। NFR के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, धेमाजी जिले और उसके आस-पास के इलाकों में 110 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जिससे बाढ़ और कटाव की स्थिति पैदा हुई और आर्चीपाथर और सिमेन चपारी स्टेशनों के बीच रेलवे पुल प्रभावित हुआ। तिनसुकिया डिवीज़न के तहत मुर्कोंगसेलेक और शिलापाथर के बीच ट्रेन सेवाएं अगली सूचना तक बंद रहेंगी।

    फिलहाल, इस रूट पर ट्रेनें शिलापाथर स्टेशन से ही चलेंगी और वहीं तक आएँगी। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने कहा कि मुर्कोंगसेलेक और शिलापाथर के बीच यात्रा करने के इच्छुक यात्रियों के लिए बसें चलाने की व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों की मदद के लिए धेमाजी, शिलापाथर और मुर्कोंगसेलेक स्टेशनों पर हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। रेलवे के बयान में कहा गया है कि NF रेलवे अधिकारी जिला और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। जोनाई में केमी और ओयान इलाकों को जोड़ने वाला केमी नदी पर बना 300 मीटर लंबा लोहे का पुल बाढ़ के पानी में बह गया, जिससे केमी-पुराना जेलोम इलाके और जोनाई सदर के बीच संपर्क पूरी तरह टूट गया।

    स्थानीय निवासी ने बताया कि पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश से भारी मात्रा में पानी आने के बाद नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया था। आज हमारे गांव का लोहे का पुल बाढ़ के पानी में बह गया। सुबह 11:00 बजे से ही अरुणाचल प्रदेश से पानी का तेज बहाव आ रहा है। हमें उम्मीद नहीं थी कि पुल बह जाएगा। इसे लगभग एक साल पहले बनाया गया था। असम और पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश में लगातार भारी बारिश के कारण आई बाढ़ की पहली लहर से छह जिलों में 22,000 से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के आंकड़ों के अनुसार, धेमाजी, नलबाड़ी, डिब्रूगढ़, चिरांग, लखीमपुर और कोकराझार जिलों में कुल 22,124 लोग बाढ़ की चपेट में आए हैं। धेमाजी सबसे ज्यादा प्रभावित जिला बना हुआ है, जहां पानी का स्तर बढ़ने से 15,483 लोग प्रभावित हुए हैं।

  • Saudi अरब में हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    Saudi अरब में हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः सऊदी अरब के रास तनुरा में रविवार को एक हेलिकॉप्टर क्रैश होने का मामला सामने आया है। हादसे में हेलिकॉप्टर सवार सभी 14 लोगों की मौत हो गई। हेलिकॉप्ट क्रैश होने की एक वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हेलिकॉप्टर कैसे हवा में घूम-घूम कर अचानक क्रैश हो जाता है। हैलिकॉप्टर अरामको कंपनी का है।
    सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग सऊदी अरब के ही नागरिक थे। हालांकि, क्रैश की वजह की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।      
  • Jalandhar News: 2 कारों में हुई भीषण टक्कर में 2 वर्षीय बच्चे सहित 4 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 कारों में हुई भीषण टक्कर में 2 वर्षीय बच्चे सहित 4 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भोगपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां 2 कारों में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं घटना में कारों के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। यह हादस जम्मू नेशनल हाईवे पर हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार के कहर के कारण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।

    मृतकों में 2 वर्षीय बच्चा, महिला, फौज और पत्नी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति बच्चे, मां और माता के साथ श्री हजूर साहिब दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान किशनगढ़ के नजदीक डिवाइड पार करते हुए दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई।

    मृतकों की पहचान रुपिंदर सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह वासी हिम्मतपुर जिला होशियारपुर, रूपिंदर सिंह की पत्नी हरप्रीत कौर, रुपिंदर सिंह का बेटा अर्शदीप सिंह और माता ⁠संतोष कौर के रूप में हुई है, वहीं घायलों की पहचान अब्दुल सैयद खान की बेटी अलीना खान निवासी बरेली, अब्दुल सैयद खान, प्रवीण खान, अब्दुल फैसल खान और मैनल खान के रूप में हुई है। यह हादसा सुबह 5.41 बजे हुआ। हादसे में PB07 CA 1510 BALENO और UP21 CJ 9595 CRETA कार में टक्कर हुई। घटना की सूचना मिलते ही SSF की टीम मौके पर पहुंची।

    एसएसएफ अधिकारी ने बताया कि भोगपुर से जालंधर जा रही एक बलेनो गाड़ी डिवाइडर पार करके जालंधर से पठानकोट जा रही एक क्रेटा गाड़ी से टकरा गई थी। बलेनो कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्रेटा कार में सवार 5 घायलों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवया गया। इस दुर्घटना की जानकारी अलावलपुर चौकी के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर रविंदर सिंह को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही DSP राजीव कुमार और चौकी इंजार्च पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

    मामले की जानकारी देते हुए रिश्तेदार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें मृतक के ससुर का फोन आया। इस दौरान उन्होंने घटना के बारे में बताया। घटना के दौरान कार में परिवार के 4 लोग शामिल थे, जिनकी हादसे में मौत हो गई। हादसे में 2 वर्षीय बेटा, बुआ, बहू और भाई गाड़ी में मौजूद थे। पूछताछ में पता चला कि दूसरी ओर गाड़ी काफी तेज रफ्तार से आ रही थी और दोनों कारों की टक्कर हो गई। परिवार में मृतक के पिता, भाभी और बड़ा भाई मौजूद है। दूसरा भाई भी आर्मी में भर्ती है। घटना की सूचना परिवार को दे दी गई है। परिवार मुकेरियां का रहने वाला है। वहीं पुलिस का कहना है कि शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है। परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • POK का अफगानिस्तान के ठिकानों पर हमला, टीटीपी कमांडर समेत 29 आतंकी ढेर, देखें वीडियो

    POK का अफगानिस्तान के ठिकानों पर हमला, टीटीपी कमांडर समेत 29 आतंकी ढेर, देखें वीडियो

    इस्लामाबादः पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में तीन ठिकानों पर हमला करने का दावा किया है। इससे एक दिन पहले कराची में सिंध रेंजर्स के हेडकॉर्टर पर हथियारों और विस्फोटकों से लैस आतंकियों ने हमला किया था। जिसमें चार रेंजर्स जवान मारे गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी जमात-उल-अहरार ने ली थी। जिसका जवाब देते पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमला किया है।
    पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने एक्स पर लिखा है कि ये ऑपरेशन देश में हाल के आतंकी हमले के जवाब में किया गया। इसमें जमात-उल-अहरार और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस हमले में TTP का कमांडर खान फरोश भी मारा गया। पाकिस्तान ने पहले खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में जमीनी ऑपरेशन किया गया। इसके बाद सीमा पार अफगानिस्तान के भीतर तीन आतंकियों के ठिकानों पर हमले किए गए। इन हमलों में 29 आतंकियों को मार गिराया हैं। अताउल्लाह तरार ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने पर बाजौर जिले में ऑपरेशन शुरू किया गया। इसमें खान फरोश समेत चार आतंकी मारे गए। खैबर पख्तूनख्वा का बाजौर, अफगानिस्तान से लगा जिला है। इसके बाद अफगानिस्तान के पक्तिया, पक्तिका और कुनार प्रांतों में तीन अलग-अलग ठिकानों पर हमले किए गए। वहां 25 आतंकी मारे गए। इन ठिकानों पर रखा हथियार और गोला-बारूद भी नष्ट कर दिया गया। तरार ने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने की कोशिश करता रहा है, लेकिन अपने नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा।        
  • Punjab News: Snooker Centre पर युवक पर हुआ हमला, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Snooker Centre पर युवक पर हुआ हमला, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के रणजीत एवेन्यू इलाके में युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिन रणजीत एवेन्यू के बी-ब्लॉक स्थित एक स्नूकर सेंटर में हुए इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई थी। इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए एडीसीपी वनीला ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही थाना रणजीत एवेन्यू के एसएचओ ने तत्काल टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी थी।

    पुलिस ने मात्र 24 घंटों के भीतर ही दो युवकों साहिल और ऋतिक को गिरफ्तार कर लिया, जो कि अमृतसर के ही रहने वाले हैं। एडीसीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह सामने आया है कि पीड़ित प्रयास शर्मा और आरोपियों के बीच लगभग दो महीने पहले शक्ति नगर स्थित एक स्नूकर सेंटर में किसी बात को लेकर तकरार हुई थी। उसी पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया गया।

    उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो में जो हथियार दिख रहा है, वह कोई असली हथियार नहीं बल्कि एक खिलौना पिस्तौल है। हालांकि पुलिस मामले की हर दृष्टि से गंभीरता से जांच कर रही है। जाहिर है कि इस हमले के दौरान प्रयास शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनकी एक उंगली भी कट गई थी। घटना के बाद घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर, पीड़ित परिवार द्वारा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और इंसाफ की मांग की जा रही है।

     

  • Punjab News: शराब पीलाकर युवक पर किया तेजधार हथियार से हमला, परिवार का आरोप, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: शराब पीलाकर युवक पर किया तेजधार हथियार से हमला, परिवार का आरोप, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में गुंडागर्दी की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। ताजा मामला जिला कस्बा मदोट के गांव साहण के जंगलात से सामने आया है। जहां युवक के साथ उसके दोस्तों द्वारा घर से ले जाकर शराब पिलाई और उस तेज हथियारों से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया। पीड़ित परिवार के अनुसार वे मेहनत-मज़दूरी का काम करते हैं।

    पीड़ित हरजिंदर सिंह के मुताबिक वह घर के अंदर मौजूद था, तभी उसके दोस्त मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उसे गांव के लक्का सिंह वाले हिठाड़ ले गए। पहले उसे शराब पिलाई गई। युवक का कहना है कि शराब में कोई नशीली चीज मिलाई हुई थी। शराब पिलाने के बाद उनके बीच झगड़ा हो गया और अपने साथियों को बुलाकर युवक हरजिंदर सिंह पर तेज हथियारों से जानलेवा हमला किया गया।

    आसपास लोग इकट्ठा होते देख हमलावर उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर उसके गांव साहण के जंगलात में उसके घर के सामने छोड़कर चले गए। जब पीड़ित परिवार को पता चला तो उन्होंने घायल हालत में हरजिंदर सिंह को मदोट के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे फरीदकोट मेडिकल, गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल रेफर कर दिया है। पीड़ित परिवार ने वहां मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कारवाही की जाए और परिवार को न्याय दिलाया जाए।

     

  • सुबह-सुबह AC ब्लास्ट, बिल्डिंग में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    सुबह-सुबह AC ब्लास्ट, बिल्डिंग में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    नोएडाः नोएडा के सेक्टर 119 की एक अरण्या सोसायटी में सुबह 8ः30 बजे एसी के ब्लास्ट से आग लगने का मामला सामने आया है। जिसकी वीडियो भी तेजी से वायरल हो रही है। आग सोसायटी के एक टावर में 22वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी है। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के तीन फ्लैटों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना सोसायटी ने दमकल विभाग को दे दी है और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया है।
    वायरल वीडियो में लोग लोगों को नीचे आने के लिए बोल रहे है। आग की लपटें तेजी से फैल रही है। खिड़कियों से आग की ऊंची-ऊंची लपटें बाहर आने लगीं। फ्लोर पर धुआं ही धुआं भर गया। बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई। वहीं बिल्डिंग के पास वाली इमारत से लोगों ने पाइप के जरिए पानी डालकर आग बुझाने लगे। इस बीच फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। तुरंत ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने का काम शुरू किया। बिल्डिंग को खाली कराया जा रहा है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।