ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो की माता श्री मति रत्नी देवी का मंगलवार को सुबह करीब दस बजे पीजीआई चंडीगढ़ में निधन के समाचार से पूरा कुटलैहड़ शोकगुल हो गया है। श्री मति रत्नी देवी कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। और पीजीआई चंडीगढ़ में स्वास्थ्य लाभ ले रही थी। सोमवार देर रात ज्यादा तबीयत खराव हुई तो विधायक भुट्टो चंडीगढ़ पीजीआई पहुंच गए। लेकिन मंगलवार को सुबह दस बजे उनका निधन हो गया। उन का उनके पैतृक गांव चराडा में ही अंतिम संस्कार किया गया। बहीं सूवे के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री एवं अन्य कैबिनट मंत्रियों ने फोन सम्पर्क कर उन्हें को ढांढस बंधाया। बही केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू,उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, लोकनिबी मन्त्री विक्रमादित्य सिंह, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, स्वस्थ्य, बिपक्ष नेता जयराम ठाकुर ,बिधायक बिक्रम ठाकुर, पूर्व मन्त्री वीरेंद्र कँवर ,बिधायक सुदर्शन सिंह बबलू,चैतन्य शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा,राज्य रेंडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुर्रिन्दर ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव कर्नल धर्मेंद्र सिंह पटियाल,देसराज गौतम, देसराज मोदगिल, रणबीर राणा, महासचिव प्रवीण शर्मा, अजय शर्मा ,जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, जिला पार्षद सदस्य सत्या देवी, कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, महासचिव मास्टर रमेश शर्मा, उपप्रधान भूषण शर्मा, प्रधान बिजय शर्मा के व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इस दुख की घड़ी में विधायक को सांत्वना देते हुए उनकी माता की आत्म शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है।