Blog

  • मुबारिकपुर में श्रद्धालुओं की से भरी बस हुई हादसे का शिकार, 11 श्रद्धालु घायल

    मुबारिकपुर में श्रद्धालुओं की से भरी बस हुई हादसे का शिकार, 11 श्रद्धालु घायल

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश जिला ऊना में आज एक दर्दनाक हादसा पेश आया। जिला ऊना के मुवारिकपुर में श्रद्धालुओं से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त बस में 34 लोग सवार थे, जिनमें से 11 को गंभीर चोटे आई है। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रद्धालु चिंतपूर्णी माता मंदिर से माथा टेक कर वापस मध्य प्रदेश जा रहे थे। इससे पहले ये श्रद्धालु कांगड़ा जिला के विभिन्‍न शक्तिपीठों के दर्शन करने गए थे।

    सभी मंदिरों में माथा टेकने के बाद जब यह बस श्रद्धालुओं को लेकर वापिस घर लौट रही थी तो दोपहर के समय मुबारिकपुर के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। श्रद्धालुओं से भरी बस ऊतराई पर सड़क के बीच ही पलट गई। बताया जा रहा है कि बस की ब्रेक नहीं लगी और अनियंत्रित होकर पलट गई।

    हादसे के दौरान बस में सवार लोगों में चीखो पुकार मच गई। प्रशासन व पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गए है व राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया किया। सभी घायलों का सिविल अस्‍पताल अम्‍ब व क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार किया जा रहा है।

  • संतोषगढ़ में एक युवक ने स्वां नदी पर बने पुल से लगाई छलांग, मौत

    संतोषगढ़ में एक युवक ने स्वां नदी पर बने पुल से लगाई छलांग, मौत

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के संतोषगढ़ में स्वां नदी पर बने पुल से एक युवक द्वारा छलांग लगाई जाने का मामला सामने आया है पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक की डेड बॉडी को स्वां नदी से बाहर निकाला।

    मृतक युवक की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है एडिशनल एसपी परवीन धीमान ने बताया कि एक युवक की स्वां नदी में छलांग लगाने के कारण मौत हो गई है सथानीय लोगो की मदद से युवक के शब को नदी से बाहर निकाला गया है मृतक युवक की पहचान राजेश कुमार गांव बसाल के रूप में हुई है की उम्र करीब 40 साल है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

  • ऊंना के मैहतपुर में हुआ सड़क हादसा, ट्रक के पीछे जा टकराई इनोवा गाड़ी

    ऊंना के मैहतपुर में हुआ सड़क हादसा, ट्रक के पीछे जा टकराई इनोवा गाड़ी

    मध्य प्रदेश के 7 श्रद्धालु हुए घायल 

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के ऊंना जिला के मैहतपुर बाजार में तेज रफ्तार एक इनोवा गाड़ी ट्रक के पीछे जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि आसपास के लोग जोर की आवाज़ सुनकर हैरान रह गए बाजार के लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे तो इनोवा गाड़ी में लोग फंसे हुए थे स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला।

    इनोवा गाड़ी में फंसे ड्राइवर को काफी मशक्कत करने के बाद बाहर निकाला गया क्योंकि इनोवा गाड़ी ट्रक के पीछे काफी नीचे तक घुस गई थी हादसा इतना जबरदस्त था इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए हैं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी क्लीनिक पर तुरंत उपचार के लिए लाया गया जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रैफर किया गया है पुलिस के अनुसार इनोवा सवार श्रद्धालु धार्मिक स्थानों से दर्शन करने के बाद मध्यप्रदेश वापिस जा रहे थे कि मैहतपुर में हादसा हो गया जिसमे 7 लोग घायल हुए है सभी घायलों का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से करवाया जा रहा है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जायगी।

  • पंजाबः पूछताछ के दौरान क्या होगी सुखबीर बादल की गिरफ्तारी!, देखें वीडियो 

    पंजाबः पूछताछ के दौरान क्या होगी सुखबीर बादल की गिरफ्तारी!, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़ः कोटकपूरा व बहिबल कलां गोलीकांड का मामला एक बार फिर से गरमा गया है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी को लेकर धरना दे रहे लोगों पर कोटकपूरा व बहिबल कलां में चलाई गोली को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने सुखबीर बादल को तीस अगस्त को पूछताछ के लिए तलब किया है।

    एसआइटी पूछताछ दौरान कर सकती है गिरफ्तार 

    चर्चा है कि एसआइटी उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है। इस मुद्दे को लेकर कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने मीडियाकर्मियों से बात भी की और उन्होंने इस गोली कांड के लिए सुखबीर बादल को गृह मंत्री होने के नाते जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल को सिख संगत को इस बात का जवाब देना होगा कि किसके कहने पर गोली चलाई गई। ढ़ाई साल बाद भी उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया। जब कुलदीप सिंह धालीवाल से यह पूछा गया कि सुखबीर बादल ने कल प्रेस कान्फ्रेंस करके स्पष्ट किया है कि तब के एसडीएम ने खुद स्वीकार किया है कि उनके कहने पर गोली चलाई गई तो धालीवाल ने कहा कि सुखबीर झूठ बोल रहे हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री या गृह मंत्री की अनुमति के बिना कोई भी पुलिस अधिकारी कभी गोली नहीं चला सकता।

    बरगाड़ी इंसाफ मोर्चा बरगाड़ी में दिया हुआ धरना

    जब उनसे पूछा गया कि क्या सुखबीर बादल की 30 अगस्त को गिरफ्तारी हो सकती है तो इसके जवाब में धालीवाल ने कहा कि मैं यह नहीं कह सकता कि सुखबीर बादल 30 को गिरफ्तार होंगे या बाद में, लेकिन सिखों को आम आदमी पार्टी की सरकार इंसाफ जरूर देगी। गौरतलब है कि बरगाड़ी इंसाफ मोर्चा ने गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों और गोली चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बरगाड़ी में धरना दिया हुआ है। विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां सहित आम आदमी पार्टी के तमाम नेता उन्हें धरना खत्म करने को लेकर मना चुके हैं। वह बार-बार इस मामले में इंसाफ देने की मांग कर रहे हैं जिस कारण आम आदमी पार्टी और सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है। आप के नेता बरगाड़ी मोर्चा वालों से सरकार को कुछ समय देने की मांग कर रहे हैं।

    बादल-कैप्टन ने हमेशा किया गुमराहः कैबिनेट मंत्री धालीवाल 

    आज इस मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने इस मुद्दे पर मीडिया कर्मियों से बात की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर बादल परिवार को बचाने और उनका साथ देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सिख संगत पिछले सात सालों से गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामलों में इंसाफ की मांग कर रही है, लेकिन बादल-कैप्टन ने उन्हें हमेशा गुमराह किया। आप सरकार सिख संगत को न्याय दिलाएगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूरा पंजाब जानता है कि बादल और कैप्टन आपस में मिले हुए थे। उनकी आपसी सांठगांठ के कारण बरगाड़ी और बहबल कलां फायरिंग कांड के दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही हुई। लेकिन,मान सरकार किसी भी दोषी को नही बख्शेगी। जल्द सभी दोषी जेल के अंदर होंगे।

  • सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः 34 व्यक्तियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, 20 अरेस्ट, देखें वीडियो

    सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः 34 व्यक्तियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, 20 अरेस्ट, देखें वीडियो

    मानसाः पंजाबी सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में मानसा पुलिस द्वारा आज सीजीएम की अदालत में चालान पेश किया गया। मानसा पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला मामले में 34 व्यक्तियों के खिलाफ चालान पेश किया गया है। जिनमें से 20 लोगों को मानसा पुलिस ने अरेस्ट कर लिया गया है। 2 लोग पुलिस मुकाबले में मारे गए हैं। दो व्यक्तियों को इनोसेंट करार दिया गया है, जबकि 8 व्यक्तियों को अभी गिरफ्तारी बाकी है।

    मानसा के एसएसपी गौरव पूरा आईपीएस ने जानकारी देते हुए बताया कि सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में मानसा पुलिस ने 34 लोगों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की है। अभी इस मामले में 4 लोग विदेश में बैठे हैं और 8 लोगों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मानसा पुलिस ने 122 लोगों को गवाही के लिए रखा है।

    हाई प्रोफाइल मामले में लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया, सतविंदर गोल्डी बराड़, सचिन थापन, अनमोल बिश्नोई, लिपिन नेहरा सहित एक दर्जन के करीब सूत्रों को शामिल किया गया है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में अगर और भी तथ्य पुलिस के सामने आएंगे। उन्हें भी इस मामले में जोड़कर और 4 चार्जशीट फाइल की जा सकती है।

    मानसा एसएसपी ने बताया कि इस मामले में अभी तक 7 मोबाइल फोन के इलावा 1850 पन्नों की पहली चार्जशीट फाइल की गई है। इस पूरे मामले में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकार सिंह मुख्य गवाह है और विदेश में बैठे गोल्डी बराड़, सचिन तापन, अनमोल वश्नोई, लिपिड नेहरा के गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जाएंगे।

  • जालंधरः सिविल अस्पताल में गायनी वार्ड और सेहत स्टाफ को जारी हुए ये निर्देश 

    जालंधरः सिविल अस्पताल में गायनी वार्ड और सेहत स्टाफ को जारी हुए ये निर्देश 

    जालंधर/वरुणः सिविल अस्पताल में गायनी वार्ड और सेहत स्टाफ को निर्देश जारी किए गए है। निर्देशों अस्पताल में दाखिल सीरियस मरीजों की फीडबैक देने के लिए कहा गया है। सिविल सर्जन डॉ. चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमन शर्मा, राजीव शर्मा ने सिविल अस्पताल के एमसीएच सेंटर स्थित लेबर रूम का दौरा किया।

    चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव शर्मा ने गायनी वार्ड के सेहत स्टाफ (स्वास्थ्य अमले) को उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पूरी तन्मयता से देखभाल करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की देखरेख में को ढील ना बरती जाए। डॉ. राजी शर्मा की ओर से स्टाफ को हिदायत दी गई कि पिछले दिनों में जो घटनाएं घटी वो दोबारा नहीं हो।

    यह सुनिश्चित करते हुए उचित उपाय किए जाएं और गायनी वार्ड (स्त्री रोग वार्ड) में दिन और रात दोनों शिफ्टों में तैनात कर्मचारियों द्वारा गंभीर रोगियों की प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को सिविल अस्पताल में इलाज कराने में विश्वास हो और अधिक से अधिक मरीज इलाज के लिए अस्पताल में आएं। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. रमन शर्मा ने कर्मचारियों को पूरी लगन से अपना कर्तव्य निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

  • बड़ी कार्रवाईः PSPCL ने 3 जेई, 2 लाइनमैन और 1 एसएसए को किया Suspended

    बड़ी कार्रवाईः PSPCL ने 3 जेई, 2 लाइनमैन और 1 एसएसए को किया Suspended

    बठिंडाः पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बिजली चोरी रोकने में विफल रहने और अपने आधिकारिक कर्तव्यों में लापरवाही, गलतियों, अनियमितताओं के लिए कारपोरेशन की उचित जांच के बाद 3 जेई, 2 लाइनमैन और एक एसएसए को को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के एक प्रवक्ता ने कहा है कि पीएसपीसीएल ने एक वाट्सएप संदेश के माध्यम से मिली जानकारी के आधार पर ग्राम पंचायत ग्राम घुड्डूवाला, सब डिवीजन- डिवीजन सादिक, डिवीजन फरीदकोट, सर्कल फरीदकोट के अंतर्गत भूमि में प्रवर्तन दस्ते बठिंडा ने चेकिंग के दौरान 4 अवैध मोटरों को पकड़ा। प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए 6 अवैध मोटरों का संचालन वर्तमान सरपंच हरनीत सिंह लंबे समय से कर रहा था। इसी के पास मेजर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह 2 अवैध मोटरें चलाते हुए पकड़ा गया। इन 6 अवैध मोटरों के उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी करने पर कुल 3,89,181 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

    प्रवक्ता ने बताया कि सरपंच हरनीत सिंह और गुरमीत सिंह के खिलाफ एसएचओ, विद्युत चोरी रोधी थाना द्वारा विद्युत चोरी अधिनियम की धारा-135 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उक्त व्यक्तियों को पकड़ने के लिए चोरी के द्वारा एसएचओ,बिजली विरोधी छापेमारी की जा रही है। प्रवक्ता ने बताया कि इस बिजली चोरी को रोकने में विफल रहने के लिए जेई लवप्रीत सिंह, जेई बलविंदर सिंह और लाइनमैन सिन्दर सिंह को जिम्मेदार पाया गया और पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा 3 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

    प्रवक्ता ने बताया कि बलविंदर सिंह जेई  जो वंड उप मंडल सादिक अधीन वंड मंडल फरीदकोट में तैनात था, उसको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान कर्मचारी का मुख्यालय मंडल हलका श्री मुक्तसर साहिब के कार्यालय में निर्धारित किया गया है। इसके अलावा लवप्रीत सिंह जेई, जिन्हें वंड उप मंडल सादिक, वंड मंडल फरीदकोट से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, निलंबन के दौरान कर्मचारी का मुख्यालय मण्डल हलका फिरोजपुर में नियत किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि फरीदकोट संभाग के वंड मंडल सादिक के अधीन आने वाले सिंदर सिंह लाइनमैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, निलंबन के दौरान कर्मचारी का मुख्यालय मंडल हलका बठिंडा कार्यालय में निर्धारित किया गया है।

    इसके अलावा पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा देर शाम दूरभाष पर प्राप्त सूचना के आधार पर लखवीर सिंह लाइनमैन वंड उप मंडल बुढलाडा और तरलोचन सिंह एसएसए 66 केवी सब स्टेशन भादड़ा अधीन एसएसई भिखी के तहत ओ और एम मंडल मानसा को ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पाया गया और इस दौरान गांवों की बिजली भी प्रभावित हुई जिससे बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसलिए कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों में लापरवाही, गलतियों, अनियमितताओं के लिए तुरंत निलंबित कर दिया गया। पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड के एक प्रवक्ता ने बताया कि निलंबित लखवीर सिंह लाइनमैन के निलंबन के दौरान कर्मचारी का मुख्यालय बठिंडा में तय किया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि तरलोचन सिंह एसएसए निलम्बन की अवधि के दौरान कर्मचारी का मुख्यालय अपर अधीक्षण अभियंता ओ और एम मंडल पीएसपीसीएल श्री मुक्तसर के कार्यालय में निर्धारित किया गया है।

    इसके अलावा पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने बताया कि जन्म अष्टमी के अवसर पर जब बिलासपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हुई तो सब डिविजन बिलासपुर (सब डिविजन बाघापुराना) में कार्यरत राजबिंदर सिंह एएई की ओर से बिजली आपूर्ति में व्यवधान के संबंध में हरभजन सिंह ईटीयू बिजली और लोक निर्माण मंत्री पंजाब के हस्तक्षेप के बावजूद, बिलासपुर उपमंडल क्षेत्र के प्रभारी जेई को भी मौके पर नहीं लाया गया और कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान अपने कर्तव्य में उपेक्षा, गलतियों, अनियमितताओं के लिए तत्काल निलंबित कर दिया गया था। निलंबन के दौरान कर्मचारी का मुख्यालय वितरण हलका श्री मुक्तसर साहिब के कार्यालय में निर्धारित किया गया है।

  • टीम ऊना ब्लड सर्विस संस्था नगरोटा में सम्मानित

    टीम ऊना ब्लड सर्विस संस्था नगरोटा में सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित: टीम ऊना ब्लड सर्विस जो की रक्तदान के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। संस्था के अध्यक्ष लवीश कपिला ने बताया की संस्था के बेहतरीन कार्यो के लिए टीम को नगरोटा में आयोजित सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया। और टीम ऊना ब्लड सर्विस के बेहतरीन सेवायो के लिए टीम को नगरोटा में सम्मानित किया गया।

    टीम के उपाध्यक्ष रमन दरोच ने बताया की इस सम्मान का श्रेय टीम ऊना ब्लड सर्विस के सभी साथियों को जाता है। जो न दिन देखते है न रात देखते है और 24 घंटे सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते है। टीम द्वारा और भी बहुत से कार्य किए जाते है जैसे की जरूरतमंद बहनों की शादी में राशन सामग्री देना, बच्चों की पढ़ाई का खर्चा, मरीजों का इलाज करवाना ये कार्य भी टीम द्वारा किए जा रहे है। टीम के अध्यक्ष लवीश कपिला ने सभी से अनुरोध किया है की टीम को ज्वाइन करे ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा से।इस समारोह में टीम से अध्यक्ष लवीश कपिला, उपाध्यक्ष रमन दरोच, कोषाध्यक्ष विकास ठाकुर, निखिल कुमार, सागर कुमार, सुमित कुमार द्वारा यह सम्मान लिया गया।

  • ऊना सदर की भाग्य रेखाओं को चमकाने पर खर्च हुए 61.77 करोड़ रुपए

    ऊना सदर की भाग्य रेखाओं को चमकाने पर खर्च हुए 61.77 करोड़ रुपए

    ऊना/सुशील पंडित: सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने वाली मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के पिछले साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में ऊना सदर विस क्षेत्र अप्रतिम विकास का साक्षी बना है। सड़कों को भाग्य रेखा भी कहा जाता है, ऐसे में ऊना विस क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने, रखरखाव एवं सुदृढ़ीकरण पर पिछले साढ़े वर्ष में 61.77 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। 

    लोक निर्माण विभाग ने 8 बड़ी परियोजनाओं पर 31.20 करोड़ की धनराशि खर्च की है। विभाग के एसडीओ ऊना अरविंद चौधरी बताते हैं कि 3.01 करोड़ रुपए की लागत से भड़ोलियां बडैहर चड़तगढ़ सड़क का सुदृढ़ीकरण किया गया है तथा इसका कार्य सितंबर 2018 में पूरा किया गया था। वहीं 13.20 करोड़ की लागत से ऊना-अजौली रोड का सुधारीकरण किया गया था, जिसे नवंबर 2020 में कंपलीट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि 3.55 करोड़ रुपए की लागत से झलेड़ा पुल से ऊना वाया लालसिंगी सड़क के सुदृढ़ीकरण का कार्य दिसंबर 2018 में किया गया। जबकि 1.64 करोड़ रुपए की लागत से देहलां से दयालां मोहल्ला तथा आरटीओ बैरियर से जेखड़ा वाया आबादी आरोही के सुधारीकरण का कार्य जारी है। 

    उन्होंने कहा कि 1.31 करोड़ रुपए की लागत से रक्कड़ खूही, रेलवे क्रॉसिंग और पेखुबेला खड्ड पर पुलों व सड़क के सुधारीकरण का कार्य 2018 में पूरा कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त 2.46 करोड़ की लागत से अजौली रोड से चड़तगढ़ उपरली तक सड़क, 3.04 करोड़ रुपए की लागत से बहडाला से जखेडा रोड़, 2.99 करोड़ से घंडावल रोड से आबादा बराना सड़क के सुधारीकरण का कार्य वर्ष 2020 में पूरा कर लिया गया। 

    वहीं केंद्र सरकार के भूतल परिवहन मंत्रालय ने भी ऊना सदर में विभिन्न परियोजनाओं के तहत 30.57 करोड़ रुपए की राशि सड़कों के रखरखाव पर खर्च की है। एनएच के एसडीओ राजेश ने बताया कि झलेड़ा से मैहतपुर सड़क के सुधार पर 3.07 करोड़ रुपए तथा मैटलिंग आदि पर 9.64 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं। वहीं ऊना बीहड़ू एनएच के सुधारीकरण के लिए पीरनिगाह तक 13.15 करोड़ तथा मैहतपुर में एंट्री गेट के रिपेयर कार्यों पर 11 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इसके अलावा 4.60 करोड़ की लागत से क्रैश बैरियर बनाने का कार्य जारी है। 

    ऊना सदर में हुआ अथाह विकास 
    छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में ऊना सदर विस क्षेत्र में अथाह विकास हुआ है। 1500 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाएं धरातल पर उतारी गई हैं, जिनका लाभ ऊना के लोगों को मिला है। सड़कें जिला ऊना की लाइफलाइन हैं और इनके रखरखाव व प्रबंधन पर चरणबद्ध  तरीके से कार्य किया गया है। आने वाले समय में ऊना के शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक के बेहतर प्रबंधन के लिए कुछ परियोजनाएं विचाराधीन हैं और सभी पक्षों को साथ लेकर इन परियोजनाओं को आगे ले जाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

  • सरकारी स्कूल में लगी आग, 5 बच्चे अस्पताल में भर्ती

    सरकारी स्कूल में लगी आग, 5 बच्चे अस्पताल में भर्ती

    नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के घोंडा स्थित राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय में शुक्रवार को दोपहर में एक पैनल बॉक्स में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग उस वक्त लगी जब सुबह की पाली की छात्राओं की छुट्टी हो रही थी। पैनल में आग लगने से पांच छात्राएं बुरी तरह से डर गईं। उन्हें एम्बुलेंस से जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी हालत ठीक है।

    दहशत में आईं बच्चियों में हीरा परवीन (13 साल), दीपा (11 साल), ईशा वर्मा (15 साल), अंजलि ( 11 साल) और लाली (11 साल) शामिल हैं। एसटीओ अमंगल ने बताया कि सभी के माता-पिता अस्पताल में मौजूद हैं। सभी की हालत ठीक है। डॉ. शालिनी गुप्ता की निगरानी में सभी का इलाज किया जा रहा है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।