Blog

  • पंजाब सरकार की इस बड़ी कंपनी के साथ हुई डील, युवाओं को जल्द मिलेगी नौकरियां 

    पंजाब सरकार की इस बड़ी कंपनी के साथ हुई डील, युवाओं को जल्द मिलेगी नौकरियां 

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज शुक्रवार को सुबह ही ट्वीट कर पंजाबियों के साथ एक खुशखबरी साझा करते हुए कहा कि आप सरकार और टाटा स्टील कंपनी के बीच पंजाब में प्लांट लगाने का समझौता हुआ हैं, जिसमें 2600 करोड़ का निवेश किया जाएगा। हमारे युवाओं को रोजगार मिलेगा। पंजाब में कंपनियों का आना शुरू हो गया है।

  • जालंधरः छीनाझपटी में महिला की मौत, 48 घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः छीनाझपटी में महिला की मौत, 48 घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, (हर्ष): महानगर में क्राइम की वारदाते लगातार बढ़ रही है, वहीं बढ़ रहे क्राइम को रोकने के लिए पुलिस भी चौकस है। दरअसल, बीते दो दिन पहले लुटेरों ने स्नेचिंग की वारदात दौरान महिला को सड़क पर गिरा दिया था। जिस दौरान उक्त बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू, डीसीपी जसकिरण सिंह तेजा और डीसीपी जगमोहन सिंह ने प्रेस कॉफ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि थाना सदर की पुलिस ने महिला के कत्ल की गुत्थी को लेकर मामला दर्ज किया था। जिसके बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर 48 घंटों में आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान अमरजीत सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी मेहतपुर और भुवन कुमार उर्फ जोबन पुत्र सुखदेव निवासी नूरमहल के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपी से पूछताछ के दौरान पता लगा कि वह नशे के आदी हैं। बेरोजगार होने के कारण नशे की पूर्ति के लिए वह साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देतें है।

    दिन-दिहाड़े स्नेचिंग दौरान बुजुर्ग महिला की हुई थी मौत 

    गौर हो कि जंडियाला पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर बुधवार को दिन-दिहाड़े बुजुर्ग महिला की स्नेचिंग के दौरान मौत हुई थी। जिसके संबंध में गुरदयाल सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव बंढाला थाना सदर में अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी  माता गुरबख्श कौर अपने रिश्तेदार को मिलने के लिए जा रही थी कि थाबलके पुली के पास दो अज्ञात बाइक सवारों ने उनकी माता से बालियां झपट ली थी। इस मामले को लेकर पुलिस ने थाना सदर में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने 48 घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस को पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह नशे के आदी है। नशे की पूर्ति के लिए वह छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देते है। 

    आरोपी एक माह में कर चुके तीन वारदातें

    अमरजीत और भुवन से सख्ती में की गई पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को बताया कि वह पिछले एक माह में तीन वारदातों को अंजाम दे चुके है। पुलिस ने बताया कि इन वारदातों को लेकर जल्द खुलासा किया जाएगा। इस दोनों के साथ और कौन-कौन लोग वारदातों में शामिल है जांच के दौरान उनके बारे में भी पता किया जाएगा।

  • पंजाबः पुलिस ने बंबीहा ग्रुप की धमकी के बाद लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू के लिए उठाया ये कदम

    पंजाबः पुलिस ने बंबीहा ग्रुप की धमकी के बाद लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू के लिए उठाया ये कदम

    चंडीगढ़: पंजाब में बंबीहा ग्रुप लगातार सोशल मीडिया एक्टिव हो रहा है। बंबीहा ग्रुप की ओर से सोशल मीडिया पर लगातार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और पंजाबी गायक मनकीरत औलख को धमकियां दी जा रही है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा भेजे गए इनपुट के बाद पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    पुलिस द्वारा खरड़ सीआईए स्टाफ के दफ्तर के बाहर भी कमांडो तैनात कर दिए गए हैं। इसके अलावा पेशी दौरान भी दोनों गैंगस्टरों की सुरक्षा में भारी इजाफा किया गया है।  पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और किसी भी तरह की घटना को रोकने के लिए पुलिस द्वारा गैंगस्टरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    इसके अलावा पंजाब की इंटेलिजेंस विंग भी पूरी मुस्तेदी से काम कर रहा है। गैंगस्टर लॉरेंश बिश्नोई को यहां लंबे समय से रखते आ रहे हैं वहां चारों और सील कर दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर भारी मात्रा में मुलाजिमों की तैनात कर दी गई है। 

  • पंजाब पुलिस को बंबिहा गैंग ने दी धमकी, कहा- धमकियां नहीं देंगे अब सीधे करेंगे कार्रवाई 

    पंजाब पुलिस को बंबिहा गैंग ने दी धमकी, कहा- धमकियां नहीं देंगे अब सीधे करेंगे कार्रवाई 

    चंडीगढ़ः पंजाब में एक बार फिर से गैंगस्टर एक्टिव होने शुरू हो गए है। दविंदर बंबिहा गैंग ने अब पंजाब पुलिस को धमकी दी है। दरअसल, गैंगस्टर सुखप्रीत बुडा के खिलाफ बठिंडा जेल में केस दर्ज होने के बाद से बांबिहा गैंग में हड़कंप मच गया है। बंबिहा गैंग ने सीधे पंजाब पुलिस को धमकाना शुरू कर दिया है। दविंदर फ्रांस बंबिहा के सोशल मीडिया अकाउंट पर सुखप्रीत बुडा को परेशान ना करने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि अगर इसे ना रोका गया तो हम धमकियां नहीं देंगे बल्कि सीधे कार्रवाई करेंगे।

    बता दें कि बंबिहा गैंग पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गया है। जिससे पंजाब में बड़े गैंगवार की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि आर्मेनिया में गैंगस्टर दविंदर बंबिहा की मौत के बाद लकी पटियाला और जेल में बंद सुखप्रीत बुडा बांबिहा गैंग को चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और सरकार हमारे साथियों को तंग परेशान कर रही है। बठिंडा जेल में बंद हमारे भाई सुखप्रीत बुडा को प्रताड़ित किया जा रहा है। यह बहुत बुरी बात है।

    जिन लोगों ने गंदगी पाई है, उन्हें जायज ठहराया जा रहा है। इसका परिणाम बहुत बुरा होगा। पंजाब पुलिस में इतना जोश है तो सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे को लाओ। मनकीरत औलख को पकड़कर लाओ। यह सभी पकड़े नहीं जाते। हमारे किसी आदमी को परेशान मत करो। 23 अगस्त को बठिंडा जेल में बंदियों की चेकिंग की जा रही थी। इस बीच गैंगस्टर सुखप्रीत बुड़ा ने तलाशी लेने से इनकार कर दिया। जिसके बाद जेल अधिकारी नवदीप सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। जिसकी शिकायत उन्होंने बठिंडा पुलिस से की। इस मामले में अब बुडा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

  • मूसेवाला मर्डर केस: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े दो लोग नामजद

    मूसेवाला मर्डर केस: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े दो लोग नामजद

    चंडीगढ़: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। दूसरी ओर मूसेवाला के माता-पिता ने बीते दिन कैंडल मार्च दौरान कई बड़े खुलासे किए हैं। वहीं अब इस मामले में नई जानकारी सामने आ रही है। दरअसल मूसेवाला के पिता ने डीजीपी को म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े दो लोगों के खिलाफ शिकायत दी थी जिसमें आरोप लगाया गया कि यह लोग मूसेवाला को धमका रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े इन नामी लोगों को नामजद किया है।

    बता दें कि मूसेवाला केस मामले में कोर्ट में जल्द चालान पेश किया जाएगा। इसी में म्यूजिक इंडस्ट्री के दो बड़े नामों को पुलिस ने नामजद किया है। वहीं जिन सिंगर्स को नामजद किया गया है वह पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी चर्चित हैं और इनके पास सिद्दू मूसेवाला के करीब 50 से भी ज्यादा गाने हैं। हालांकि अब नामजदगी के बाद पुलिस इन पर एक्शन लेने की तैयारी कर रही है।

    गौरतलब है कि मूसेवाला को इंसाफ दिलाने के लिए इन दिनों फैंस और परिवार की तरफ से जगह-जगह कैंडल मार्च निकाला जा रहा है। फैंस लगातार सिंगर को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं। वहीं मूसेवाला के पिता ने पंजाब सरकार को 1 हफ्ते का अल्टीमेटम दिया है। इसी के बाद से एसएसपी मानसा के साथ-साथ बड़े अधिकारी भी सिद्धू के पिता के साथ संपर्क में हैं।

  • रन फॉर कुटलैहड़ में मुख्यतिथि होंगे ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर

    रन फॉर कुटलैहड़ में मुख्यतिथि होंगे ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर 28 अगस्त को प्रातः 8 बजे रन फॉर कुटलैहड़ कार्यक्रम में मुख्यतिथि होंगे, जबकि सुबह 11 बजे वह जिला परिषद हॉल ऊना में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के वर्चुअल कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे वीरेंद्र कंवर ग्राम पंचायत टक्का में आयोजित किए जाने वाले किसान सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। 

    सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर 29 अगस्त को प्रातः 11 बजे भलोह में सिंचाई परियोजना का शुभारंभ करने के उपरांत भलोह खड्ड पर बने पुल तथा भलोह पुल से बन्ने वाला मोहल्ला तक लिंक रोड का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने कहा कि 30 अगस्त को कंवर चमियाड़ी में पशु चिकित्सालय का उद्घाटन करने के साथ-साथ मेन रोड से राजकीय प्राथमिक पाठशाला चमियाड़ी तक बनने वाले लिंक रोड की आधारशिला रखेंगे। 

    सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि वीरेंद्र कंवर 31 अगस्त को स्तरोन्नत किए गए राजकीय उच्च विद्यालय टीहरा का शुभारंभ करेंगे। इसके उपरांत एक बजे थाना कलां में विवेकानंद मेमोरियल पुस्तकालय का लोकार्पण करेंगे तथा दोपहर दो बजे स्तरोन्नत किए गए राजकीय उच्च विद्यालय ककरणा का शुभारंभ करेंगे।

  • पंजाबः 100 करोड़ मुआवजा के मामले में नगर निगम को एनजीटी से लगा बड़ा झटका

    पंजाबः 100 करोड़ मुआवजा के मामले में नगर निगम को एनजीटी से लगा बड़ा झटका

    लुधियानाः नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने लुधियाना नगर निगम को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने अंतरिम मुआवजे के रूप में 100 करोड़ रुपये जमा करने के खिलाफ नगर निगम द्वारा दायर समीक्षा याचिका को खारिज कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एनजीटी द्वारा समीक्षा याचिका खारिज होने के बाद अब धन की कमी से जूझ रही नगर निगम अब मामले को राज्य सरकार के समक्ष रखेगी।

    बता दें कि ताजपुर रोड के पास डंप साइट के साथ एक झुग्गी में आग लगने की घटना में 7 लोगों की मौत के मामले में एनजीटी ने 25 जुलाई को निगम को लुधियाना के जिलाधिकारी के पास एक माह के भीतर अंतरिम मुआवजे के 100 करोड़ रुपए जमा करवाने के आदेश जारी किए थे। क्योंकि एनजीटी द्वारा गठित निगरानी समिति ने एक रिपोर्ट प्रस्तुत की थी कि निगम ठोस अपशिष्ट प्रबंधन मानदंडों को सुनिश्चित करने में विफल रहा है।

    जिससे करीब 30 लाख मीट्रिक टन पुराना कचरा डंप के किनारे जमा हो गया। एनजीटी के फैसले के बाद नगर निगम ने एनजीटी के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर की थी जिसे खारिज कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि एनजीटी द्वारा निगम की समीक्षा याचिका खारिज होने के बाद अपर आयुक्त आदित्य ढेचलवाल ने कहा कि वह इस संबंध में राज्य सरकार के समक्ष मामला उठा रहे हैं। निगम इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की योजना बना रहा है।

  • जालंधरः एडिक्शन सेंटर में तैनात महिला काउंसलर और उसके साथी कर्मी पर 3 युवकों ने किया हमला, देखें वीडियो

    जालंधरः एडिक्शन सेंटर में तैनात महिला काउंसलर और उसके साथी कर्मी पर 3 युवकों ने किया हमला, देखें वीडियो

    जालंधरः कपूरथला के जालंधर रोड पर अर्बन एस्टेट के नजदीक आज सुबह सिविल अस्पताल के डी – एडिक्शन सेंटर में तैनात महिला काउंसलर तथा उसके साथी कर्मी की कार पर 3 नकाबपोश युवको ने हमला कर महिला को घायल करने की घटना घटी है। सफेद रंग की बिना नंबर की अल्टो कार आए नकाबपोशो ने महिला की कार को बेसबैट तथा तलवारो से का पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।   

    घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर नजदीक नाके पर खड़ी पीसीआर टीम पहुंची। तथा सिटी पुलिस को सूचित किया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर एसपी डी हरविंदर सिंह ने बताया कि घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करते हुए मामले की जाँच की जा रही है और नकाबपोश हमलावरों की तलाश के लिए सभी नाको पर अलर्ट कर दिया गया है।  

    सिविल अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित डी – एडिक्शन सेंटर में तैनात की महिला काउंसलर शमिंदर कौर ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह वह जालंधर से अपनी कार (PB08ET1818) पर अपने साथी कर्मी मनप्रीत के साथ ड्यूटी पर आ रही थी। जब वह अर्बन एस्टेट से थोड़ा आगे एक निजी स्कूल के पास पहुंची तो पीछे से आ रही सफेद रंग की एक आल्टो कार में सवार युवको ने उनकी कार के आगे अपनी कार लगाकर रोक लिया। और उसमें से निकले तीन नकाबपोश युवकों ने उन पर बेसबैट तथा तलवारों से हमला बोल दिया। इस हमले में उसकी बाजू पर भी गंभीर चोटें आई हैं और उनकी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। 

    अनुमान लगे जा रहा है कि शमिंदर कौर कपूरथला के सिविल अस्पताल के डी – एडिक्शन सेंटर में काउंसलर है और किसी नशेड़ी ने किसी वजह से उनपर हमला किया हो या करवाया हो। हालाँकि शमिंदर ने किसी से भी कोई रंजिश न होने की बात कही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मोके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस बात की पुष्टि करते हुए SP डी हरविंदर सिंह ने बताया कि नकाबपोश हमलावरों की तलाश के लिए सभी नाकों पर अलर्ट कर दिया गया है। जल्द ही हमलावरों को काबू कर लिया जाएगा।

  • पंजाब सरकार को बड़ा झटकाः मोहल्ला क्लिनिक में नहीं रुक रहे डॉक्टर!

    पंजाब सरकार को बड़ा झटकाः मोहल्ला क्लिनिक में नहीं रुक रहे डॉक्टर!

    बरनालाः आम आदमी क्लिनिक से डॉक्टरों के इस्तीफे का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब बरनाला के उगोके गांव में आम आदमी क्लिनिक में तैनात ऑर्थो एमएस सर्जन ने इस्तीफा दे दिया है। अब इस क्लिनिक में केवल एक ट्रेनी फार्मेसी अधिकारी ही बचा है। बता दें कि उगोके आप विधायक लाभ सिंह का गांव है। एसएमओ तपा डॉ. नवजोतपाल सिंह भुल्लर ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई जगह डॉक्टर इस्तीफा दे चुके हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. ऑर्थो एमएस सर्जन डॉ. गुरसागरदीप सिंह ने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी को अपना इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इस्तीफे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूत्रों का कहना है कि वह ऑर्थो एमएस सर्जन थे और आम आदमी क्लिनिक दवाओं और उपकरणों की कमी के कारण बीमारियों का इलाज करने में असमर्थ थे। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवजोतपाल सिंह भुल्लर ने बताया कि आम आदमी क्लिनिक उगोके के चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरसागरदीप सिंह का इस्तीफा उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है।

    प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टल्लेवाल के चिकित्सा अधिकारी को क्लिनिक चलाने के लिए तैनात किया गया है, जबकि फार्मेसी अधिकारी और क्लीनिकल ​​सहायक ने आकर पद संभाल लिया है। बता दें कि आम आदमी क्लिनिक के कर्मचारियों को पंजाब सरकार द्वारा ठेके के आधार पर भर्ती किया गया है। इसके तहत चिकित्सा अधिकारी और फार्मेसी अधिकारी को रोजाना 50 मरीजों तक के पैसे पक्के दिए जाएंगे, जबकि अगर अधिक मरीज आते हैं तो चिकित्सा अधिकारी को प्रति मरीज 50 रुपये और फार्मेसी अधिकारी को 12 रुपये प्रति मरीज दिए जाएंगे।

  • इस दिग्गज नेता ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी को भेजा 5 पन्नों का इस्तीफा

    इस दिग्गज नेता ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी को भेजा 5 पन्नों का इस्तीफा

    नई दिल्ली: गुलाम नबी आजाद ने बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता को भी छोड़ने की घोषणा की। आजाद पिछले कई दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे। सामने आई जानकारी के अनुसार आजाद ने पांच पन्नों का अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेजा है।

    आजाद कांग्रेस के नाराज नेताओं के जी-23 गुट में भी शामिल थे। यह गुट लंबे समय से कांग्रेस में नेतृत्व सहित कई तरह के बदलाव की मांग करता रहा है। कुछ दिन पहले ही आजाद की नाराजगी उस समय भी सामने आई थी जब उन्होंने जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के कुछ ही घंटों में उस पद से इस्तीफा दे दिया था।

    गुलाम नबी आजाद ने इस्तीफे में क्या लिखा?

    आजाद ने सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफे में बेहद तल्ख बातें लिखी हैं। पांच पन्नों के अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा है कि एआईसीसी को संचालित कर रहे कुछ लोगों द्वारा नियंत्रित कांग्रेस ने इच्छाशक्ति और क्षमता खो दी है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने से पहले ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ करनी चाहिए थी। आजाद ने पत्र में कहा कि सोनिया और राहुल के 2014 से अब तक के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी 49 विधानसभा चुनाव में से 39 में हार चुकी है। बाकी 10 में से केवल चार में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला और बाकी छह मौकों पर पार्टी गठबंधन के साथ गई।  

    2019 के चुनाव के बाद लगातार पार्टी की स्थिति होती जा रही बदतर 

    आजाद ने लिखा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी की लगातार बदतर स्थिति होती जा रही है जब आननफानन में राहुल ने अध्यक्ष पद छोड़ दिया था। आजाद ने लिखा, ‘आप (सोनिया गांधी) फिर अंतरिम अध्यक्ष बन गईं और पिछले तीन साल से आप इस पद पर हैं।’ आजाद के अनुसार, सबसे खराब ये है कि ‘रिमोट कंट्रोल मॉडल’ जिसने यूपीए सरकार की संस्थागत समग्रता को नुकसान पहुंचाया अब वह इंडियन नेशनल कांग्रेस पर भी लागू हो गया है। आप केवल एक चेहरा मात्र हैं और सभी अहम फैसले राहुल गांधी या कहें कि उनके सिक्योरिटी गार्ड या पीए द्वारा लिए जा रहे हैं।