Blog

  • पंजाबः शव के दाह संस्कार के दौरान भट्ठी में विस्फोट, कई लोग झुलसे

    पंजाबः शव के दाह संस्कार के दौरान भट्ठी में विस्फोट, कई लोग झुलसे

    मोगाः जिलें शव के दाह संस्कार दौरान विस्फोट होने की ख़बर मिली है। गांव धुडीके में शव के दाह संस्कार के दौरान भट्ठी में गैस रिसाव के कारण अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने से विस्फोट भी हुआ। इस घटना में 30 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों में उपन्यासकार जसवंत सिंह कंवल का पुत्र सरबजीत सिंह भी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार डुढीके में दोपहर बाद करीब ढाई बजे एक व्यक्ति का संस्कार गैस की भट्टी पर किया जा रहा था, संस्कार के दौरान जैसे ही भट्टी के लिए गैस सिलेडर का वाल्व खोला गया तो अचानक आग भड़क गई।

    इससे पहले कि आपरेटर सिलेंडर के वाल्व को नियंत्रित कर पाते, आग ने सिलेंडर को भी चपेट में ले लिया। बड़ी संख्या में लोग उस समय संस्कार के लिए मौजूद थे, कुछ लोग स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। इस कारण वहां मौजूद करीब 30 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए।

    कुछ पल के लिए तो स्थिति ये हो गई कोई किसी को बचाने की स्थिति में नहीं था, लेकिन धमाका तेज होने के कारण थोड़ी ही देर में आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे, उन्होंने मौके के हालात देख ग्रामीणों की मदद से पहले तो आग पर काबू पाया। बाद में वे झुलसे लोगों को विभिन्न वाहनों में लादकर मोगा, जगरांव, लुधियाना के लिए रवाना हो गए। मोगा सिविल अस्पताल में गंभीर रूप से घायल चार लोग पहुंचे हैं, यहां पर बर्न यूनिट न होने के कारण प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें रेफर करने की तैयारी का जा रही है।

  • आईटीआई के छात्रों ने सीखे आपदाओं से बचाव के गुण

    आईटीआई के छात्रों ने सीखे आपदाओं से बचाव के गुण

    ऊना/सुशील पंडित: एनडीआरएफ की 14वीं बटालियन, आरआरसी नालागढ़ ने उपमंडल ऊना के 4 दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान उपमंडल ऊना के भूस्खलन, संवेदनशील व बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्राकृतिक व अप्राकृतिक घटनाओं से संबंधित जानकारियां एकत्रित की। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने बताया कि इसी कड़ी के तहत आज आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के सहयोग से आईटीआई ऊना में आयोजित जागरूकता शिविर में आपदा के दौरान खोज एवं बचाव कार्य में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उपकरणों, लाइफबोट्स, कंक्रीट कटर, वुड कटर के माध्यम से बचाव के गुण सिखाए।
    शिविर में लगभग 400 छात्रों ने इन तकनीकों का इस्तेमाल सीखा। शिविर में युवाओं को आपदा प्रबंधन की चुनौतियों जैसे कि अग्निश्मन, खोज, बचाव दल एवं आपदा के समय राहत व उपचार कैसे करें आदि गतिविधियों के द्वारा युवाओं को अवगत करवाया गया। इसके अलावा शिविर में आधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना से समन्वयक धीरज कुमार व सुमन चहल तथा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के निरिक्षक जीडी जगपाल, उप-निरीक्षक गोविंद मीणा, आईटीआई के स्टाफ मेंबर सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • सात दिन में प्रदेश सरकार पुरानी पेंशन योजना लागू करे: अनिल मनकोटिया 

    सात दिन में प्रदेश सरकार पुरानी पेंशन योजना लागू करे: अनिल मनकोटिया 

    ऊना/सुशील पंडित : आम आदमी पार्टी जिला ऊना इकाई ने आज अनिल मनकोटिया की अध्यक्षता में पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी ने यह मांग की कि सात दिन में प्रदेश सरकार पुरानी पेंशन योजना लागू करे। अटल बिहारी वाजपेई सरकार के समय नई पेंशन योजना लागू की गई थी । उसके बाद केंद्र में कांग्रेस की सरकार दो बार लगातार रही लेकिन उन्होंने पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं की । आम आदमी पार्टी का मानना है को हर कर्मचारी को सम्मानपूर्वक पेंशन मिलनी चाहिए और ये उनका अधिकार है। 
    भाजपा सरकार अगर पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं करती तो आम आदमी पार्टी  पुरानी पेंशन योजना बहाली की गारंटी कर्मचारियों को देती है और हिमाचल प्रदेश में सरकार बनने पर पूरी की जाएगी। पार्टी ने एमसी पार्क,बस स्टैंड से लेकर जिला उपायुक्त मुख्यालय तक प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला इंचार्ज यशपाल , युवा नेता ईशान , मीनाक्षी , संजय , विजय , संदीप, अजय ठाकुर , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश कुमारी , रुचि सैनी, राजन शर्मा, तिलक राज सैनी, रविंदर मान, प्रदेश प्रवक्ता सुषमा , अजय भारती, अनिल मनकोटिया उपस्थित रहे।
  • उपायुक्त ऊना राघव शर्मा को मिला स्टेट गुड गवर्नेंस अवार्ड-2021

    उपायुक्त ऊना राघव शर्मा को मिला स्टेट गुड गवर्नेंस अवार्ड-2021

    ऊना/सुशील पंडित : जिलाधीश ऊना राघव शर्मा को राज्य स्तरीय गुड गवर्नेंस पुरस्कार प्रदान किया गया है। मंडी में आज आयोजित एक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह पुरस्कार राघव शर्मा को प्रदान किया। जिला ऊना ने जिला सुशासन सूचकांक-2021 में प्रदेश भर में तीसरा स्थान हासिल किया है तथा पुरस्कार के रूप में प्रदेश सरकार की ओर से 25 लाख रुपए की इनामी राशि के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।  उपायुक्त राघव शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए समस्त जिलावासियों के साथ-साथ सभी विभागों के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सबके प्रयासों से जिला ऊना ने यह पुरस्कार हासिल किया है।
    उन्होंने कहा कि जिला सुशासन सूचकांक-2021 को तैयार करने के लिए 8 थीम एवं 84 इंडीकेटर पर विभिन्न विभागों से सूचना एकत्र कर रिपोर्ट तैयार की गई। सूचकांक में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अल्पसंख्यक कल्याण, महिला एवं बाल विकास, कानून व्यवस्था, पर्यावरण, सुशासन में पारदर्शिता, कृषि और इससे जुड़े क्षेत्र, वाणिज्य एवं उद्योग क्षेत्रों से जुड़े 84 इंडीकेटर के आधार पर हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों की तुलना की गई। इसी के परिणामों के आधार पर जिला ऊना को तीसरे स्थान पर आंका गया और जिला ने यह उपलब्धि हासिल की है। 
  • पंजाबः 18 तोले गहने और लाखों रुपए लेकर फरार हुआ चोर 

    पंजाबः 18 तोले गहने और लाखों रुपए लेकर फरार हुआ चोर 

    गुरदासपुरः जिलें के मोहल्ला गोपाल नगर में चोरों द्वारा चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। हैरान करने वाली बात यह है कि यह घटना किसी सुनसान मोहल्ले में नहीं बल्कि ऐसे मोहल्ले में हुई जहां चारों तरफ घर हैं। दिनदहाड़े चोर एक घर में घुस आए और करीब सवा लाख रुपये की नकदी, 6 तोला सोना और 12 तोला चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। बताया गया है कि चोरी कर निकले चोरों का भी मोटरसाइकिल सवार ने पीछा किया लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। घटना एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि एक युवक सड़क पर दौड़ रहा है और एक युवक मोटरसाइकिल पर उसका पीछा कर रहा है।

    जानकारी देते हुए राजेश भंडारी ने बताया कि मोहल्ला गरपाल नगर स्थित हेल्प क्लब गली में रहता है। वह बीते दिन सुबह करीब साढ़े आठ बजे किसी काम से पठानकोट गया था। शाम पांच बजे जब वे घर लौटे तो गेट के बाहर का ताला अभी भी बंद था। उन्होंने ताला खोला तो गेट अंदर से बंद था। इस पर उन्हें शक हुआ और एक लड़के को दीवार पर दस्तक देकर अंदर भेज दिया और गेट खोल दिया। अंदर जाते ही उसने देखा कि सारे दरवाजे टूटे हुए थे। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था।

    जांच करने पर पता चला कि चोर अलमारी के ताले तोड़कर करीब सवा लाख रुपये की नकदी, 6 तोले सोने के जेवर और 12 तोले चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि राजेश भंडारी ने सूचना दी थी कि उनके घर में चोरी हो गई है। उन्होंने राजेश भंडारी का बयान ले लिया गया है। जल्द ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों को देखने के बाद वारदात को सुलझाकर आरोपियों को गिफ्तार कर लिया जाएगा। 

  • पंजाबः पुलिस ने 25 भगौड़ों सहित 48 बड़े स्मगलर किए गिरफ्तार 

    पंजाबः पुलिस ने 25 भगौड़ों सहित 48 बड़े स्मगलर किए गिरफ्तार 

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर शुरू की नशों के विरुद्ध जंग के दौरान, पंजाब पुलिस ने पिछले एक हफ़्ते में नारकोटिक ड्रग्गज़ एंड साईकोट्रोपिक सब्स्टैंस (एनडीपीएस) एक्ट के अंतर्गत 33 व्यापारिक मामलों समेत 294 एफआईआर दर्ज करके 392 नशा तस्करों, सप्लायरों को गिरफ़्तार किया है। इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस (आईजीपी) हैडक्वाटर सुखचैन सिंह गिल ने आज साप्ताहिक प्रैस कान्फ्ऱेंस को संबोधन करते हुये बताया कि राज्य भर के संवेदनशील रास्तों पर नाके लगाने के साथ-साथ नशा प्रभावित इलाकों में घेराबंदी और तलाशी मुहिम चला कर पुलिस ने एक हफ्ते में 5.56 किलो हेरोइन, 21.52 किलो अफ़ीम, 5 किलो गांजा, 6.26 क्विंटल भुक्की, फार्मा ओपीओडज़ की 93261 लाख गोलियां, कैपसूल, टीके, शीशियों के अलावा  8.92 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है।

    उन्होंने कहा कि 5 जुलाई, 2022 को भगौड़ों को गिरफ़्तार करने के लिए शुरू की विशेष मुहिम के अंतर्गत इस हफ़्ते एनडीपीएस एक्ट के मामलों में 25 और भगौड़े गिरफ़्तार किये जाने से गिरफ़्तारियों की कुल संख्या 305 हो गई है। जिसमें 48 बड़े स्मगलरों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने सभी सीपी, एसएसपी को सख़्त हिदायतें दीं थीं कि वह हर मामले ख़ास तौर पर ड्रग रिकवरी से सम्बन्धित मामलों में अगले-पिछले संबंधों की बारीकी से जांच करें, चाहे यह नशे की मामूली मात्रा की बरामदी ही हो।

    जि़क्रयोग्य है कि पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने सम्बन्धी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत पंजाब पुलिस की तरफ से सरहदी राज्य पंजाब से नशों की बीमारी पर नकेल डालने के लिए व्यापक नशा विरोधी मुहिमें चलाईं जा रही हैं। डीजीपी की तरफ से सभी सीपी, एसएसपी को सभी नामी नशा तस्करों को काबू करने और अपने अधिकार क्षेत्रों में नशा तस्करी वाले संवेदनशील स्थानों की शिनाखत के सख़्त हुक्म दिए गए हैं। उन्होंने पुलिस मुखियों को यह भी हिदायत की कि पकड़े गए सभी नशा तस्करों की जायदाद ज़ब्त की जाए। जिससे उनसे नाजायज राशि बरामद की जा सके।

  • हथियारबंद लुटेरों ने ICICI बैंक में डिप्टी मैनेजर को बंधक बनाकर लूटे 15 लाख रुपए 

    हथियारबंद लुटेरों ने ICICI बैंक में डिप्टी मैनेजर को बंधक बनाकर लूटे 15 लाख रुपए 

    मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सोमवार सुबह देश के प्रतिष्ठित ICICI बैंक में लूट की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, हथियारबंद तीन बदमाशों ने सदर थाना क्षेत्र अंतरर्गत आने वाली आईसीआईसीआई बैंक की ब्रांच में कर्मचारियों को बंधक बनाकर लाखों रुपये लूटे और हथियार के बल पर वहां से फरार हो गए। बैंक के मैनेजर ने 15 लाख रुपये लूटे जाने की पुष्टि की है।

    हालांकि पुलिस अब बैंक समेत इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। मिली जानकारी के अनुसार , हथियारबंद तीन बदमाशों ने मुजफ्फरपुर के सदर थानाक्षेत्र स्थित आईसीआईसीआई बैंक में लूट को अंजाम दिया है। बदमाशों ने डिप्टी मैनेजर समेत अन्य स्टाफ को हथियार के बल पर बंधन बनाया और उसके बाद बैंक में मौजूद नकदी लूट ली।

    बैंक मैनेजर ने 15 लाख रुपये की लूट होने की पुष्टि की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और वह अपराधियों की सुराग लगाने में जुटी हुई है। बैंक लूट की वारदात जहां हुई है, उससे महज 200 मीटर की दूरी पर ही सदर थाना है। इससे यह पता चलता है कि अपराधियों के ऊपर कानून और पुलिस का कोई डर काम नहीं कर रहा है।  

  • पंजाब: सीएम मान ने बहुमत साबित करने के लिए बुलाया विधानसभा का विशेष सत्र, देखें वीडियो

    पंजाब: सीएम मान ने बहुमत साबित करने के लिए बुलाया विधानसभा का विशेष सत्र, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : पंजाब में आप्रेशन लोटस के बाद आम आदमी पार्टी में हलचल मच गई है। सीएम भगवंत मान 22 सितंबर को पंजाब विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों के विश्वाश की दुनिया की किसी भी करंसी में कोई कीमत नहीं होती। उन्होंने एक वीडियो जारी करके कहा कि बीते दिन बीजेपी द्वारा हमारे विधायकों को फोन कर उन्हें पैसों का लालच दे कर खरीदने की कोशिश की गई ताकि वह लोगों द्वारा चुनी गई सरकार को तोड़ सके।

    चुनाव के समय भी इन्होंने लोगों को लालच देने की कोशिश की लेकिन लोगों ने लालच को लात मारकर हमारी सरकार पर भरोसा किया। लोगों के विश्वाश की दुनिया की किसी भी करंसी में कोई कीमत नहीं होती। इस लिए हम गुरुवार 22 सितंबर को पंजाब विधानसभा में एक विशेष सत्र बुलाएंगे और विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे।

  • बसदेहड़ा में 25 सितंबर को आयोजित होगी ड्रग फ्री हिमाचल मैराथानः सत्ती

    बसदेहड़ा में 25 सितंबर को आयोजित होगी ड्रग फ्री हिमाचल मैराथानः सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसदेहड़ा में 25 सितंबर को प्रातः 6 बजे 10 किलोमीटर की ड्रग फ्री हिमाचल मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि यह रैली रावमापा बसदेहड़ा से आरंभ होकर भटोली से बनगढ़ होते हुए वापिस रावमापा बसदेहड़ा में सम्पन्न होगी। 
    उन्होंने कहा कि रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाएगा। प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 5100 रूपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 4100 रूपये, तीसरा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 3100 रूपये, चौथा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 2100, पांचवें स्थान पर रहने वाले युवा को 1100 रूपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा पहले पंद्रह स्थान पर रहने वाले युवाओं को सेगा शूज़ दिए जाएंगे। इस अवसर पर पहले 100 प्रतिभागियों को निःशुल्क स्पोर्टस किटें वितरित की जाएंगी। 
    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि रैली के लिए प्रतिभागी की आयु कम से कम 18 वर्ष आयु होने चाहिए, जबकि अधिकतम आयु की कोई भी युवा भाग ले सकते हैं। रैली में भाग लेने के लिए ऊना के युवा 24 सितंबर सायं 5 बजे तक अपना पंजीकरण करवाने के लिए 70188-92469, 98166-38030, 94181-78788, 82199-11809 फोन नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
  • जालंधरः हाईवोल्टेज तारों में फंसी पुलिस बस, बाल-बाल बचे जवान

    जालंधरः हाईवोल्टेज तारों में फंसी पुलिस बस, बाल-बाल बचे जवान

    जालंधर/हर्षः महानगर के पॉश इलाके (मॉडल टाउन) में पुलिस की बस फंसने का मामला सामने आया है। हालांकि चालक की सूझबूझ से सभी जवान सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए है। बताया जा रहा है कि बस में 25 पुलिसकर्मी सवार थे। बस के ड्राइवर दिलबाग सिंह ने बताया कि वह पीेएपी से सवार होकर माडल टाउन जा रही थे।

    माडल के शिवानी पार्क के पास बिजली की तार नीचे होने के कारण बस तारों के साथ लग गई। दिलबाग ने बताया कि बिजली की तारों से आग निकलने से पुलिसकर्मी घबरा गए और आनन-फानन में बस से बाहर निकल गए। इस हादसे में बिजली का एक पोल भी गिर गया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने इस मामले को लेकर बिजली विभाग को सूचित किया। जिसके बाद बिजली विभाग की ओर से लाइन को बंद कर दिया है। बचाव का कार्य अभी भी जारी है।