Blog

  • PUBG खेलने से रोका तो बेटे ने मां को उतार दिया मौत के घाट

    PUBG खेलने से रोका तो बेटे ने मां को उतार दिया मौत के घाट

    नई दिल्ली। राजधानी के पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के यमुनापुरम कॉलोनी में सैन्य अफसर के बेटे (16) ने गोली मारकर मां की हत्या कर दी. मर्डर के दो दिन तक बेटा और बेटी ने किसी को भी घटना की भनक नहीं लगने दी. शव से दुर्गंध उठने पर बेटे ने ही पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी. पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया. पुलिस की पूछताछ में बच्चों ने बताया कि पबजी गेम खेलने से मना करने पर बेटे ने ही मां की हत्या कर दी थी.

    पूर्वी लखनऊ एडीसीपी ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि, एक नाबालिग लड़के ने अपनी मां को पबजी गेम (PUBG) खेलने से रोकने के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह पबजी गेम खेलने का आदी था और उसकी मां उसे गेम खेलने से रोकती थी, जिसके कारण उसने अपने पिता की पिस्तौल से घटना को अंजाम दिया. आरोपी बेटे ने खुलासा करने पर बहन को भी मार डालने की धमकी दी.

    दरअसल, यमुनापुरम कॉलोनी की रहने वाली एक सैन्य अफसर की पत्नी अक्सर अपने 16 साल के बेटे को गेम खेलने से रोका करती थी. बेटा हर वक्त पबजी गेम खेलता था. हत्या वाले दिन महिला ने घर से 10000 रुपए गायब होने पर बेटे को पीटा भी था. इस घटना से नाराज होकर बेटे ने मां को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का मन बना लिया. रात में महिला जब सो रही थी, तो उसने पिता की पिस्टल से मां की गोली मारकर हत्या कर दी.

    आरोपी बेटे के पिता सेना में हैं, जोकि इस समय पूर्वी भारत में तैनात हैं. पुलिस के मुताबिक, कई दिन तक लाश छिपाने के बाद जब शव से दुर्गंध आने लगी तो आरोपी ने पिता को फोन कर झूठी कहानी सुनाते हुए कहा कि, बिजली का काम करने आने वाले एक शख्स और उसकी मां का अवैध संबंध हो गया था और उस शख्स ने घर आकर मां की हत्या कर दी. घटना की जानकारी लगते ही आरोपी के पिता ने पुलिस को पूरी घटना बताई. पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो नाबालिग ने सब सच बता दिया. फिलहाल, पुलिस मामले में आग की जांच कर रही है.

  • बीजेपी MLA की स्कॉर्पियो कार खड़े डंपर से टकराई, तीन घायल

    बीजेपी MLA की स्कॉर्पियो कार खड़े डंपर से टकराई, तीन घायल

    चंदौली। चकिया से बीजेपी विधायक कैलाश खरवार की स्कार्पियो कार मंगलवार देर रात चकिया-मुग़लसराय मार्ग पर गोल्हिया के पास खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में विधायक, उनका गनर और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय चकिया पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. उधर हादसे के बाद से डंपर चालक फरार है। मौके पर पुलिस हादसे की तफ्तीश में जुटी है।

    दरअसल, चकिया से बीजेपी विधायक कैलाश खरवार मंगलवार की रात अपनी स्कार्पियो गाड़ी से बीजेपी जिला उपाध्यक्ष काशीनाथ सिंह को उनके गांव छोड़कर अपने गांव साराडीह लौट रहे थे। चकिया- मुगलसराय मार्ग पर गोल्हिया गांव के पास सड़क पर खड़े डंपर से उनकी स्कार्पियो टकरा गई। हादसे में विधायक कैलाश खरवार, उनका चालक ओमप्रकाश और गनर अनिल सरोज तथा संजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। विधायक के सिर और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आई और खून बहने लगा। सड़क से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना देकर तीनों लोगों को चकिया स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

    हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंच गई। कुछ ही देर में उनके पुत्र पुनीत खरवार और कई बीजेपी के नेता कार्यकर्ता भी चिकित्सालय पहुंच गए। विधायक की हालत गंभीर देखते हुए इमरजेंसी के डॉक्टर ने उन्हें ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया। विधायक के सिर और दाहिने हांथ की कलाई में चोटें आई हैं। उनका काफी खून भी बह गया था। वहीं गनर अनिल सरोज की हालत भी काफी गम्भीर बताई जा रही है।

  • RBI ने दिया झटका, रेपो रेट में फिर किया इजाफा….

    RBI ने दिया झटका, रेपो रेट में फिर किया इजाफा….

    नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने रेपो रेट में फिर से बढ़ोतरी कर दी है। इस बार 50 आधार अंकों (.50 फीसदी) की वृद्धि की गई है। रेपो रेट बढ़कर 4.90 फीसदी हो गई है। बुधवार को खत्म हुई अपनी बाय-मंथली बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेंट्रल बैंक ने इस बारे में जानकारी दी। रेपो रेट के बढ़ने से तमाम तरह के लोन अब महंगी दरों पर मिलेंगे और आम आदमी पर EMI का बोझ पहले के मुकाबले ज्यादा पड़ेगा।

    RBI के इस फैसले का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। सुबह की ओपनिंग गैप-अप होने के बाद तुरंत बाजार गिर गया। इसके बाद जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में वृद्धि के बारे में घोषणा की तो बाजार में फिर से गिरावट देखी गई।

    बता दें कि पिछले महीने, 4 मई 2022 को, आरबीआई ने पॉलिसी रेपो रेट को 40 आधार अंक बढ़ाकर 4.40% करके सबको चौंका दिया था, जबकि स्थायी जमा सुविधा (SDF) दर को 4.15% और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (MSF) रेट और बैंक रेट को 4.65% पर एडजस्ट किया था।

  • आज का राशिफल, 08 जून 2022

    आज का राशिफल, 08 जून 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आपके अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। कारोबारियों को कोई लाभ के सौदे मिलेंगे,लेकिन उसमें उसको उनको मन मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में दरार पड़ सकती है और नौकरी में कार्यरत लोगों के कार्य क्षेत्र में उनके अधिकारियों उनके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होने से आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी,फिर भी आप परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सफल रहेंगे।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा। आपको भावुक होकर आपको किसी भी निर्णय को नहीं लेना है,नहीं तो वह गलत हो सकता है और बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ेगा। जीवनसाथी से आज किसी बात पर अनबन हो सकती है,लेकिन आपको उसे लंबा नहीं खींचना है। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आप जीवनसाथी को किसी नए व्यवसाय को कराना चाहते हैं,तो उसमें आपको किसी विशेषज्ञ से सलाह मशवरा करके करना बेहतर रहेगा।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपनी संतान की शिक्षा से संबंधित किसी कार्य को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे। युवा वर्ग को किसी नई नौकरी के मिलने के कारण आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यवसाय में नया निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह मशवरा करें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अचानक से धन लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस के कार्यों में की गई लापरवाही से आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है,जो लोग यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं उन्हे अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों को रुपए पैसे के लेनदेन से सावधानी बरतनी होगी व आपका कोई लंबे समय से चला आ रहा वाद विवाद सुलझेगा,लेकिन उसमें आपको बहुत मेहनत के बाद भी सफलता मिलेगी। आज आप अपने लिए भी कुछ खरीदारी करेंगे,जिसमें आप कुछ नए कपड़े, मोबाइल,लैपटॉप आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपका कोई अपना मित्र आपको समय पर मदद ना देने के कारण आपको धोखा दे सकता है। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा,जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे,क्योंकि उनका यदि कोई पुराना रोग था,तो उनके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। आपको किसी कार्य में सफलता मिलने से आपका मन परेशान रहेगा,जिसके कारण आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से आज आप किसी बात को लेकर उलझ सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे,जो लोग विदेशों से किसी व्यापार को करते हैं,उन्हे आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके परिवार का माहौल उत्साह जैसा रहेगा। कारोबार में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए मेहनत में लगे रहेंगे और उन्हें पूरा करके ही दम लेंगे। यदि आपकी किसी मकान,दुकान,भूमि,वाहन आदि की खरीदने की इच्छा है,तो आज वह पूरी होती दिख रही है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,उनके रिश्ते में कोई नया मोड़ आ सकता है। सामाजिक कार्य में आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

    तुला राशिफल। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको घर से निकलते समय माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जाना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच प्रेम और प्रगाढ़ होगा। रुपए पैसे के लेनदेन करने से पहले आपको सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। आपको अचानक से धन मिलने से आपका मन रहेगा,लेकिन आपकी अपने किसी मित्र से किसी पुरानी बात पर लेकर कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थी यदि किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं,तो उन्हें उसमें एकजुट होकर मेहनत करनी होगी,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपका धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा और आप उनके कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से आप अपनी काफी सारी समस्याओं का हल निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। यदि कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं चल रही थी,तो उनके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना होगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दायक रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में कोई नया पदभार सौंपा जा सकता है,लेकिन आपके कुछ शत्रु आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन बहुत खास रहने वाला है,क्योंकि उन्हें अपने साथी से कोई सरप्राइस गिफ्ट मिल सकता है।  किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कारोबार कर रहे लोगों को उम्मीद से ज्यादा धन मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आपने भविष्य में पहले कभी किसी को धन उधार दिया था,तो आपको वह भी वापस मिल सकता है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपने कुछ घर के लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने में लगे रहेंगे,जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे। यदि आज किसी नए कारोबार को शुरू करेंगे,तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस में आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। आपको अपने खानपान में सावधान रहना होगा,नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। सामाजिक कार्यों को करने में आपका मन लगेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्य द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियों भरा रहेगा,लेकिन आपको किसी वाद विवाद में भी क्रोध पर नियंत्रण अवश्य रखना होगा,नहीं तो कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति पैदा हो सकती है इससे बचाना होगा। यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो,तो आपको उसमें भी धैर्य बनाकर रखना बेहतर रहेगा। पिताजी द्वारा आपको कोई कार्य सौंपा जाएगा,जिसको आपको समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन लाभ मिलता दिख रहा है,जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं,उनके लिए दिन उत्तम रहेगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आज ससुराल पक्ष की ओर से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित पुराना विवाद चल रहा है,तो उसमें आपको विजय प्राप्त हो सकती है। आपको अपनी माताजी के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा,नहीं तो उनको कोई समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई अपना आपको धोखा दे सकता है,लेकिन छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। संतान को यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह आपके किसी परिजन की मदद से समाप्त होगी।

  • बस में युवती को नशीली दवा खिलाकर किया गैंगरेप

    बस में युवती को नशीली दवा खिलाकर किया गैंगरेप

    नई दिल्ली। पटना से बेतिया स्टैंड में पहुंची एक बस में एक युवती को नशा खिला ड्राइवर, खलासी समेत अन्य ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित लड़की को नगर पुलिस बस स्टैंड से हजारी की तरफ जाने वाले रास्ते से उठाकर थाना लायी है। 

    एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय ने घटना की पुष्टी की है। उन्होंने बताया कि महिला पुलिस अधिकारी पीड़ित लड़की से जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है। घटना कहा घटी है इसका पता लगाया जा रहा है, दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

    सूत्रों के अनुसार बस सुबह 10 बजे बेतिया स्टैंड में पहुंची। उस बस में पीड़िता मोतिहारी से बेतिया आने के लिए सवार हुई थी। शाम छह बजे के करीब नगर पुलिस को लोगों ने सूचना दी कि एक लड़की को नशा खिला बस में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। सूचना पर नगर पुलिस वहां गयी और पीड़िता को अपने साथ थाने लेकर चली आयी। 

    पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसे बस में ही नशा देकर बस के ड्राइवर, खलासी तथा अन्य लोगों ने गलत काम किया है। पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ बताने से परहेज कर रही है। एसडीपीओ ने कहा कि पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट होते ही जानकारी दी जाएगी।

  • दिल्ली से नशा लाकर बेचने वाला तस्कर किया काबू

    दिल्ली से नशा लाकर बेचने वाला तस्कर किया काबू

    ए.ऐस.आई पर गाड़ी चढ़ा किया था भागने का प्रयास

    हैरोईन,आईस और हथियार किए बरामद

    कपूरथला/चंद्रशेखर कालिया: कपूरथला पुलिस को नशे विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है,जिसके अंतर्गत दिल्ली से हेरोइन और आईस ड्रग ला कर बेचने वाले नशा तस्कर को गिरफ़्तार किया गया है। ऐस.ऐस.पी कपूरथला श्री राज बचन सिंह संधू ने बताया कि हरकीरत सिंह उर्फ सागर पुत्र प्रित्तपाल सिंह निवासी बाबा ईशर सिंह कालोनी ज़िला जालंधर को काबू कर उससे 200 ग्राम हेरोइन, 100 ग्राम आईस, 1पिस्तौल 32 बोर मैगीज़ीन वाला और 2 ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए है।

    उन्होंने प्रैस कान्फ़्रेंस दौरान बताया कि सी.आई.ए स्टाफ कपूरथला और ऐस.आई जसवीर सिंह की तरफ से पुलिस पार्टी सहित हरकीरत सिंह को काबू किया गया। उसके विरुद्ध मुकदमा नंबर 125, ऐन.डी.पी.ऐस्स एक्ट की धारा 21/61/85 और 353/186 और हथियार एक्ट के अंतर्गत थाना सीटी कपूरथला में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि हरकीरत सिंह दिल्ली चाँदनी चौक, पिल्लर नं 622 से माइकल उर्फ लिली नाम के एक नीगरो से हेरोइन और आईस खरीद कर ग्राहकों को बेचता था। उससे बरामद किया पिस्तौल जग्गा वाली दिल्ली से 45 हज़ार रुपए में खरीदा था।

    उन्होंने बताया कि सी.आई.ए स्टाफ को सूचना मिली थी कि हरकीरत सिंह अपनी कार नंबर पी.बी.09 यू 7380 पर सवार हो कर हेरोइन स्पलाई करने जा  रहा है,और सी.आई.ए स्टाफ की तरफ से सम्बन्धित क्षेत्र की नाका बंदी की गई परन्तु हरकीरत सिंह पुलिस कर्मचारी को मोटरसाईकल में टक्कर मार कर गाड़ी भगा कर ले गया। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धित सूचना साईस सीटी चौंकी को दी गई परन्तु हरकीरत सिंह ने साईस सीटी नज़दीक ए.ऐस.आई ठाकुर सिंह पर गाड़ी चढ़ा दी जिससे उसे दाहिनी टांग पर चोट लगी।

    उन्होंने बताया कि पुलिस की तरफ से हरकीरत सिंह को मौका -ए -वारदात से काबू किया गया। उन्होंने कहा कि ए.ऐस.आई ठाकुर सिंह के बयानों और हरकीरत सिंह ख़िलाफ़ धारा 307, 353, 186 और 427 के अंतर्गत मुकदमा नंबर 63 थाना सदर कपूरथला में दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि हरकीरत सिंह पर नशा तस्करी के पहले ही तीन मामले दर्ज हैं और ज़मानत पर आने उपरांत वह ट्रेन से दिल्ली से जालंधर नशे की तस्करी करता था। उन्होंने बताया कि मामले की और जांच जारी है। इस मौके ऐस.पी जगजीत सिंह सरोआ,डी.ऐस.पी अमित स्वरूप आदि उपस्थित थे

  • भाजपा ने रायजादा द्वारा जल शक्ति विभाग के कार्यालय में किए गए हंगामे को दिया निंदनीय करार

    भाजपा ने रायजादा द्वारा जल शक्ति विभाग के कार्यालय में किए गए हंगामे को दिया निंदनीय करार

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के ऊना सदर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश भडोलिया,सागर दत्त भारद्वाज, महामंत्री अशोक धीमान राहुल देव शर्मा, राजेश कौशल, बलविंदर गोलडी, जनक राज खजांची, पवन कपिला ने स्थानीय विधायक सतपाल सिंह रायजादा द्वारा जल शक्ति विभाग के कार्यालय में घुसकर किए गए हंगामे को निंदनीय करार दिया है।

    उन्होंने कहा कि विधायक के 5 साल के रिपोर्ट कार्ड में केवल मात्र सरकारी कार्यालयों में घुसकर अधिकारियों के साथ बदतमीजी करने और हंगामा करने के सिवाय और कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि कभी विधायक शराब माफिया को बचाने के लिए सरकारी कार्यालय में घुसकर गुंडागर्दी करते हैं तो कभी रेत माफिया के पक्ष में पुलिस अधिकारियों के साथ बदतमीजी पर उतारू हो जाते हैं। कभी कार्यालयों में घुसकर छोटे कर्मचारियों को डरा धमका कर अपनी राजनीति चमकाने का काम करते हैं।

    भाजपा नेताओं ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय सतपाल रायजादा ने एक बड़े अधिकारी को तमाचा तक जड़ दिया था। भाजपा नेताओं ने कहा कि 4 सालों तक कुंभकरण की नींद सोए विधायक अब चुनाव के समय में नींद से जागे हैं तो ऐसे में विधायक हड़बड़ाहट में इस तरह की गुंडागर्दी पर उतारू हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि बीते साढ़े 4 सालों में हिमाचल प्रदेश का केवल मात्र एक विधायक ऐसा है जिसने अपने विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को रुकवाने के लिए जी जान तक लगा दी।

    उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग के कार्यालय में हुई घटना से यह भी साफ हो गया है कि विधायक की गुंडागर्दी से खुद कांग्रेस के लोग भी परेशान हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ही वरिष्ठ कार्यकर्ता ने केवल मात्र विधायक को अधिकारियों के साथ सम्मान पूर्वक बात करने की सलाह दी थी जिसके बाद विधायक के जैसे ही गुंडा तत्वों ने सरकारी कार्यालय में वरिष्ठ व्यक्ति को भी बुरी तरह अपमानित किया। उन्होंने कहा कि केवल मात्र वोटों की राजनीति के लिए सरकारी कार्यालयों में घुसकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाला विधायक अब यह समझ ले कि सदर विधानसभा क्षेत्र की जनता उसे पूरी तरह नकार चुकी है ।

  • पर्यावरण मंत्री की गोली मारकर हत्या, करीबी दोस्त ने दिया वारदात को अंजाम…. 

    पर्यावरण मंत्री की गोली मारकर हत्या, करीबी दोस्त ने दिया वारदात को अंजाम…. 

    सेंटो डोमिंगो : डोमिनिकन गणराज्य के पर्यावरण मंत्री ऑरलैंडो जॉर्ज मेरा की उन्हीं के करीबी दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय ने दी। समाचार एजेंसी ने राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान का हवाला देते हुए बताया कि ऑरलैंडो जॉर्ज मेरा को मिगुएल क्रूज नाम के शख्स ने गोली मारी थी, जो मृतक मंत्री का करीबी दोस्त बताया जा रहा है। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

    डोमिनिकन सरकार ने मंत्री के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि घटना की पहले से ही जांच चल रही है। मामले में हो रहे खुलासे को समय-समय पर जारी किए जाएंगे। स्थानीय दैनिक एसेंटो के हवाले से पर्यावरण मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो, हमलावर ने ऑरलैंडो की हत्या उनके ही कार्यालय में की। उन पर छह से सात राउंड फायरिंग की गई।

    घटना के बाद मंत्रालय को खाली कराया गया। सूचना पर एंबुलेंस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। 55 वर्षीय ऑरलैंडो जॉर्ज मेरा डोमिनिकन के पूर्व राष्ट्रपति सल्वाडोर जॉर्ज ब्लांको के बेटे थे, जिन्होंने 1982 और 1986 के बीच कैरेबियाई देश पर शासन किया था। मेरा ने अगस्त 2020 में राष्ट्रपति लुइस एबिनेडर के कार्यकाल की शुरूआत में मंत्री पद ग्रहण किया था।

  • कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने व आगामी चुनावों की रणनीति पर हुई अहम मीटिंग

    कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने व आगामी चुनावों की रणनीति पर हुई अहम मीटिंग

    ऊना/सुशील पंडित: आज जिला कांग्रेस कमेटी ऊना की बैठक जिलाप्रधान ऊना कांग्रेस राणा रणजीत सिंह की अध्यक्षता में रायजादा रेसोर्ट ऊना में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर AICC के सचिव डॉ चन्दन यादव ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर सदर ऊना विधायक सतपाल सिंह रायजादा, AICC के पूर्व सचिव राकेश कालिया व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी विशेष रूप से उपस्थित रहे और ऊना कांग्रेस के पांचो ब्लॉक अध्यक्ष एवम ऊना कांग्रेस के सभी फ्रंटल आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष एवम कार्यकर्ता इस मीटिंग में शामिल हुए। इस मीटिंग में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने व आगामी चुनाव की रणनीति के बारे में विचार और विमर्श किया गया व सभी ने एकजुटता से आगामी चुनाव लड़ने का संकल्प किया।
  • स्कूली बसों की जांच पर डीसी ने परिवहन विभाग से मांगी रिपोर्ट

    स्कूली बसों की जांच पर डीसी ने परिवहन विभाग से मांगी रिपोर्ट

    ब्लाइंड स्पॉट्स को दूर करने के लिए डीसी ने विभागों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला स्तरीय रोड सेफ्टी समिति की बैठक आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें उन्होंने स्कूली बसों की जांच पर परिवहन विभाग से रिपोर्ट मांगी। बैठक में डीसी ने कहा कि विभाग स्कूली बसें चलाने के लिए जरूरी सभी मापदंडों की अनुपालना सुनिश्चित करे और औचक निरीक्षण भी करे। उन्होंने परिवहन विभाग को नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीसी ने यातायात नियमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर भी ज़ोर दिया। 

    राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में 21 ब्लाइंड स्पॉट्स चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें सुधारने के लिए संबंधित विभाग 15 दिन के भीतर कार्रवाई करें। आवश्यकता अनुसार क्रैश बैरियर तथा वाहनों की गति को कम करने के उद्देश्य से स्पीड ब्रेकर या रंबल स्ट्रिप लगाई जाएं। इसके अलावा मैहतपुर से झलेड़ा तक एनएच के बीच डिवाइडर में बने यू-टर्न के स्थानों को भी कम किया जाए, ताकि दुर्घटना की आंशका को टाला जा सके। 

    उन्होंने बताया कि वर्ष 2017-18 में 292, वर्ष 2018-19 में 284, वर्ष 2019-20 में 267, वर्ष 2020-21 में 183, वर्ष 2021-22 में 215 में दुर्घटनाएं हुई। राघव शर्मा ने कहा कि यातायात नियमों की अवेहलना पर एक अप्रैल 2021 से 30 अप्रैल 2022 तक परिवहन विभाग ने 5823 चालान किए। उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमैंट सिस्टम (आईटीएमएस) लगाया जाएगा, जिससे ट्रैफिक नियमों की अवहेलना के चालान कैमरा स्वतः करेगा। उन्होंने परिवहन विभाग को अन्य स्थानों पर भी आईटीएमएस लगाने के प्रस्ताव विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजने के निर्देश दिए। 

    राघव शर्मा ने कहा कि दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले नेक व्यक्तियों (गुड समारिटन) की पहचान की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तियों को पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में एसडीएम ऊना डॉ निधि पटेल, आरटीओ राजेश कौशल, अधिशाषी अभियंता राजेश तथा डीएसपी कुलविंदर सिंह सहित समिति के अन्य सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।